लाइव न्यूज़ :

Teddy Day 2018: 5 कारण, क्यों अपनी गर्लफ्रेंड को 'टेडी' गिफ्ट करें

By गुलनीत कौर | Updated: February 10, 2018 10:07 IST

अगर आप अपनी गर्लफ्रेंड को टेडी गिफ्ट करते हैं तो जब उन्हें आपकी याद आएगी तो उस टेडी को गले लगा सकती हैं, उसे अपनी बाहों में ले सकती हैं।

Open in App

लड़कियों को टेडी बहुत पसंद होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं क्यों? टेडी देखते ही उनके चेहरे पर मुस्कान आ जाती है और वे खुद को उसे 'टच' करने से रोक नहीं पाती हैं। अगर किसी लड़की को आप टेडी के ढेर के बीच छोड़ दें तो यह उसके लिए 'जन्नत' से कम नहीं होगा। इसे आप उनका पागलपन कह सकते हैं, लेकिन यही सच है कि उन्हें टेडी से बहुत लगाव होता है। अब ऐसा क्यों है हम आपको इससे संबंधित कुछ कारण बताने जा रहे हैं। इन्हें जान लें और इस वैलेंटाइन वीक के टेडी डे पर अपनी गर्लफ्रेंड को टेडी गिफ्ट करें ताकि आप दोनों का प्यार बढ़ सके।

क्योंकि टेडी क्यूट होते हैं

लड़कियों को टेडी की 'क्यूटनेस' बहुत भाती है। टेडी के अलावा उन्हें पालतू जानवरों में 'पपीज' और 'छोटी बिल्लियां' भी अच्छी लगती हैं लेकिन टेडी उनकी पहली चॉइस होती है। 

बाहों में ले सकती हैं

अगर आप अपनी गर्लफ्रेंड को टेडी गिफ्ट करते हैं तो जब उन्हें आपकी याद आएगी तो उस टेडी को गले लगा सकती हैं, उसे अपनी बाहों में ले सकती हैं। यह उन्हें कहीं न कहीं आपका एहसास कराता है।

यह भी पढ़ें: वैलेंटाइन डे को लेकर रिसर्च में हुए खुलासे, कपल्स ने कहा - 'बोरियत' भरा होता है पूरा वीक

9 इशारे जो कहते हैं कि वो आपसे सच्चा प्यार करता है, बस कहने से घबराता है

कहीं भी लेकर जा सकती हैं

आप अपनी गर्लफ्रेंड के साथ हर जगह नहीं जा सकते हैं लेकिन आपका एहसास जरूर जा सकता है। अगर वे फॅमिली या फ्रेंड्स के साथ कहीं बाहर हैं तब आपका दिया हुआ टेडी उन्हें आपके साथ जोड़े रखेगा।

उनके मेंटल प्रेशर को कम करेगा

कहते हैं कि लड़कियां अपने टेडी के साथ अपने दिल की सांझा करती हैं। क्योंकि एक वही है जो जुन्की सारी बात भी सुनेगा और आगे से कुछ कहेगा भी नहीं। ऐसा करके वे अपने तनाव को कम कर पाती हैं। तो अगर आप अपनी गर्लफ्रेंड को ऐसी खुशी देना चाहते हैं तो उन्हें टेडी जरूर गिफ्ट करें। 

केयर करना सीखती हैं

लड़कियां टेडी को अपने 'बेबी' की तरह मानती हैं। उसे प्यार करती हैं उसका ख्याल रखती हैं। लड़कों को यह सुनने में अजीब लग सकता है लेकिन टेडी की वजह से उनमें 'ममता' का भाव जागता है। वे 'केयर' करना सीख पाती हैं जो कहीं न कहीं आप दोनों के रिश्ते के लिए ही फायदेमंद है।

यह भी पढ़ें: Valentine's Day 2018: मेकअप से जुड़ी इन 5 गलतियों से बचें लड़कियां

Valentine Week 2018: वेलेंटाइन डे पर दिखना है स्लिम एंड फिट, 1 हफ्ते में ऐसे घटाएं 3 किलो वजन

टॅग्स :वेलेंटाइन डेरिलेशनशिपलाइफस्टाइल
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'शादीशुदा पुरुष का वयस्क महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना अपराध नहीं'

ज़रा हटकेबिहार के पूर्वी चंपारण जिले में "वीरू" की चाहत में "बसंती" चढ़ गई हाईवोल्टेज बिजली के टावर पर, प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी

ज़रा हटकेभारत के इस शहर में सबसे ज्यादा लोग दे रहे हैं पार्टनर को धोखा! कहीं आपका शहर भी तो नहीं शामिल? जानिए

ज़रा हटके“जब तक मेरे महबूब को रिहा नहीं किया जाएगा, तब तक नीचे नहीं उतरूंगी'': बिहार के गोपालगंज जिले में प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर प्रेमिका चढ़ गई मोबाइल टावर पर

भारतबिहार के पूर्णिया जिले में होने वाले दामाद के साथ फुर्र हुई सास, कहा- “अभी मेरी उम्र ही क्या है?”

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े