लाइव न्यूज़ :

बर्थडे स्पेशल: शाहरुख और गौरी के रिश्ते की ये 5 दिलचस्प बातें, बनाती हैं उन्हें परफेक्ट कपल

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: November 2, 2019 11:43 IST

शाहरुख खान और गौरी की मुलाकात एक पार्टीं में हुई थी, जिसके बाद प्यार हुआ। इस शादी में कई सारे मुश्किलें आई क्योंकि शाहरुख और गौरी के धर्म अलग-अलग थें। इसके चलते उनके परिवार वाले इस रिश्ते के लिए राजी नहीं थे। लेकिन इनकी शादीशुदा जिदंगी कई लोगों के लिए प्रेरणा बन सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देकपल्स के बीच एक-दूसरे के लिए भरोसा होना बहुत जरूरी हैआज भी इन दोनों के रिश्ते में वहीं प्यार और रोमांस देखने को मिलता हैअक्सर प्यार के बीच में जाति-धर्म की दीवार आ जाती है और रिश्ता वहीं खत्म हो जाता है

बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान का आज 54वां जन्मदिन है। शाहरुख खान की गिनती आज दुनियाभर के सक्सेफुल और अमीर एक्टर्स में की जाती है। हालांकि इसके लिए उन्हें काफी स्ट्रगल करना पड़ा है।

बॉलीवुड किंग को उनके फैंस 'रोमांस किंग' के नाम से भी जानते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि उन्होंने 90 दशक में ढेर सारी रोमांटिक फिल्में की है। उन्होंने अपने कॉलेज के दिनों से क्रश रही गौरी खास से शादी की है, जिनसे उन्हें 3 बच्चे हैं। शाहरुख खान की लव स्टोरी किसी फिल्म से कम नहीं है।

शाहरुख खान और गौरी की मुलाकात एक पार्टीं में हुई थी, जिसके बाद प्यार हुआ। 25 अक्टूबर 1991 को इन्होनें शादी कर ली लेकिन इस शादी में कई सारे मुश्किलें आई क्योंकि शाहरुख और गौरी के धर्म अलग-अलग थें। इसके चलते उनके परिवार वाले इस रिश्ते के लिए राजी नहीं थे। लेकिन इनकी शादीशुदा जिदंगी कई लोगों के लिए प्रेरणा बन सकती है।

हम आपको बता रहे हैं शाहरुख खान और गौरी खान के रिश्ते से जुड़ी ऐसी 5 बातें जो उन्हें बनाती है परफेक्ट कपल।

प्यार में भरोसा

सेलिब्रिटीज के बारे में अक्सर कोई न कोई अफवाह आती रहती हैं। कई बार इन अफवाहों के बीच उनका रिश्ता कमजोर पड़ जाता है और टूटने के कगार पर आ जाता है। ऐसी ही एक अफवाह शाहरुख और प्रियंका चोपड़ा की नजदीकी को लेकर आई थी।

खबर यहां तक थी कि शाहरुख ने प्रियंका से छुपकर शादी कर ली है। लेकिन इस बातों का शाहरुख और गौरी के रिश्ते पर कोई असर नहीं पड़ा। उन्हें एक-दूसरे पर पूरा भरोसा था इसलिए उनके रिश्ते को कोई आंच नहीं आई। इससे यह साफ होता है कपल्स के बीच एक-दूसरे के लिए भरोसा होना बहुत जरूरी है।

रिश्तों का रोमांच

शाहरुख और गौरी की शादी को 28 साल हो रहे हैं। ऐसे में इतने समय बाद पति-पत्नी के बीच का प्यार और रोमांच खत्म हो जाता है। वहीं, सेलिब्रिटी के मामले में इतने लंबे समय तक बिना किसी विवाद के रिश्ता कायम रहना कम ही देखने को मिलता है। मगर आज भी इन दोनों के रिश्ते में वहीं प्यार और रोमांस देखने को मिलता है। रिश्ते में नयापन रखने के लिए कुछ नया करते रहना चाहिए जैसे कि पार्टनर को सरप्राइज दें, उनके साथ कहीं घूमने का प्लान बनाएं, उनकी पसंद का खाना बनाएं। 

प्यार से बड़ा नहीं जाति-धर्म

अक्सर प्यार के बीच में जाति-धर्म की दीवार आ जाती है और रिश्ता वहीं खत्म हो जाता है। शाहरुख और गौरी के रिश्ते में दिखता है कि उन्होनें जाति-धर्म के आगे प्यार को रखा। शाहरुख गौरी खान से प्यार जरुर करते थे, लेकिन मुस्लिम होने के कारण हिंदू ब्राह्मण लड़की के साथ उनकी शादी आसान बात नहीं थी। हालांकि उन्होंने इस दीवार को तोड़ते हुए अपने रिश्ते को ज्यादा अहमियत दी और आज भी इस पर कायम है।

पूरे दिल से चाहने पर कायनात भी मिला देती है वो चीज

शाहरुख से शादी से पहले गौरी 'छिब्बर' हुआ करती थीं। शाहरुख जहां फिल्म इंडस्ट्री में स्ट्रगल कर रहे थे, वहीं गौरी अमीर पंजाबी फैमिली से थी। अमीर और गरीब के बीच की ये दीवार उनके रिश्तों कोे बीच में आयी लेकिन शाहरुख के प्यार ने जीत हासिल की। इससे साफ होता है कि अगर आप किसी चीज को पूरे दिल से चाहते हैं तो पूरी कायनात उसे आपसे मिलाने की कोशिश में लग जाती है।

टॅग्स :रिलेशनशिप टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: वैलेंटाइन डे के दिन पार्टनर को दे ये गिफ्ट्स, देखते ही हो जाएंगे खुश; जमकर करेंगे तारीफ

रिश्ते नातेRelationship Tips: क्या आप भी कर रहीं ममाज बॉय को डेट? इन सिंपल साइन की मदद से करें पता, आपको मिल जाएगा सवाल का जवाब

रिश्ते नातेMother's Day 2024: मां के लिए अब तक नहीं खरीद पाएं हैं कोई गिफ्ट, आखिरी समय में काम आएंगे ये 5 आईडिया

स्वास्थ्यRebecca Syndrome: अपने एक्स पार्टनर को भूल नहीं पा रहे आप, रोज सोशल मीडिया पर करते हैं चेक तो हो जाए सावधान, हो सकती है ये गंभीर बीमारी

रिश्ते नातेRelationship Tips: टूटने की कगार पर है आपका रिश्ता? ये 5 तरीकों से बचाएं रिलेशनशिप

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े