लाइव न्यूज़ :

पार्टनर से मिले ये 5 संकेत, तो समझिए Toxic Relationship में बुरी तरह फंस चुके हैं आप, तुरंस संभल जाइए!

By मेघना वर्मा | Updated: February 23, 2020 10:23 IST

आप किसी को फैशन सेंस जरूर दे सकते हैं लेकिन किसी को क्या पहनना है और कैसे पहनने है ये आप किसी को नहीं बता सकते।

Open in App
ठळक मुद्देजलन, एक तरह की बीमारी होती है।टॉक्सिक रिलेशनशिप का एक और साइन होता है कि आपका पार्टनर आपके वॉलेट पर कंट्रोल करता हो।

किसी भी रिश्ते में ईमानदारी बहुत जरूरी है। दो लोगों के बीच में जब ईमानदारी और इमोशन होता है तो प्यार का ये रिश्ता और खूबसूरत हो जाता है। वहीं कुछ रिश्ते ऐसे भी होते हैं जिनमें समय के साथ चीजे बड़ी तेजी से बदलती हैं। सामने वाला आप पर इस कदर हावी हो जाता है कि आप चीजों को समझ ही नहीं पाते। जब आपको पता चलता है कि आप एक टॉक्सिक रिलेशनशिप में है तब तक बहुत देर हो चुकी होती है।

यही रिश्ता कई बार ऐसे संकेत भी देता है जिन्हें अगर समझ जाएं तो अपने भविष्य को सुधार भी सकते हैं। खुद को टॉक्सिट रिलेशनशिप से बाहर निकालना बहुत जरूरी  है और ये काम आप खुद ही कर सकते हैं। इसके लिए आपको ये समझना होगा कि आप एक टॉक्सिक रिश्ते में हैं। जहां ना आजादी है ना ही स्टेबिलटी। 

आप भी जानिए कौन से हैं वो संकेत जो बताते हैं कि आप एक टॉक्सिक रिश्ते में बंध चुके हैं और अब आपको इसके बारे में दोबारा सोचना चाहिए-

1. जब आपके दोस्तों के साथ ना बिताने दे आपको वक्त

समय की कमी के चलते वैसे ही आप अपने दोस्तों से बहुत कम मिलते हैं। जब भी आप अपने दोस्तों से मिलते हैं या तो आपका पार्टनर आपके साथ होता है या अपने बगैर वो आपको आप ही के दोस्त से मिलने नहीं देता। अगर ऐसा आपके साथ भी होता है तो इस वॉर्निंग को समझिए। हर रिश्ते को ग्रो करने के लिए स्पेस जरूरी है। साथ में बहुत ज्यादा समय बिताना भी रिश्ता सही नहीं। 

2. आपके वॉलेट को करे कंट्रोल

टॉक्सिक रिलेशनशिप का एक और साइन होता है कि आपका पार्टनर आपके वॉलेट पर कंट्रोल करता हो। इकनॉमिक वॉइसेंस भी एक प्रकार का डॉमिनेशन है। हां ये एक रिश्ते में जरूरी है कि आप दोनों ही एक-दूसरे के एक्सपेंसिव और गुड्स को शेयर करें लेकिन ऐसा नहीं होना चाहिए कि आपके वॉलेट को आपका पार्टनर कंट्रोल करे।

3. आपको बताएं क्या और कैसे पहनना है

आप किसी को फैशन सेंस जरूर दे सकते हैं लेकिन किसी को क्या पहनना है और कैसे पहनने है ये आप किसी को नहीं बता सकते। मगर आपका पार्टनर अगर आपको हर समय ये सलाह देता है कि आप क्या पहने क्या नहीं पहनें तो आप समझ जाइए आप फंसे हुए हैं। एक रिश्ते में स्टैबिलिटी तभी होती है जब आप सामने वाले को ऐसे ही एक्सेप्ट करें जैसा वो हो।

4. जब आपके बेस्ट फ्रेंड से जलते हो

जलन, एक तरह की बीमारी होती है। जब आपक किसी टॉक्सिक रिलेशनशिप में होते हैं तो आपका पार्टनर आपके बेस्ट फ्रेंड से भी जलता है। मगर ये जोक्स जब सीरीयस हो जाते हैं तो समझिए आप किसी गलत आदमी के साथ हैं। यही समय है कि आप इस रिश्ते के बारे में दोबारा शुरू कर दें।

5. जब उनके सामने आप कुछ भी कहने से घबराएं

जिस रिश्ते में बोलने की आजादी ना हो वो रिश्ता किसी काम का नहीं होता। इसलिए अगर आप भी इस कैटिगरी में आते हैं कि अपने पार्टनर के सामने कुछ भी बोलने से पहले आपको दो बार सोचना पड़ता हो तो समझिए आप बुरे फंस चुके हैं।

 

 

टॅग्स :रिलेशनशिप टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: वैलेंटाइन डे के दिन पार्टनर को दे ये गिफ्ट्स, देखते ही हो जाएंगे खुश; जमकर करेंगे तारीफ

रिश्ते नातेRelationship Tips: क्या आप भी कर रहीं ममाज बॉय को डेट? इन सिंपल साइन की मदद से करें पता, आपको मिल जाएगा सवाल का जवाब

रिश्ते नातेMother's Day 2024: मां के लिए अब तक नहीं खरीद पाएं हैं कोई गिफ्ट, आखिरी समय में काम आएंगे ये 5 आईडिया

स्वास्थ्यRebecca Syndrome: अपने एक्स पार्टनर को भूल नहीं पा रहे आप, रोज सोशल मीडिया पर करते हैं चेक तो हो जाए सावधान, हो सकती है ये गंभीर बीमारी

रिश्ते नातेRelationship Tips: टूटने की कगार पर है आपका रिश्ता? ये 5 तरीकों से बचाएं रिलेशनशिप

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े