लाइव न्यूज़ :

आज का राशिफल: किसके बनेंगे बिगड़े काम और किसे है सावधान रहने की जरूरत, पढ़ें 27 दिसंबर का राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 27, 2019 07:34 IST

आज का राशिफल: कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। शारीरिक स्फूर्ति का आज अभाव रहेगा और कार्यों में बाधा आएगी।

Open in App
ठळक मुद्देआज का राशिफल: कुंभ राशि के जातकों पर होगी लक्ष्मी जी की कृपा, बिजनेस में लाभधनु राशि के जातक धन खर्च पर रखें ध्यान, मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी

मेष: आज अपने क्रोध पर संयम रखें। बनते हुए काम बिगड़ सकते हैं। मानसिक तौर पर व्यग्रता और बेचैनी महसूस करेंगे। कार्य में पूरा मन नहीं लगेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन मध्यम है। किसी धार्मिक स्थल अथवा मांगलिक प्रसंग में जाने का मौका मिलेगा।

वृषभ: आज परिवार से आपको बहुत स्नेह मिलेगा। कार्यों में कुछ परेशानी आएगी और इस वजह से आप परेशान भी हो सकते हैं। आज किसी नए कार्य का शुभारंभ न करे। आज कार्यभार का बोझ अधिक रहेगा। 

मिथुन: आज आपको भाग्य का भरपूर सहयोग मिलने वाला है। अपने करियर से इतर परिवार पर आज ज्यादा ध्यान देंगे। शारीरिक और मानसिक रूप से आप खुशी का अनुभव करेंगे। शॉपिंग में धन खर्च होगा। नए वस्त्रों की खरीदी करेंगे। मान-सम्मान और लोकप्रियता में भी वृद्धि के योग हैं।

कर्क: व्यवसाय में आज का दिन लाभदायी रहेगा। कार्यालय में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। विरोधियों पर विजय मिलेगा। कार्यों में यश प्राप्त होगा। खर्च की मात्रा अधिक रहेगी।

सिंह: कला क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। छात्रों के लिए भी दिन शुभ है। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। क्रोध पर संयम रखें और धैर्य से काम लें।

कन्या: आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। शारीरिक स्फूर्ति का आज अभाव रहेगा और कार्यों में बाधा आएगी। पत्नी के साथ कलह का प्रसंग बन सकता है। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।

तुला: आज दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। विपरीत लिंग के प्रति ज्यादा आकर्षण महसूस करेंगे। अपने पार्टनर से साथ शाम को अच्छा समय व्यतीत करेंगे। कार्यों में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक: नकारात्मकता आज आप पर हावी रह सकती है। हालांकि, कार्यों का बोझ रहेगा और इसलिए आप लगातार व्यस्त रहेंगे। वाणी पर संयम रखें। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

धनु: आज धन खर्च अधिक रहेगा। इसका ख्याल रखें। निर्धारिक कार्य आसानी से पूरा कर सकेंगे। परिवार में मांगलिक प्रसंग बनेंगे। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। विदेश से शुभ समाचार मिल सकते हैं।

मकर: आज धार्मिक और आध्यात्मिक विषयो में रूचि रहेगी। कोर्ट-कचहरी से संबंधित कार्य में बाधा नहीं आएही। व्यवसाय के लिए दिन बहुत अच्छा नहीं है। वाहन चलाते समय अपना ख्याल रखें। अकस्मात और ऑपरेशन से संभलकर चलें। परिश्रम के अनुसार फल प्राप्त नहीं मिलने पर निराशा होगी।

कुंभ: आज का दिन आपके लिए लाभदायी है। बिजनेस में लाभ होगा और लक्ष्मी जी की कृपा बनी रहेगी। मन में आनंद छाया रहेगा। विवाह इच्छुक व्यक्तियों को शुभ समाचार मिल सकता है।

मीन: आज का दिन शुभ रहने वाला है। आपके कार्य से सीनियर अधिकारी खुश होंगे। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। माता-पिता से लाभ होगा। सरकारी कार्य आसानी से खत्म कर सकेंगे।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्रज्योतिषीय संकेत
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 20 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 20 May 2026: आज मिथुन राशिवालों को होगी परेशानी, जानें सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठGuru Gochar: 2 जून से 5 माह तक इन 3 राशि वालों का गोल्डन पीरियड, भाग्य में वृद्धि, धन वर्षा के संकेत

पूजा पाठPanchang 19 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 May 2026: रोजमर्रा के कामों में आ सकती हैं रुकावटें, जानें अपना भाग्यफल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 18 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 18 May 2026: आज कर्क समेत 5 राशियों के लिए भाग्यशाली है दिन, नौकरी-व्यापार में प्राप्त होंगे नए अवसर

पूजा पाठपंच केदार तीर्थयात्राः रहिए तैयार, 18 मई को खुलेंगे श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, पवित्र डोली धार्मिक मंत्रोच्चार, पुष्प वर्षा और गढ़वाल राइफल्स सेना बैंड द्वारा बजाई गई धुनों के बीच रवाना

पूजा पाठPanchang 17 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 17 May 2026: आज मेष समेत इन 4 राशिवालों की चल-अचल संपत्ति में बढ़ोतरी होने की संभावना