लाइव न्यूज़ :

9 संकेत जो बताते हैं कि उसे इस रिश्ते में हो रही है 'घुटन'

By गुलनीत कौर | Updated: October 30, 2018 08:14 IST

खुद की गलती ना मानना और बात बात पर अपनी पार्टनर की कमियां निकालना।

Open in App

प्यार अगर एक तरफा हो तो वह सफल नहीं होता। इस तरह का प्यार पनपने से पहले ही खत्म हो जाता है। लेकिन वहीं अगर रिश्ते में किसी एक के मन में भी निराशा या उदासी आ जाए तो यह रिश्ते पर जरूर असर करती है। ना चाहते हुए भी रिश्ते की डोर ढीली पड़ने लगती है और आखिरकार डोर टूटने की कगार आ जाती है। 

अक्सर यह पाया गया है कि अगर लड़की को अपने पार्टनर या रिश्ते संबंधी कोई शिकायत होने लगे तो वह खुलकर बता देती है या फिर झगड़ा करते हुए ही सामने वाले पर सब कुछ खराब कर देने का इल्जाम लगा देती है। लेकिन लड़के इस मामले में थोड़े अलग होते हैं। वे जल्दी अपने मन की बात को जुबान पर नहीं आने देते हैं। मगर उनके एक्शन सब कुछ बयां कर जाते हैं।

अगर लड़का अपने लव रिलेशनशिप से ना-खुश होता है तो वो ऐसे काम जरूर करता है, पहचानें इन संकेतों को:

1. लगातार बदलता मूड

खुश होने का कारण कोई नहीं जानना चाहता है क्योंकि खुशी एक ऐसी चीज है जो सबको पसंद है। लेकिन सामने वाला दुखी है, उदास है या आप पर गुस्सा कर रहा है तो आप उसका कारण खोजते हैं। लेकिन तमाम कोशिश करने के बाद भी जब कोई कारण ना मिले तो परेशानी और बढ़ जाती है। एक लड़का जब अपने रिश्ते से थक जाता है तो वह बिना किसी मतलब के उदासी या गुस्से को महसूस करता है।

2. उसकी चुप्पी

लड़कों को अक्सर बातूनी नहीं माना जाता है। कपल के बीच बातों को शुरू करने का जिम्मा ज्यादातर लड़कियों का ही होता है, लेकिन एक बार अगर लड़के दिल से किसी को चाहने लगें तो उसने ढेर सारी बातें भी करते हैं और उनके साथ अपने अगर कुछ दिनों से अचानक वह चुपसीक्रेट भी शेयर करते हैं। लेकिन अचानक उनका चुप चुप रहना और बातों को शेयर ना करना, यह अच्छा साइन नहीं है।

3. गलती मानने से इनकार

उससे गलतियां पहले भी होती थीं और आज भी हो रही हैं। फर्क केवल इतना है कि तब वो अपनी गलती को मानकर वापस लौटता था और माफी भीमान्गता था। लेकिन अब वो ना तो अपनी भूल को स्वीकार कर रहा है और ना ही वापस लौटकर बात करता है।

4. गलतियां निकालना

खुद की गलती ना मानना उनके बिगड़े हुए मूड को दर्शाता है लेकिन जब वे रिश्ते से एकदम हताश हो जाते हैं तो वे अपनी पार्टनर की कमियाँ बात बात पर गिनाते हैं। भले ही उसकी गलती हो या ना हो, उन्हें पार्टनर हर बात पर बुरी लगने लगती है।

यह भी पढ़ें: चार तरह के होते हैं नवंबर में जन्मे लोग, टाइप 2 वालों से बचकर ही रहें

5. कोई प्लान नहीं

रिलेशनशिप के कुछ महीनों या सालों के बाद घूमना-फिरना और सरप्राइज देना जैसे प्लान कम हो जाना स्वाभाविक है। यह कोई बड़ी बात नहीं है। लेकिन इन सब पर फुल स्टॉप लग जाना, यह निगेटिव साइन है। इस संकेत को सीरियस मानें और उनसे जाकर बात करें।

6. आपकी कम होती अहमियत

एक समय था जब हर प्लान में, भले ही वो आपसे जुड़ा हो या उनका अपना हो, हर काम में और हर फैसले के साथ आपको जोड़ा जाता था। लेकिन अब वो क्या कर रहे हैं, कहाँ जा रहे हैं, कहाँ से आए हैं आपको एक भी जानकारी नहीं है। और अगर आप पूछें तो उनका बुरा मूड सहने को मिलता है।

7. अफेयर!

जब एक रिश्ते से निराशा हाथ लगती है तो फिर लड़का हो या लड़की, हर कोई बाहर जाकर अपनी खुशी ढूंढता है। अगर वो दूसरी महिलाओं से ज्यादा फ़्लर्ट करने लगे, उनमें अधिक इंटरेस्ट दिखाए, उनके कांटेक्ट में अधिक रहे तो यह एक बुरा संकेत है। इसका मतलब है कि शायद अब उन्हें आपकी जरूरत नहीं।

8. बहाने बनाना

खुद करीब ना आना उनके कम होते इंटरेस्ट को दर्शाता है लेकिन आपके आगे बढ़ने के बावजूद भी अगर वो इंटरेस्ट ना लें तो ये एक वार्निंग साइन है। कभी मूड का बहाना बनाना तो कभी खराब सेहत का तो कभी कुछ और, अगर इन बहानों की संख्या बढ़ने लगे तो जरूरत है कि आपको जल्द से जल्द कोई हल निकालना चाहिए।

9. आई लव यू

कुछ लड़कों के लिए ये तीन शब्द महज शब्द ही होते हैं। प्यार का मतलब उनके लिए इससे काफी बढ़कर होता है। इसलिए बार बार नहीं मगर कभी कभार इका उपयोग करते हैं और पूरे दिल से कहते हैं। लेकिन जब आई लव यू कहना वे बंद ही कर दें, तो इसे भी वार्निंग साइन समझें।

टॅग्स :रिलेशनशिप टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: वैलेंटाइन डे के दिन पार्टनर को दे ये गिफ्ट्स, देखते ही हो जाएंगे खुश; जमकर करेंगे तारीफ

रिश्ते नातेRelationship Tips: क्या आप भी कर रहीं ममाज बॉय को डेट? इन सिंपल साइन की मदद से करें पता, आपको मिल जाएगा सवाल का जवाब

रिश्ते नातेMother's Day 2024: मां के लिए अब तक नहीं खरीद पाएं हैं कोई गिफ्ट, आखिरी समय में काम आएंगे ये 5 आईडिया

स्वास्थ्यRebecca Syndrome: अपने एक्स पार्टनर को भूल नहीं पा रहे आप, रोज सोशल मीडिया पर करते हैं चेक तो हो जाए सावधान, हो सकती है ये गंभीर बीमारी

रिश्ते नातेRelationship Tips: टूटने की कगार पर है आपका रिश्ता? ये 5 तरीकों से बचाएं रिलेशनशिप

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े