इस वैलेंटाइन डे इन तीन राशि वालों पर होगी प्यार की बारिश, नहीं रहेंगे 'सिंगल'
By गुलनीत कौर | Published: February 6, 2019 10:23 AM2019-02-06T10:23:59+5:302019-02-06T10:23:59+5:30
वैलेंटाइन डे वीक शुरू होने में सिर्फ एक दिन बचा है। इस प्यार के दिवस के नजदीक आते ही 'प्यार के दुश्मन' संगठन भी सक्रीय हो जाते हैं जो प्रेमी जोड़ों का उत्साह कम करने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं।
प्यार का महीना फरवरी सभी के लिए वैलेंटाइन वीक लेकर आता है। 7 से 14 फरवरी तक कपल्स इस सप्ताह को सेलिब्रेट करने की तैयारी में लग जाते हैं। पार्टनर को क्या सरप्राइज दें, कहां घूमने जाएं, कहाँ लंच या डिनर करें, पार्टनर को क्या तोहफा दें, आदि प्लानिंग की जाती है। लेकिन उनका क्या जो सिंगल हैं?
वे इस वैलेंटाइन वीक में आशा करते हैं कि उन्हें कोई नया साथी मिल जाए। जिसके साथ वे आने वाला साल खुशी खुशी बिताएं। लेकिन इस वैलेंटाइन वीक आपको कोई मिलेगा या नहीं, यह आप अभी भी जान सकते हैं। कैसे? ये जानकारी आपको एस्ट्रोलॉजी देगी। बारह राशियों में से इस बार किसके ऊपर प्यार की वर्षा होगी, आइए जानते हैं:
1) सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए यह साल प्यार के मामले में बेहद खास होने वाला है। जनवरी से ही उन्हें इस बात के संकेत मिलने शुरू हो गए होंगे। इस वैलेंटाइन अगर ये सिंगल हैं तो इन्हें कोई नया जरूर मिलकर रहेगा।
लेकिन अगर पहले से रिलेशनशिप में है तो इनके रिश्ते में सुधार दिखना शुरू हो जाएगा। सिंह राशि के लोग अपने गुस्से और अकड़ के लिए जाने जाते हैं लेकिन इस वैलेंटाइन वीक में ये अपना गुस्सा भूल सिर्फ प्यार करेंगे।
2) कुंभ राशि
प्यार के इस मौसम में शुक्र ग्रह कुंभ राशि वालों को अपने कंट्रोल में लेने वाला है। लेकिन घबराएं नहीं, इसका असर अच्छा ही होगा। शुक्र ग्रह प्यार और रोमांस का कारक है, इसके असर से कुंभ राशि वालों की लव लाइफ बदलने वाली है।
कुंभ राशि के वे लोग जो रिलेशनशिप में हैं, इस साल के वैलेंटाइन डे पर उनके अन्दर का रोमांस बाहर आएगा। ये अपने पार्टनर को बेहद स्पेशल फील कराने वाले हैं। लेकिन अगर सिंगल हैं तो जल्द ही दिल के दरवाजे पर कोई दस्तक देगा, तैयार हो जाएं!
3) मीन राशि
क्रम में तीसरी और आख़िरी राशि है मीन राशि। इस राशि पर भी शुक्र ग्रह अपना जादू चलाने वाला है। ये लोग खुद को प्यार में डूबा हुआ पाएंगे और साथी को खुश करने की अलग अलग कोशिशें करते दिखाई देंगे।
यूं तो मीन राशि के लोगों को रोमांटिक ही माना जाता है। ये लोग दिल खोलकर अपने साथी से प्यार करते हैं। मगर वैलेंटाइन डे इनके इन निःस्वार्थ प्यार को और बहे अधिक बाहर लाएगा।