लाइव न्यूज़ :

Independent Woman को करने जा रहे हैं डेट तो पहले जान लें ये 5 बातें, ज्यादा उम्मीद पड़ेगी भारी

By मेघना वर्मा | Updated: February 22, 2020 13:18 IST

एक इंडीपेंडेट वुमेन ये चाहती है कि कोई भी फैसला आप अकेले ना लें खासकर वो फैसले जो सीधे उनसे जुड़े हों।

Open in App
ठळक मुद्देवो जमाने लद गए जब वो आप पर पूरी तरह निर्भर रहती थीं। उसका करियर और उसका परिवार भी उसके लिए जरूरी है।

किसी को डेट करना आज के समय में कॉमन सी बात है। सोशल मीडिया के इस जमाने में लोग हमेशा ही अपोजिट सेक्स के साथ डेट पर जाने लगे हैं। ऐसे में बहुत से लोग उम्मीद करते हैं कि उनके डेट में अलग-अलग क्वालिटीज होनी चाहिए। जैसे उनकी डेट इंडिपेंडेट हो खुद से खुद का खर्च चलाती हो या ऐसी बहुत सारी चीजें मगर इंडीपेंडेंट वीमेन को डेट करने के कुछ समय बाद ही दोनों के बीच झगड़े होने भी शुरू हो जाते हैं। 

अगर आप भी किसी इंडीपेंडेंट वीमने को डेट कर रहे हैं तो उससे पहले जान लें यहां कुछ बातें। आपकी उम्मीद भी आप पर भारी पड़ सकती है। अगर आप थोड़े पुराने विचार के हैं और समय के साथ चेंज नहीं होना चाहते तब भी आप ये चीजें जरूर पढ़ें ताकि आप और आपकी डेट के बीच झगड़े कम हों। 

1. वो आपको अपनी दुनिया नहीं बनाएंगी

एक इंडीपेंडेंट वुमेन वो होती है जिसके लिए सभी बराबर होते हैं। पुराने ढर्रे पर वो पति को अपना परमेश्वर नहीं मानती है। उसके लिए उसकी आपके प्रति जिम्मेदारी है जरूर मगर वो आपको अपनी पूरी दुनिया कभी नहीं बनाएगी। उसका करियर और उसका परिवार भी उसके लिए जरूरी है तो अगर आप ये सोच रहे हैं कि वो आपको अपनी पूरी दुनिया बना लेगी तो आप गलत हैं।

2. वो अपना ध्यान जरूर रखेगी

हमेशा आपकी ही जिंदगी को फिक्स करना, आप की ही परेशानियों में उलझे रहना उसके लिए सही नहीं है। वो अपने ऊपर भी ध्यान देगी। अगर आपने ऐसी उम्मीद लगा रखी है कि वो 24 घंटे आपके ही बारे में सोचेगी और खुद पर ध्यान नहीं देगी तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं है वो अपने ऊपर भी उतना ही ध्यान देगी।

3. अपने खर्च उठा सकती है वो

वो जमाने लद गए जब वो आप पर पूरी तरह निर्भर रहती थीं। अब वो अपने खर्चे खुद उठा सकती हैं। अपने लिए कोई नया सामान लेना हो या कोई और जरूरत हर बात के लिए आप पर वो निर्भर नहीं होगी। 

4. उसे फैसला करना आता है

एक इंडीपेंडेट वुमेन ये चाहती है कि कोई भी फैसला आप अकेले ना लें खासकर वो फैसले जो सीधे उनसे जुड़े हों। इसलिए उनके एडवाइजर बनें उन्हें सलाह दें उन पर कोई डिसीजन थोपें नहीं। 

5. उसे मी टाइम चाहिए 

किसी भी रिश्ते में मी टाइम जरूर है। एक इंडीपेंडेट वीमेन भी खुद के लिए मी टाइम चाहती है। उन्हें उनका मी टाइम आपको देना होगा। इससे ना सिर्फ आपके रिश्ते सुधरेंगे बल्कि आप दोनों के बीच चीजें भी नॉर्मल होंगे।

टॅग्स :रिलेशनशिप टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: वैलेंटाइन डे के दिन पार्टनर को दे ये गिफ्ट्स, देखते ही हो जाएंगे खुश; जमकर करेंगे तारीफ

रिश्ते नातेRelationship Tips: क्या आप भी कर रहीं ममाज बॉय को डेट? इन सिंपल साइन की मदद से करें पता, आपको मिल जाएगा सवाल का जवाब

रिश्ते नातेMother's Day 2024: मां के लिए अब तक नहीं खरीद पाएं हैं कोई गिफ्ट, आखिरी समय में काम आएंगे ये 5 आईडिया

स्वास्थ्यRebecca Syndrome: अपने एक्स पार्टनर को भूल नहीं पा रहे आप, रोज सोशल मीडिया पर करते हैं चेक तो हो जाए सावधान, हो सकती है ये गंभीर बीमारी

रिश्ते नातेRelationship Tips: टूटने की कगार पर है आपका रिश्ता? ये 5 तरीकों से बचाएं रिलेशनशिप

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े

रिश्ते नातेValentine’s Week 2025: शुरू हो रहा प्यार का हफ्ता, वैलेंटाइन वीक के सातों दिन होंगे खास, देखें पूरी लिस्ट

रिश्ते नातेInternational Women's Day 2024 के मौके पर अपनी लाइफ की स्पेशल वुमन को दें ये खास तोहफा, बजट फ्रेंडली होने के साथ है यूनिक

रिश्ते नातेHappy Chocolate Day 2024: चॉकलेट डे पर सिर्फ चॉकलेट से नहीं इन मैसेज से घोले मिठास, पार्टनर को भेजे ये संदेश