लाइव न्यूज़ :

गर्लफ्रेंड की राशि से जानें वो आपके बारे में क्या सोचती है, रिश्ते को लेकर सीरियस है या नहीं !

By गुलनीत कौर | Updated: January 19, 2019 09:06 IST

सिंह राशि की गर्लफ्रेंड गुस्से वाली हो सकती है लेकिन कभी अपने पार्टनर को धोखा नहीं दे सकती। अगर उसका प्यार सच्चा है तो उसे आख़िरी सांस तक निभाएगी।

Open in App

ज्योतिष शास्त्र की बारह राशियां हमारे स्वभाव के बारे में बहुत कुछ बताती हैं। हमारे बात करने के तरीके से लेकर हम क्या सोचते हैं और किन चीजों को पसंद करते हैं। यह सब जाना जा सकताहै। रिलेशनशिप में हम कैसे हैं, यह भी जान सकते हैं। चलिए आपको बताते हैं कि राशि अनुसार आप कैसी गर्लफ्रेंड हैं या बनेंगी।

मेष राशि

इस राशि की लड़कियां स्वत्रन्त्र मिजाज की होती हैं। रिलेशनशिप में भरपूर प्यार और जोश का स्वागत करती हैं लेकिन बॉयफ्रेंड अगर बांधकर रखने की कोशश करे तो रिश्ते में दिलचस्पी खोने लगती हैं। 

वृषभ राशि

इस राशि की लड़कियां अपने साथी पर निर्भर रहती हैं। इनकी खुशी और दुख दोनों ही इनके पार्टनर से जुड़ा होता है। रिलेशनशिप में भावनाएं ही इनके लिए सब कुछ हैं और 'वन नाईट स्टैंड' जैसी बात पर विश्वास नहीं करती हैं।

मिथुन राशि

अपने रिलेशनशिप को लेकर हमेशा पॉजिटिव रहती है मिथुन राशि की गर्लफ्रेंड। रिश्ते में जोश को हमेशा जवान बनाए रखने के लिए नई नई कोशिश करती है। ऐसे गर्लफ्रेंड के साथ लड़के कभी बोरियत महसूस नहीं करते।

यह भी पढ़ें: पहली किस से जानें पार्टनर के दिल में छिपी ये 7 बातें

कर्क राशि

ढेर सारा प्यार और केयर देने को हर पल तैयार रहती है कर्क राशि की गर्लफ्रेंड। कर्क राशि के लोग वैसे भी बेहद इमोशनल होते हैं, इसलिए रिश्ते में प्यार को बनाए रखने की कोशिश में लगे रहते हैं। 

सिंह राशि

सिंह राशि की गर्लफ्रेंड गुस्से वाली हो सकती है लेकिन कभी अपने पार्टनर को धोखा नहीं दे सकती। अगर उसका प्यार सच्चा है तो उसे आख़िरी सांस तक निभाएगी। लेकिन अगर पार्टनर ने उनके साथ धोखा दिया तो इनसे बुरी गर्लफ्रेंड उस लड़के ने आजतक नहीं देखी होगी।

कन्या राशि

बेहद समझदार और पॉजिटिव एटीट्यूड वाली होती हैं कन्या राशि की लड़कियां। पार्टनर को कौन सी बात बुरी लग सकती है, इसका पूरा ख्याल रखती हैं। कुछ भी बोलने या फैसला लेने से पहले सोचती हैं और फिर आगे बढ़ती हैं।

तुला राशि

इस राशि की गर्लफ्रेंड बेहद रोमांटिक होती है। अगर किसी लड़के को रोमांटिक साथी की तलाश हो तो तुला राशि की लड़की को जरूर डेट करे। रोमांस में ये कभी निराश नहीं करेगी। रोमांस के अलावा बेहद वफादार और लंबे समय तक रिश्ता निभाने वाली होती हैं।

वृश्चिक राशि

चार्मिंग और कांफिडेंस से भरी होती है वृश्चिक राशि की गर्लफ्रेंड। पार्टनर से किए हर वादे को निभाती है और अपने रिश्ते को दुनिया के सामने लाने से कतराती नहीं है। अपने प्यार को ना केवल भावनात्मक, बल्कि शारीरिक रूप से भी परफेक्ट तरीके से दर्शाती है।

धनु राशि

इस राशि की गर्लफ्रेंड प्यार में जोशीली होती है। पार्टनर को बोरियत का एहसास नहीं होने देती। ऐसी लड़की के साथ समय कब बीत जाता है, यह पता नहीं चलता। खुशी के साथ पार्टनर के दुख में भी पूरा सपोर्ट करती है।

मकर राशि

मकर राशि की गर्लफ्रेंड परिपक्व मिजाज की होती है। रिश्ता निभाने में ये उम्दा होती है लेकिन अगर बात मौज-मस्ती की हो तो यहां कमजोर पड़ जाती हैं। क्योंकि समय से पहले मेच्योर हो जाने की वजह से इन्हें सीरियस चीजें ज्यादा पसंद होती हैं। 

कुंभ राशि

जिन लड़कों को रिलेशनशिप में 'स्पेस' की चाहत अधिक होती है उन्हें हमेशा कुंभ राशि की लड़की को डेट करना चाहिए। क्योंकि इस राशि की गर्लफ्रेंड खुद जीने और दूसरों को भी जीने देने के रूल पर विश्वास करती हैं।

मीन राशि

इस राशि की गर्लफ्रेंड संवेदनशील होती है। छोटी छोटी बातों में छिपी अहमियत को पहचानना और सही मौके पर हर बात को संभालना, इन्हें बाखूबी आता है। व्यवहार में पॉजिटिव और मेच्योर होती है मीन राशि की गर्लफ्रेंड।

टॅग्स :रिलेशनशिप टिप्सज्योतिष शास्त्रराशिचक्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े