लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal 07 May 2025: आज इन 6 राशियों के लिए बनेगा उम्मीद का सबेरा, कामना होगी पूरी

By रुस्तम राणा | Updated: May 7, 2025 05:34 IST

Aaj Ka Rashifal 07 May 2025: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Open in App

Aaj Ka Rashifal 07 May 2025: पढ़ें अपना दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) और जानें अपना आज का भविष्य। आज का राशिफल (Daily Horoscope), वैदिक ज्योतिष की गणना पर आधारित है। इस राशिफल की मदद से आप यह जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा बीतेगा। क्या आपको शानदार परिणाम मिलेंगे या दिन मिलाजुला रहेगा अथवा करना होगा चुनौतियों का सामना। इसमें सभी 12 राशियों (मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का फलादेश निहित है, जो आसान भाषा में है।

मेष दैनिक राशिफल: आज नौकरी में तरक्की के योग बनेंगे। भाग्य भी आपके पक्ष में दिखाई दे रहा है। कोशिश मात्र से ही सफलता मिलने की प्रबल संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है।

वृषभ दैनिक राशिफल: आज खर्चों की अधिकता से परेशान रहेंगे। वाहन सावधानी से चलाना होगा। कार्यक्षेत्र में ध्यान से काम करें, वरना सीनियर की डांट-फटकार लग सकती है। धैर्य बनाए रखना होगा। 

मिथुन दैनिक राशिफल: आज आप धार्मिक कार्य, पूजा- पाठ आदि में व्यस्त रहेंगे। परिवारजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बीतेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। व्यापार में भी लाभ होने की संभावना है।

कर्क दैनिक राशिफल: आज अपने स्वास्थ्य के प्रति ध्यान दें। स्वास्थ्य बिगड़ने से आकस्मिक खर्च का प्रसंग आ सकता है। वहीं कार्यक्षेत्र में शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे।  

सिंह दैनिक राशिफल: आज घर के जरूरी सामान के लिए शॉपिंग भी कर सकते हैं। वाहन सुख प्राप्त होगा। भागीदारों के साथ सम्बंध अच्छे रहेंगे। कारोबार में वृद्धि होने के संकेत हैं। 

कन्या दैनिक राशिफल: आज घर में सुख-शांति का वातावरण बने रहने से आपकी प्रसन्नता में वृद्घि होगी। कार्यालय में सहकर्मियों के साथ तालमेल बनता हुआ दिखाई दे सकता है। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें।

तुला दैनिक राशिफल: आज आर्थिक आयोजन के लिए अनुकूल दिन होने से आपका परिश्रम फलदायी सिद्ध होगा। छोटे भाई-बहनों की मदद करेंगे। आय में वृद्धि होगी। 

वृश्चिक दैनिक राशिफल: आज आपको आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। घर में अनुकूल परिस्थितियां निर्मित होंगी। घरवालों का साथ पाकर दिल को सुकून महसूस होगा। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती करके अच्छा लगेगा।  

धनु दैनिक राशिफल: आज नए कार्यो का प्रारंभ करने के लिए शुभ है। नौकरी, व्यापार तथा दैनिक हर कार्य में अनुकूल परिस्थिति रहने से मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। भाई-बंधुओं से लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में अधिक परिश्रम करना होगा।

मकर दैनिक राशिफल: आज आर्थिक लेनदेन में सावधानी बरतें। पारिवारिक वातावरण बिगड़ सकता है। कार्य में असफलता मन में असंतोष तथा निराशा जगाएगी। इसलिए स्वास्थ्य के प्रति ध्यान दें।

कुंभ दैनिक राशिफल: आज यात्रा लाभप्रद होगी। परिवार के सदस्यों तथा मित्रों के साथ भोजन का अवसर प्राप्त होगा। धनलाभ होगा, फिर भी अधिक खर्च न हो जाए इसका ध्यान रखें। 

मीन दैनिक राशिफल: आज बॉस आपके कार्य की तारीफ करता हुआ नजर आएगा। वहीं बिजनेस करते हैं तो आज आपको अच्छे लाभ प्राप्त होंगे जिसे देखकर मन प्रफुल्लित होगा।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिषीय संकेतज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 20 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 20 May 2026: आज मिथुन राशिवालों को होगी परेशानी, जानें सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठGuru Gochar: 2 जून से 5 माह तक इन 3 राशि वालों का गोल्डन पीरियड, भाग्य में वृद्धि, धन वर्षा के संकेत

पूजा पाठPanchang 19 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 May 2026: रोजमर्रा के कामों में आ सकती हैं रुकावटें, जानें अपना भाग्यफल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 18 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 18 May 2026: आज कर्क समेत 5 राशियों के लिए भाग्यशाली है दिन, नौकरी-व्यापार में प्राप्त होंगे नए अवसर

पूजा पाठपंच केदार तीर्थयात्राः रहिए तैयार, 18 मई को खुलेंगे श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, पवित्र डोली धार्मिक मंत्रोच्चार, पुष्प वर्षा और गढ़वाल राइफल्स सेना बैंड द्वारा बजाई गई धुनों के बीच रवाना

पूजा पाठPanchang 17 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 17 May 2026: आज मेष समेत इन 4 राशिवालों की चल-अचल संपत्ति में बढ़ोतरी होने की संभावना