लाइव न्यूज़ :

4 जुलाई, 2019: आज का पंचांग, राहु काल का समय, शुभ मुहूर्त, कैलेंडर, व्रत और त्योहार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 4, 2019 07:45 IST

आज 4 जुलाई से पुरी की पवित्र जगन्नाथ रथ यात्रा का भी शुभारंभ हो रहा है। आषाढ़ महीने के शुक्ल पक्ष की द्वितीय तिथि को हर साल होने वाले इस विशेष आयोजन का हिंदू मान्यताओं में विशेष महत्व है।

Open in App

आज 4 जुलाई, 2019 (गुरुवार) का पंचांग आप यहां देख सकते हैं। दिन शुरू करने स पहले जरूरी है कि आप आज राहुकाल, शुभ मुहूर्त आदि के बारे में भी जान लें ताकि अगर आप कोई नया काम करने जा रहे हैं तो वह ज्यादा सफल हो। राहुकाल की बात करें तो यह दोपहर 2.08 बजे से 3.51 बजे तक रहेगा। ऐसे में इस समय के दौरान कोई भी शुभ काम करने से जरूर बचने की कोशिश करें। अभी आर्द्रा नक्षत्र चल रहा है और आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की यह द्वितीय तिथि है। सूर्य दक्षिणायण में हैं। सूर्य राशि मिथुन जबकि चंद्र राशि कर्क है। आज अभिजित मुहूर्त 11.57 से 12.53 तक रहेगा। वहीं, अमृत काल रात 8.41 से 10.09 बजे तक होगा। 

जगन्नाथ रथ यात्रा की शुरुआत आज से

आज 4 जुलाई से पुरी की पवित्र जगन्नाथ रथ यात्रा का भी शुभारंभ हो रहा है। आषाढ़ महीने के शुक्ल पक्ष की द्वितीय तिथि को हर साल होने वाले इस विशेष आयोजन का हिंदू मान्यताओं में विशेष महत्व है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन श्री जगन्नाथ, उनकी बहन सुभद्रा और बड़े भाई बलराम के रथ खींचने से पुण्य मिलता है। ऐसा कहते हैं कि जगन्नाथ रथयात्रा में रथ को खींचने से जीवात्मा को मुक्ति मिल जाती है। यह त्योहार 12 जुलाई तक चलेगा।

टॅग्स :जगन्नाथ पुरी रथ यात्रा
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIndia-South Africa T20 match Cuttack: 9 दिसंबर को होने वाले टी-20 मैच का पहला टिकट भगवान जगन्नाथ को भेंट, आशीर्वाद मांगा, तस्वीरें

भारतJagannath Rath Yatra stampede: लगातार भगदड़ों से हम क्यों नहीं लेते सीख?

भारतखुशियों के रंग में भंग डालने वाले शोर से बचना ही होगा 

भारतJagannath Rath Yatra Stampede: पुरी भगदड़ मामले में सीएम मोहन चरण माझी ने मांगी माफी, बोले- "सुरक्षा में चूक की होगी जांच"

भारतPuri Rath Yatra Stampede: जगन्नाथ रथयात्रा के दौरान भगदड़, 3 की मौत कई घायल, गुंडिचा मंदिर के पास हुआ हादसा

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग