लाइव न्यूज़ :

जब बॉयफ्रेंड हो गुस्से में तो ऐसे मनाएं उन्हें

By गुलनीत कौर | Updated: March 28, 2018 12:11 IST

आपकी तमाम कोशिशों के बाद भी अगर उनका गुस्सा शांत नहीं हो रहा है तो उन्हें कुछ समय के लिए अकेला छोड़ दें।

Open in App

गर्लफ्रेंड रूठ जाए तो यह लड़कों के लिए एक मुसीबत बन जाती है। उसे कैसे मनाएं इसके तरीके ढूंढने लगते हैं। लड़कों के मुताबिक लड़कियां ज्यादा नखरे करती हैं, बात-बात पर रूठ जाती हैं और उन्हें मनाना किसी 'जंग' जीतने से कम नहीं है। लेकिन सिर्फ लड़कियां ही क्यूं, लड़के भी जब नाराज हो जाते हैं तो उन्हें मनाने में लड़कियों को एड़ी-चोटी का जोर लगाना पड़ता है। लेकिन अगर आपका बॉयफ्रेंड या पति आपसे नाराज है, गुस्से में है तो उसे कैसे मनाया जाए, आइए जानते हैं कुछ खास तरीके:

1. कुछ देर के लिए अकेला छोड़ दें

अगर वह बहुत ज्यादा गुस्से में है, परेशान है और आपसे कह रहा है कि उसे कुछ देर के लिए अकेला छोड़ दें तो उसके बात को मानना चाहिए। यह सच है कि उसे परेशान देख आप बात करना चाहेंगी, झगडा सुलझाना चाहेंगी लेकिन यह समय सही नहीं है। कुछ ही देर में जब उसका गुस्सा शांत हो जाए तो उससे प्यार से बात करें।

यह भी पढ़ें: गर्लफ्रेंड की इन बातों से मन ही मन 'जलते' हैं लड़के

2. उन्हें सपोर्ट दें

गुस्से या परेशानी में लड़के इमोशनल तनाव का शिकार होते हैं। उन्हें समझ में नहीं आता है कि वे क्या करें। ऐसे में आप उन्हें वह इमोशनल सपोर्ट दें जिसकी उन्हें जरूरत है। वे अपनी सारी टेंशन भुलाकर आपसे बात करेंगे। और भविष्य में भी यह याद रखेंगे कि मुश्किल से मुश्किल घड़ी में आप उनकी ढाल बनकर खड़ी रहती हैं। इससे दोनों का रिश्ता मजबूत बनेगा।

3. थोड़ा समय दें

आपकी तमाम कोशिशों के बाद भी अगर उनका गुस्सा शांत नहीं हो रहा है तो उन्हें कुछ समय के लिए अकेला छोड़ दें। अकेले में लड़के अपने अंतर्मन को ध्यान से सुनते हैं, परिस्थिति को करीब से समझ पाते हैं। उन्हें बाहर वॉक पर जाने को कहें या गार्डन में भेज दें। कुछ देर बाद उनका मूड अपने आप सही हो जायेगा। क्योंकि गुस्से के माहौल में ही अगर आप हल ढूंढने की कोशिश करंगी तो परिस्थिति सुधरने की बजाय और बिगड़ सकती है।

यह भी पढ़ें: बस बहुत हो गया ! ये बातें सुन-सुन कर थक गई हैं लड़कियां

4. लेकिन इसके बाद भी सलीके से बात करें

कुछ समय देने के बाद अगर वह आपसे बात करना शुरू कर दी तो अचानक से उससे वाही सवाल ना करें कि गुस्सा क्यूं आया, किस बात पर भड़क गए, तुम्हें गुस्सा ज्यादा आता है। ऐसी बातों से उनका मूड दोबारा अपसेट हो जायेगा और हो सकता है कि परिस्थिति पहले से भी अधिक बिगड़ जाए।

5. खुद पर हावी ना होने दें

आप दोनों के बीच किसी बात को लेकर अगर झगडा हुआ है और उसके बाद वो आपसे ढंग से बात नहीं कर रहा है तो अधिक परेशान ना हों। उसे और खुद को, दोनों को समय दें। केवल एक झगड़े के कारण रिश्ते को लेकर टिप्पणी या सोच ना बना लें। 

6. और जब उसका मूड ठीक हो तो ऐसा करें

उन्हें अकेले में समय देने के बाद नार्मल बातों से बात बढ़ाएं। अगर आपको लगता है कि अभी भी उनका मूड ठीक नहीं है तो झगड़े की चर्चा आज के लिए टाल ही दें। अगले दिन जब उनका मूड फ्रेश होगा तब उनसे हेल्दी डिस्कशन करें और पूछें कि वे इतना गुस्सा या नाराज क्यों हो गए थे? और इसी दौरान झगड़े का हल भी निकाल लें। इस तरह की चर्चा दोनों के रिश्ते को मजबूत बनाएंगी। 

टॅग्स :रिलेशनशिप टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: वैलेंटाइन डे के दिन पार्टनर को दे ये गिफ्ट्स, देखते ही हो जाएंगे खुश; जमकर करेंगे तारीफ

रिश्ते नातेRelationship Tips: क्या आप भी कर रहीं ममाज बॉय को डेट? इन सिंपल साइन की मदद से करें पता, आपको मिल जाएगा सवाल का जवाब

रिश्ते नातेMother's Day 2024: मां के लिए अब तक नहीं खरीद पाएं हैं कोई गिफ्ट, आखिरी समय में काम आएंगे ये 5 आईडिया

स्वास्थ्यRebecca Syndrome: अपने एक्स पार्टनर को भूल नहीं पा रहे आप, रोज सोशल मीडिया पर करते हैं चेक तो हो जाए सावधान, हो सकती है ये गंभीर बीमारी

रिश्ते नातेRelationship Tips: टूटने की कगार पर है आपका रिश्ता? ये 5 तरीकों से बचाएं रिलेशनशिप

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े

रिश्ते नातेValentine’s Week 2025: शुरू हो रहा प्यार का हफ्ता, वैलेंटाइन वीक के सातों दिन होंगे खास, देखें पूरी लिस्ट

रिश्ते नातेInternational Women's Day 2024 के मौके पर अपनी लाइफ की स्पेशल वुमन को दें ये खास तोहफा, बजट फ्रेंडली होने के साथ है यूनिक

रिश्ते नातेHappy Chocolate Day 2024: चॉकलेट डे पर सिर्फ चॉकलेट से नहीं इन मैसेज से घोले मिठास, पार्टनर को भेजे ये संदेश