लाइव न्यूज़ :

ब्लड ग्रुप का स्वभाव पर पड़ता है गहरा प्रभाव, जानें पर्सनालिटी से जुड़े राज

By गुलनीत कौर | Updated: January 18, 2019 09:59 IST

व्यक्ति की पर्सनालिटी पर होने वाले विभिन्न शोधों ने यह साबित किया है कि व्यक्ति के ब्लड टाइप का उसके स्वभाव पर सीधा असर होता है।

Open in App

हमारे ब्लड ग्रुप का हमारे स्वभाव से कोई रिश्ता है या नहीं, विज्ञान की ओर से इसके पक्ष में कभी कोई शोध नहीं आया है। किन्तु व्यक्ति की पर्सनालिटी पर होने वाले विभिन्न शोधों ने यह साबित किया है कि व्यक्ति के ब्लड टाइप का उसके स्वभाव पर सीधा असर होता है। इसी से उसके व्यक्तित्व की पहचान होती है। तो आइए आपको आपके ब्लड टाइप के हिसाब से स्वभाव से जुड़ी अनजानी बातें बताते हैं।

ब्लड टाइप A (+,-)

ब्लड ग्रुप में A+ या A- वालों को परफेक्ट लोगों की श्रेणी में रखा जाता है। ये लोग अहर काम को सुचारू रूप से करते हैं और जब तक काम सही तरीके से नहीं होता ये लोग शांत नहीं बैठते हैं। ये लोग स्मार्ट तरीके से अपना काम करते हैं। अफलता का पाना ही इनका लक्ष्य होता है। स्वभाव में ये लोग शर्मीले मिजाज के होते हैं। 

ब्लड टाइप B (+,-)

ब्लड टाइप B+ और B- वाले लोग जीवन को संतुलित तरीके से बिताने के लिए जाने जाते हैं। ये लोग लाइफ में रिस्क कम लेते हैं। ये लोग किसी नए काम की शुरुआत तभी करते हैं जब उन्हें उस काम में दिलचस्पी हो या फिर उसकी मूल बातें समझ में आएं। ये लोग समझदार होते हैं और बिना सोचे समझे काम नहीं करते। बिना वजह की बात पर गुस्सा नहीं करते।

ब्लड टाइप AB (+,-)

ब्लड टाइप AB+ और AB- बेहद मूडी होते हैं। इनके व्यक्तित्व की बात करें तो आपके वैरायटी देखने को मिलेगी। काम को लेकर ये लोग सीरियस होते हैं लेकिन जिस काम को करने का मन ना हो उसे छूते भी नहीं हैं। ये लोग धार्मिक भी होते हैं लेकिन साथ ही दिमाग से भी चलते हैं। ये लोग जिम्मेदार होते हैं लेकिन अगर तनाव में इनसे काम कराया जाए तो उसे सह नहीं पाते हैं। 

ब्लड टाइप O (+,-)

ब्लड टाइप O+ और O- वाले स्वतन्त्र मिजाज के होते हैं। ये लोग या तो भीड़ का नेत्रित्व करते हुए देखे जा सकते हैं या फिर भीड़ से बिलकुल अलग चलते हैं। इनकी एक बात काबिल-ए-तारीफ़ है कि ये लोग जिंदगी में कभी भी रिस्क लेने के तैयार होते हैं। बात करियर की हो, बिज़नेस की या रिश्तों की, ये लोग जोखिम उठाने से नहीं कतराते हैं। तनाव के माहौल में भी अपने लक्ष्य से भटकते नहीं हैं। 

टॅग्स :रिलेशनशिप टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: वैलेंटाइन डे के दिन पार्टनर को दे ये गिफ्ट्स, देखते ही हो जाएंगे खुश; जमकर करेंगे तारीफ

रिश्ते नातेRelationship Tips: क्या आप भी कर रहीं ममाज बॉय को डेट? इन सिंपल साइन की मदद से करें पता, आपको मिल जाएगा सवाल का जवाब

रिश्ते नातेMother's Day 2024: मां के लिए अब तक नहीं खरीद पाएं हैं कोई गिफ्ट, आखिरी समय में काम आएंगे ये 5 आईडिया

स्वास्थ्यRebecca Syndrome: अपने एक्स पार्टनर को भूल नहीं पा रहे आप, रोज सोशल मीडिया पर करते हैं चेक तो हो जाए सावधान, हो सकती है ये गंभीर बीमारी

रिश्ते नातेRelationship Tips: टूटने की कगार पर है आपका रिश्ता? ये 5 तरीकों से बचाएं रिलेशनशिप

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े