लाइव न्यूज़ :

झूठ बोलना इन 6 के लिए 'बाएं हाथ का खेल', बचकर रहें इनसे

By गुलनीत कौर | Updated: June 19, 2018 15:45 IST

ज्योतिष की बारह राशियों से हम यह जान सकते हैं कि झूठ बोलने में कौन कितना माहिर होता है।

Open in App

कहते हैं कि झूठ बोलना भी एक कला होती है। हर कोई आसानी से झूठ नहीं बोला पाता है। लेकिन कुछ लोग इतनी सफाई से झूठ बोलते हैं कि अगर सच सामने भी आ जाए तब भी लोगों को उनका झूठ ही सच लगने लगता है। ऐसे लोग दूसरों को धोखा देने में माहिर होते हैं। आप ऐसे लोगों के शिकंजे में ना फसें और झूठे लोगों से बचकर रहें, इसमें हम आपकी कुछ मदद कर सकते हैं। ज्योतिष की बारह राशियाँ, जिनकी मदद से हम किसी भी व्यक्ति के स्वभाव के बारे में कुछ जानकारी पा सकते हैं, इन्हीं राशियों की मदद से यह भी जान सकते हैं कि झूठ बोलने में कौन कितना माहिर होता है। तो आगे जानिए उन 6 राशियों के बारे में जो झूठ बोलने के मामले माहिर होती हैं।

वृश्चिक राशि

इस राशि के लोग बहुत ज्यादा रोमांटिक होते हैं। साथ ही इनमें सेक्सुअल डिजायर भी बहुत अधिक होती है। लेकिन जब झूठ बोलने की बात हो तो इसमें भी इन्हें पहला स्थान ही हासिल होता है। झूठ बोलना इनके लिए बाएं हाथ का खेल है। जब चाहे, जहां चाहे, किसी भी परिस्थिति में झूठ बोल सकते हैं। इनके झूठ को पकड़ पाना अक्सर नामुमकिन हो जाता है।

मिथुन राशि

वृश्चिक के बाद मिथुन राशि के लोग ऐसे हैं जो झूठ बोलने में तेज होते हैं। लेकिन इनका झूठ बोलने का टैलेंट किसी से छिपता नहीं है। इनके साथ कुछ समय बिताने के बाद सामने वाला समझ जाता है कि इन्हें झूठ बोलने की आदत है। 

मीन राशि

जो चाहिए, अगर उसे पाने के लिए झूठ बोलना पड़े, तो इस राशि के लोग ऐसा करने से पहले एक सेकंड भी नहीं सोचते हैं। मीन राशि को सबसे संवेदनशील राशियों में एक माना जाता है, लेकिन ये लोग झूठ भी बहुत बोलते हैं, यह सच्चाई बहुत कम लोग जानते हैं। 

तुला राशि

बातों को कैसे घुमाया जाता है, तुला राशि के लोगों को यह अच्छी तरह आता है। इनमें झूठ बोलने का टैलेंट है। लेकिन कई बार ये लोग अपने ही झूठ में फास भी जाते हैं क्योंकि ये भूल जाते हैं कि उन्होंने पिछले बार किसी से क्या कहा था और अब आगे क्या कहना चाहिए ताकि झूठ छिपा रहे। 

कर्क राशि

इस राशि के लोग भी झूठ बोलते हैं, लेकिन इनका तरीका बाकी लोगों से अलग होता है। ये लोग अपने लिए या किसी को दुःख पहुंचाने के लिए नहीं, बल्कि इन्हें खुद सच-झूठ का फर्क नहीं पता चलता है। क्या सच है और क्या झूठ है, इससे बेखबर ये लोग कई बार झूठ का साथ दे देते हैं। इसलिए इन्हें भी इस लिस्ट में शामिल किया गया है।

कुंभ राशि

इस राशि के लोग झूठ क्यूं बोलते हैं अगर यह पता चल जाए तो सामने वाले का गुस्सा अपने आप कम हो जाता है। क्योंकि ये लोग अपने फायदे के लिए नहीं, बल्कि दूसरे को दुःख ना हो, इसलिए झूठ बोलते हैं। सच के सामने आने पर परिस्थिति बिगड़ ना जाए इसलिए झूठ बोलने को सही मानते हैं। लेकिन झूठ तो झूठ ही होता है, इसलिए इस राशि के लोगों को झूठे लोगों की लिस्ट में शामिल किया गया है। 

 

टॅग्स :ज्योतिष शास्त्रज्योतिषीय संकेतराशिचक्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 20 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 20 May 2026: आज मिथुन राशिवालों को होगी परेशानी, जानें सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठGuru Gochar: 2 जून से 5 माह तक इन 3 राशि वालों का गोल्डन पीरियड, भाग्य में वृद्धि, धन वर्षा के संकेत

पूजा पाठPanchang 19 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 May 2026: रोजमर्रा के कामों में आ सकती हैं रुकावटें, जानें अपना भाग्यफल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 18 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 18 May 2026: आज कर्क समेत 5 राशियों के लिए भाग्यशाली है दिन, नौकरी-व्यापार में प्राप्त होंगे नए अवसर

पूजा पाठपंच केदार तीर्थयात्राः रहिए तैयार, 18 मई को खुलेंगे श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, पवित्र डोली धार्मिक मंत्रोच्चार, पुष्प वर्षा और गढ़वाल राइफल्स सेना बैंड द्वारा बजाई गई धुनों के बीच रवाना

पूजा पाठPanchang 17 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 17 May 2026: आज मेष समेत इन 4 राशिवालों की चल-अचल संपत्ति में बढ़ोतरी होने की संभावना