जब बात एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की होती है, तो अक्सर पुरुषों को ही इसका जिम्मेदार ठहराया जाता है। लेकिन इस मामले में महिलाएं भी कम नहीं हैं। शादीशुदा होने के बावजूद महिलाएं भी दूसरा विकल्प तलाशने लगती हैं। इसके कई कारण हो सकते हैं। हम आपको चार ऐसे मुख्य कारण बता रहे हैं, जो इसके जिम्मेदार हैं। हर कपल्स को इन्हें जानना चाहिए ताकि उन्हें इस तरह के किसी भी एक्सपीरियंस का सामना न करना पड़े।
1) प्यार की कमीबेशक 'घर की मुर्गी दाल बराबर' होती है लेकिन हर महिला की चाहत होती है कि उसका पति हमेशा उसे प्यार करे। शादी के बाद अक्सर लोग कामकाज और अन्य कामों में ज्यादा बिजी हो जाते हैं और पार्टनर को पर्याप्त समय नहीं दे पाते हैं। उपहार देना, बाहर खाने घूमने-फिरने जाना, तारीफ करना, बैठकर आराम से बात करना कुछ ऐसे काम हैं जिनसे रिश्ता मजबूत बनता है। ऐसा नहीं करने से पार्टनर के दिल में खटास पैदा हो सकती है और वो विकल्प खोज सकता है।
2) सेक्स लाइफ रोमांचक नहीं होनालाइफ को रोमांचक बनाने के लिए जिस तरह कुछ नया करते रहना जरूरी है, ठीक उसी तरह सेक्स लाइफ को बेहतर बनाने के लिए भी नयापन जरूरी है। बोरिंग सेक्स लाइफ रिश्तों में कड़वाहट का एक बड़ा कारण है। अगर बेडरूम में आपकी परफॉरमेंस गड़बड़ है या आप हमेशा घिसे-पिटे तरीकों से यौन संबंध बनाते हैं, तो समझ लें कि आप एक बड़ी गलती कर रहे हैं। यह एक बड़ा कारण है जिस जो आपकी पार्टनर कोई दूसरा ऑप्शन तलाशने पर मजबूर कर सकता है।
3) एक्स को नहीं भूल पानाआजकल युवा लव और लिव-इन-रिलेशनशिप पर ज्यादा विश्वास रखते हैं। यही वजह है कि पिछले एक दशक में लव मैरिज के मामलों की संख्या बढ़ी है। ऐसे में अगर आपकी किसी ऐसी लड़की से हुई है, जो एक्स को नहीं भूल पाई है, तो यह आपके लिए खतरे की घंटी है। हालांकि यह काफी हद तक इस बात पर भी निर्भर करता है कि उसका रिश्ता कैसे खत्म हुआ था। लेकिन शादी के बाद भी अगर वो एक्स को दिल से नहीं निकाल पाई, तो बहुत कुछ गड़बड़ हो सकता है।
4) लिबिडो पावर अधिक होनाकिसी लड़की के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के लिए सिर्फ पुरुष की कमियां ही जिम्मेदार नहीं होती है। कई बार महिलाएं खुद भी इइसका कारण बन सकती हैं। कई रिसर्च मानती हैं कि कई महिलाओं की लिबिडो पावर अधिक होती है जिस वजह से उन्हें किसी एक पार्टनर से संतुष्टि नहीं मिल पाती है। यही वजह है कि वो विकल्प तलाशने लगती हैं।