लाइव न्यूज़ :

इन 3 राशि की महिलाओं के आगे हमेशा झुकते हैं पुरुष

By गुलनीत कौर | Updated: May 31, 2018 13:03 IST

पुरुषों को अपने नियंत्रण में रखने वाली महिलाओं की लिस्ट में सबसे पहले नाम आता है वृश्चिक यानी स्कॉर्पियो राशि की महिलाओं का।

Open in App

प्यार के मामले में अक्सर कहते हैं कि दोनों में से कोई एक अपने पार्टनर को अधिक प्यार करता है। कोई एक ऐसा होता है जिसके प्यार और केयर करने का तरीका खास भी होता है और वह अपने पार्टनर पर ज्यादा ध्यान भी देता है। लेकिन खासियत के अलावा दोनों में कमियां भी होता हैं। किसी एक को गुस्सा बहुत आता है तो कोई एक झगड़ालू होता है। लेकिन दोनों में से कौन ऐसा है जो दूसरे पर हर मामले में हावी रहता है, इसे जानने की इच्छा भी सभी में होती है। तो अगर आपकी गर्लफ्रेंड है जिससे आप शादी करने वाले हैं या फिर शादी के लिए लड़की ढूंढ रहे हैं तो हम आपको बता सकते हैं कि किन राशियों की महिलाएं पुरुषों को डोमिनेट करती हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio- 23 अक्टूबर से 21 नवंबर)

पुरुषों को अपने नियंत्रण में रखने वाली महिलाओं की लिस्ट में सबसे पहले नाम आता है वृश्चिक यानी स्कॉर्पियो राशि की महिलाओं का। इस राशि की महिलाएं बेहद आकर्षित होती हैं। केवल लुक्स ही नहीं, अपनी बातों से भी लोगों को अपनी ओर खींच लेती हैं। इनकी बातों में इतनी मिठास होती हैं कि पुरुष अपने आप ही इनकी ओर खींचे चले जाते हैं और इनके दीवाने हो जाते हैं। इन्हें पुरुषों को अपने कंट्रोल में रखना अच्छी तरह आता है।

मिथुन राशि (Gemini- 21 मई से 20 जून)

बेहद सुन्दर और आकर्षक होती हैं मिथुन राशि की महिलाएं। इनका खुशमिजाज स्वभाव पुरुषों को अपनी ओर खींच लेता है। पुरुषों से कैसे बात करनी है और किन बातों पर वो इम्प्रेस हो जाते हैं, इसकी जानकारी रखती हैं मिथुन राशि की महिलाएं। इसलिए पुरुष इनकी ओर जल्दी आकर्षित हो जाते हैं। ये महिलाएं पुरुषों के मन का विश्वास जीत लेती हैं इसलिए पुरुष भी आँख बंद कर इनकी हर बात मानते हैं।

यह भी पढ़ें: धोखेबाज नहीं होते इन 4 राशियों के लड़के, बना सकती हैं इन्हें जीवनसाथी

वृषभ राशि (Taurus- 20 अप्रैल से 20 मई)

इस राशि की महिलाएं देखने में भले ही नार्मल लगें लेकिन फिर भी इनकी लुक्स में कुछ ना कुछ ऐसी खूबी होती हैं कि पुरुष इन्हें देखे बिना रह नहीं सकते हैं। लुक्स के अलावा इनके बात करने का अंदाज भी बेहद प्रभावित करने वाला होता है। इन दो कारणों से पुरुष इनकी ओर आसानी से आकर्षित हो जाते हैं और एक बार इनके हो जाएं तो इनकी हर बात भी मानने लगते हैं। वृषभ राशि की महिलाएं उन पुरुषों से दूर रहती हैं जो अपनी मर्जी चलाते हैं। 

टॅग्स :ज्योतिष शास्त्रज्योतिषीय संकेतराशिचक्ररिलेशनशिप टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 20 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 20 May 2026: आज मिथुन राशिवालों को होगी परेशानी, जानें सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठGuru Gochar: 2 जून से 5 माह तक इन 3 राशि वालों का गोल्डन पीरियड, भाग्य में वृद्धि, धन वर्षा के संकेत

पूजा पाठPanchang 19 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 May 2026: रोजमर्रा के कामों में आ सकती हैं रुकावटें, जानें अपना भाग्यफल

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े