लाइव न्यूज़ :

दुनिया का इकलौता मंदिर जहां भगवान गणेश के नरमुखी रूप के होते हैं दर्शन, जानिए इसके बारे में दिलचस्प बातें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 1, 2020 10:50 IST

Aadi Vinayak Temple: आदि विनायक मंदिर के मध्य में ही भगवान शिव का मंदिर है। इसके बाद आप गणेश जी की नरमुखी रूप के दर्शन कर सकते हैं। यह जगह माता सरस्वती के मंदिर के लिए भी काफी लोकप्रिय है।

Open in App
ठळक मुद्देतमिलनाडु में स्थित है भगवान गणेश के नरमुखी रूप वाला मंदिरमान्यताओं के अनुसार भगवान राम ने भी की थी यहां पूजा

पूरी दुनिया में भगवान गणेश के गजमुख स्वरूप की ही आमतौर पर पूजा होती है। घरों से लेकर मंदिर तक गणेश जी की ऐसी ही प्रतिमा नजर आती है। वैसे, क्या आप जानते हैं भारत में भगवान गणेश का एक ऐसा मंदिर भी है जहां उनके नरमुख रूप के दर्शन होते हैं।

दरअसल, यहां गणेश गजमुखी नहीं होकर इंसान स्वरूप में हैं। कहा जाता है कि पूरी दुनिया में यही एक गणेश जी का ऐसा मंदिर है जहां वे इंसान स्वरूप में मौजूद हैं। इस मंदिर को आदि विनायक मंदिर के नाम से जाना जाता है और ये तमिलनाडु में स्थित है।

तमिलनाडु के तिलतर्पण पुरी में है आदि विनायक मंदिर

आदि विनायक मंदिर तमिलनाडु के कुटनूर से करीब दो किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां भगवान शिव का भी मंदिर है। यहां पितृ दोष की शांति के लिए विशेष पूजा की परंपरा है। नाम से भी देखें तिलतर्पण पुरी दो शब्दों से मिलकर बना है। पहला तिलतर्पण और दूसरा पुरी।

तिलतर्पण का अर्थ है- पूर्वजों को तिल चढ़ाना या समर्पित करना और पुरी का अर्थ है- शहर। इसके मायके ये हुए कि पूर्वजों को समर्पित एक शहर। ऐसी मान्यता है कि भगवान राम ने भी अपने पूर्वजों की शांति के लिए इस जगह पर पूजा की थी। यह परंपरा आज भी जारी है। ऐसी मान्यता है कि यहां तर्पण करना से आत्मा को मोक्ष की प्राप्ति होती है।

माता सरस्वती के मंदिर के भी करे दर्शन

आदि विनायक मंदिर के मध्य में ही भगवान शिव का मंदिर है। इसके बाद आप गणेश जी की नरमुखी रूप के दर्शन कर सकते हैं। यह जगह माता सरस्वती के मंदिर के लिए भी काफी लोकप्रिय है। दरअसल, कुटनूर में माता सरस्वती का तमिलनाडु में स्थित एकमात्र मंदिर मौजूद है। ऐसे में आदि विनायक मंदिर जाने वाले श्रद्धालु माता सरस्वती के भी दर्शन अवश्य करते हैं। माता सरस्वती के इस मंजिर का निर्माण कवि ओट्टकुठार ने करवाया था। 

टॅग्स :भगवान गणेशतमिलनाडुहिंदू त्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठMay 2026 Festival Calendar: मोहिनी एकादशी से लेकर बुद्ध पूर्णिमा तक, नोट कर लें मई महीने की त्योहारों की तारीख

पूजा पाठUpcoming Hindu Festivals List: अप्रैल 2026 में 6 बड़े त्योहार, ये तारीखें नोट कर लें वरना पछताएंगे

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: सोना खरीदने के पैसे नहीं हैं, अक्षय तृतीया पर खरीदें ये 7 चीजें बदल देंगी किस्मत!

पूजा पाठBohag Bihu 2026: कब है रोंगाली बिहू? जानिए क्यों खास हैं उत्सव के ये 7 दिन

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 19 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 May 2026: रोजमर्रा के कामों में आ सकती हैं रुकावटें, जानें अपना भाग्यफल

पूजा पाठPanchang 18 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 18 May 2026: आज कर्क समेत 5 राशियों के लिए भाग्यशाली है दिन, नौकरी-व्यापार में प्राप्त होंगे नए अवसर

पूजा पाठपंच केदार तीर्थयात्राः रहिए तैयार, 18 मई को खुलेंगे श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, पवित्र डोली धार्मिक मंत्रोच्चार, पुष्प वर्षा और गढ़वाल राइफल्स सेना बैंड द्वारा बजाई गई धुनों के बीच रवाना