पहली किस से जानें पार्टनर के दिल में छिपी ये 7 बातें

By गुलनीत कौर | Published: January 17, 2019 10:41 AM2019-01-17T10:41:27+5:302019-01-17T10:41:27+5:30

किस भावनाओं से भरी थी या जल्दबाजी में हुई? क्या किस के बाद पार्टनर की आंखों में फीलिंग्स दिखीं? क्या किस के बाद दोबारा करीब जाने का मन हुआ? क्या इसके बाद फ्यूचर में हमेशा साथ रहने का मन किया?

First kiss reveals these 7 things about partner | पहली किस से जानें पार्टनर के दिल में छिपी ये 7 बातें

पहली किस से जानें पार्टनर के दिल में छिपी ये 7 बातें

आजकल के मॉडर्न रिलेशनशिप में सेक्स को गलत नहीं माना जाता है। मॉडर्न कपल्स के अनुसार जहां प्यार है, वहां सेक्स होना लाजमी है। जरूरी नहीं कि रिश्ते को आधिकारिक नाम देने के बाद ही इस स्टेज तक पहुंचा जाए। लेकिन अगर सेक्स नहीं तो पार्टनर को 'किस' करना तो और भी साधारण माना जाता है। इस स्टेज पर कपल्स कुछ ही समय में पहुंच जाते हैं। 

मगर किस करने में दोनों में से एक भी पीछे रहे तो इसे निगेटिव माना जाता है। रिलेशनशिप में किस केवल प्यार दर्शाने नहीं, और भी कई चीजों के काम आता है। विभिन्न शोध के अनुसार महज एक किस से आप पार्टनर के बारे में कुल 8 बातें जान सकते हैं। ये बातें उसके व्यवहार से लेकर दोनों के फ्यूचर के भी कई राज खोलती है। आइए जानते हैं क्या:

1) दोनों के बीच की केमिस्ट्री

पहली किस से ही दिल में छिपी सारी फीलिंग्स बाहर आ जाती हैं। मुकीं है कि दोनों में से कोई एक अधिक शर्मीला हो। अमूमन मामलों में लड़की ही शर्मीली होती है। लेकिन फिर भी पहली किस के जरिए यह साफ हो जाता है कि दोनों के बीच कितना लगाव है। 

2) सेक्स लाइफ का अंदाजा

शायद सुनने में यह अटपटा लगे लेकिन शोध के अनुसार पहली किस बता सकती है कि पार्टनर बिस्तर में किस तरह परफॉर्म करेगा या करेगी। किस के समय होंठों की मूवमेंट, पार्टनर के हाथ बॉडी के किस हिस्से पर हैं, बॉडी पोजीशन क्या है, जोश कितना है, ये छोटी छोटी बातें बताती हैं कि सेक्स में पार्टनर कैसा हो सकता है।

3) किस से जानें कांफिडेंस

पहली किस में भरपूर जोश हो या ना हो लेकिन वे क्या कर रहे हैं और किस तरह से अपनी भावनाओं को आपके सामने ला रहे हैं, अगर ऐसा करते हुए उनका कांफिडेंस दिख रहा है तो आपका रिश्ता आगे चलाकर मजबूती पकड़ेगा। उकी ओर से प्यार दिखाने में कभी कोई कमी नहीं होगी।

यह भी पढ़ें: इतने साल छोटी लड़की से करें शादी, सेक्स लाइफ रहेगी बेहतर

4) खुद का कितना ख्याल है उन्हें

प्यार दिखाना अच्छी बात है लेकिन ऐसा करते समय वे आपके और खुद के बारे में कितना सोच रहे हैं, यह भी देखें। यहां हम पर्सनल हाइजीन की बात कर रहे हैं। किस से पहले अगर उन्होंने माउथ फ्रेशनर यूज किया हैं, उनके दांत साफ हैं, बॉडी पर परफ्यूम है, उनसे अच्छी खुशबू आ रही है तो यह एक अच्छा साइन है।

5) क्या वे आपकी सुनेंगे?

किस के समय पार्टनर की बॉडी की पोजीशन और वे आपके ओर किस तरह से झुके हुए हैं यह बताएगा कि भविष्य में वे आप पर हावी रहेंगे या आप। उनका आपको कंट्रोल करने का तरीका और सब जानते हुए भी आपकी ख्वाहिशों का ख्याल रखना या ना रखना यह बताता है कि आगे चलाकर वे आपके कितनी सुनेंगे।

6) रिश्ते का फ्यूचर

पहली किस से आप जान सकते हैं कि यह रिश्ता कितना लंबा चलेगा या फिर केवल टाइम पास के लिए होगा। यह किस भावनाओं से भरी थी या जल्दबाजी में हुई? क्या किस के बाद पार्टनर की आंखों में फीलिंग्स दिखीं? क्या किस के बाद दोबारा करीब जाने का मन हुआ? क्या इसके बाद फ्यूचर में हमेशा साथ रहने का मन किया? ऐसे कई सवाल उस समय मन में जरूर आते हैं और साथ ही जवाब भी मिल जाते हैं।

7) जल्दबाजी में हुई किस?

कई मामलों में जल्दबाजी जोश को दर्शाता है लेकिन कई बार यह जल्दबाजी सिर्फ और सिर्फ सामने वाले की वासना को भी बयां कर देती है। दोनों के बीच के अंतर को आपको खुद समझना होगा। साथ ही एक और बात पर ध्यान दें कि किस के बाद पार्टनर की ओर से आपके लिए कोई तारीफ़ या कैसा भी कमेंट आया या नहीं। यह दर्शाता है कि उस मोमेंट में उन्होंने केवल अपने नहीं, आपके बारे में भी सोचा और आपको समझा।

Web Title: First kiss reveals these 7 things about partner

रिश्ते नाते से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे