लाइव न्यूज़ :

Valentine Day 2019: 14 फरवरी राशिफल, किसे मिलेगा प्यार, किसका टूटेगा दिल, एस्ट्रोलॉजी से जानें

By गुलनीत कौर | Updated: February 14, 2019 11:05 IST

14 Feb Valentine Day 2019 astrology predictions:इस वैलेंटाइन वीक में बारह राशियों पर मंगल, शुक्र और गुरु ग्रह का विशेष प्रभाव रहेगा। इन मजबूत ग्रहों से किसकी लव लाइफ कैसा मोड़ लेगी, यहां हम आपको राशि अनुसार बताने जा रहे हैं।

Open in App

कल 14 फरवरी को प्यार का दिन, वैलेंटाइन डे मनाया जाएगा। सिंगल हों या रिलेशनशिप में, सभी के मन में यह सवाल आता है कि उनका वैलेंटाइन डे कैसा रहेगा। कपल्स के लिए इस दिन क्या खास होगा और यदि सिंगल हैं तो क्या इस साल कुछ अलग होगा या नहीं? इसका जवाब आप एस्ट्रोलॉजी से पा सकते हैं। आइए आपको राशि अनुसार बताते हैं कि 14 फरवरी का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। 

1) मेष राशि (Aries)

इस समय मंगल आपकी राशि में है। जिसकी वजह से आपकी लव लाइफ बेहतर होगी। इस दौरान आप नए लोगों से मिलेंगे और वे लोग लंबे समय तक आपकी लाइफ का हिस्सा बनेंगे। संभावना है कि 14 फरवरी का दिन आपके लिए स्पेशल होगा।

2) वृषभ राशि (Taurus)

जल्द ही मंगल ग्रह का इस राशि के लोगों पर प्रभाव होगा, जिसके चलते इनकी लव लाइफ में बड़ा बदलाव आएगा। एस्ट्रोलॉजी की मानें तो अगर इस वैलेंटाइन डे आपने खुद को खुश रखने की कोशिश की, तो आप यकीनन अच्छा रिजल्ट पाने वाले हैं। 

3) मिथुन राशि (Gemini)

इस राशि के लोगों की निजी जिंदगी जल्द ही एक नया मोड़ लेने वाली है। अगर लंबे समय से किसी को डेट कर रहे हैं तो वैलेंटाइन डे पर आप इस रिश्ते को खास नाम देने का विचार बना सकते हैं। आपकी यह कोशिश आपके लिए पॉजिटिव परिणाम ही लेकर आएगी।

4) कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि के वे लोग जो सिंगल हैं वे इस वैलेंटाइन किसी को पाने की चाह में दिखाई देंगे। पुराने रिश्ते की यादों को खत्म कर, आगे बढ़ना चाहते हैं। इसके लिए इन्हें केवल एक कोशिश करनी होगी। अपने कम्फर्ट जों से बाहर निकलें और नए लोगों से मिलकर बातें करें, समय बिताएं। तभी बात बनेगी!

यह भी पढ़ें: इस वैलेंटाइन डे इन तीन राशि वालों पर होगी प्यार की बारिश, नहीं रहेंगे 'सिंगल'

5) सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि के लोग कभी भी खुद आगे बढ़कर बात नहीं करते हैं। वे चाहते हैं कि कोई उनके पास आए और बात शुरू करे। लेकिन इस वैलेंटाइन डे अगर आपको सच में कोई पसंद है तो अपनी ईगो को साइड करें और आगे बढ़कर बात करें। इसी में समझदारी होगी।

6) कन्या राशि (Virgo)

इस वैलेंटाइन डे कन्या राशि के लोगों पर शुक्र ग्रह का प्रभाव रहेगा। इसके चलते आकर्षण काफी बढ़ जाएगा। आपको ऐसे कई लोग मिलेंगे जो केवल कुछ ही देर के लिए आपका साथ चाहते हैं। ऐसे लोगों से बचें। वरना बाद में पछतावा हो सकता है।

7) तुला राशि (Libra)

इस समय सितारे तुला राशि के लोगों के पक्ष में हैं। वे जैसा चाहें, उनकी लाइफ ठीक वैसा ही मोड़ लेगी। इसलिए फिलहाल अगर लंबे समय से किसी को डेट कर रहे हैं और बात आगे बढ़ाने का विचार बनाया है, तो यह समय परफेक्ट है।

8) वृश्चिक राशि (Scorpio)

इस समय मंगल इन राशि के लोगों के विवाह घर में बैठा है। यानी इस दौरान अगर ये किसी को प्रपोज करें या कोई इन्हें प्रपोज करे, और बात अगर सहमति से आगे बढ़े तो यह रिश्ता लंबा जाने वाला है। यह रिश्ता भावनाओं और ठोस वादों से भरपूर होगा।

यह भी पढ़ें: रिलेशनशिप में सेक्स क्यों है जरूरी, जानें 4 कारण

10) मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि के वे लोग जो पहले से रिलेशनशिप में हैं उनके लिए यह वैलेंटाइन डे काफी रोमांटिक होने वाला है। लेकिन जो लोग सिंगल हैं वे भी निराश ना हों। जल्द ही शुक्र ग्रह के प्रभाव से आपकी लव में भी रोमांच आएगा।

11) कुंभ राशि (Aquarius)

अभी तक सभी राशियों के लिए वैलेंटाइन डे काफी खास रहना वाला बताया गया, लेकिन कुंभ ऐसी राशि है जिनके लिए यह वैलेंटाइन थोड़ा ठंडा जाने वाला है। अगर आप सिंगल हैं तो किसी नए साथी के मिलने की आशा ना करें। रिलेशनशिप में भे होते हुए आपकी लव लाइफ में कोई खास बदलाव नहीं आएगा।

12) मीन राशि (Pisces)

मीन राशि के लोगों के लिए इसबार का वैलेंटाइन डे बेहद खास होने वाला है। इन्हें अपनी सोच से बढ़कर ही मिलेगा। इस समय गुरु ग्रह इनके ऊपर मेहरबान है। यदि ये अपने रिश्ते को एक स्टेप आगे ले जाने का विचार बना रहे हैं, तो डेरी ना करें। यह परफेक्ट टाइम है। 

टॅग्स :वैलेंटाइन डेरिलेशनशिप टिप्सज्योतिषीय संकेतज्योतिष शास्त्रराशिचक्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 06 December 2025: आज आर्थिक पक्ष मजबूत, धन कमाने के खुलेंगे नए रास्ते, पढ़ें दैनिक राशिफल

पूजा पाठPanchang 06 December 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 05 December 2025: आज 4 राशिवालों पर किस्मत मेहरबान, हर काम में मिलेगी कामयाबी

पूजा पाठPanchang 05 December 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठPanchang 04 December 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: वैलेंटाइन डे के दिन पार्टनर को दे ये गिफ्ट्स, देखते ही हो जाएंगे खुश; जमकर करेंगे तारीफ

रिश्ते नातेValentine’s Week 2025: शुरू हो रहा प्यार का हफ्ता, वैलेंटाइन वीक के सातों दिन होंगे खास, देखें पूरी लिस्ट

रिश्ते नातेRelationship Tips: क्या आप भी कर रहीं ममाज बॉय को डेट? इन सिंपल साइन की मदद से करें पता, आपको मिल जाएगा सवाल का जवाब