गर्लफ्रेंड की इन बातों से मन ही मन 'जलते' हैं लड़के

By गुलनीत कौर | Published: March 27, 2018 04:08 PM2018-03-27T16:08:23+5:302018-03-27T16:08:23+5:30

बात पार्टी करने की या बाहर घूमने की हो और गर्लफ्रेंड कह दे कि यह केवल 'लड़कियों' वाला प्लान है तो अन्दर से पूरी तरह जल-भुन जाते हैं लड़के।

Things women do that make guys feel jealous | गर्लफ्रेंड की इन बातों से मन ही मन 'जलते' हैं लड़के

गर्लफ्रेंड की इन बातों से मन ही मन 'जलते' हैं लड़के

लड़कियों के बारे में अक्सर यह कहा जाता है कि एक लड़की को दूसरी लकड़ी से छोटी-छोटी बातों पर जलन होने लगती है। वो मुझसे अधिक खूबसूरत क्यों लग रही है, उसने आज मुझसे अच्छे कपड़े पहने हैं, उसके पास अच्छा बैग है। इस तरह की बातों पर लड़कियां जलन खाने लगती हैं। लेकिन लड़कों के मामले में कहा जाता है कि उन्हें कभी जलन जैसी भावना महसूस नहीं होती है। लड़के अपनी लाइफ मस्तमौला अंदाज में जीते हैं और दूसरों के पास क्या है और क्या नहीं, इसपर अधिक ध्यान नहीं देते हैं। लेकिन सच तो यह है कि लड़के भी 'जलन' की भावना रखते हैं और वह भी तब जब बात उनकी गर्लफ्रेंड की आती है। 

जी हां... उनकी गर्लफ्रेंड द्वारा किए गए कुछ खास कामों के चलते उन्हें जलन होने लगती है। अन्दर ही अन्दर वे गुस्से से भर जाते हैं लेकिन चाहकर भी कुछ कह नहीं पाते हैं। अब वे कौन सी बातें हैं, आखिर लड़कियां ऐसा क्या करती हैं जो उनके बॉयफ्रेंड उनसे जलन रखने लगते हैं, आइए जानते हैं:

गर्लफ्रेंड के मेल फ्रेंड्स

किसी भी लड़के को सबसे अधिक जलन अपनीई गर्लफ्रेंड के 'लड़के' फ्रेंड से होती है। क्योंकि अपने बॉयफ्रेंड के बाद वह सबसे अधिक अहमियत उसे देती है। और कई बार तो लड़कियां अपने मेल फ्रेंड को अपने बॉयफ्रेंड से भी अधिक महत्व देने लगती हैं। अमूमन हर लड़की की लाइफ में एक मेल फ्रेंड होता है जो उसके लिए काफी खास होता है और उससे वह अपने दिल की हर बात शरेकर्ती है। बस इसी मेल फ्रेंड से चिड़ने लगते हैं बॉयफ्रेंड।

यह भी पढ़ें: आपकी इन बातों पर फिदा हो जाएगी गर्लफ्रेंड, करेगी हमेशा स्पेशल फील

ओनली गर्ल्स पार्टी

बात पार्टी करने की या बाहर घूमने की हो और गर्लफ्रेंड कह दे कि यह केवल 'लड़कियों' वाला प्लान है तो अन्दर से पूरी तरह जल-भुन जाते हैं लड़के। उन्हें गुस्सा आने लगता है कि आखिर कैसे उनकी गर्लफ्रेंड उन्हें छोड़कर अकेले लड़कियों के साथ पार्टी करने या घूमने जा रही है ! 

और फिर इस तरह के मैसेज

अगले हफ्ते वो कहीं घूमने जा रही है, वो भी अकेले (बॉयफ्रेंड के साथ नहीं), और ट्रिप के चलते कभी शॉपिंग कर रही है तो कभी कुछ प्लान कर रही है। और इस सब की पल-पल की खबर बॉयफ्रेंड को मैसेज पर भी दी रही है। ये सब मैसेज पढ़कर ही लड़कों को जलन होने लगती है।

उनके सामने किसी और को मैसेज करना

गर्लफ्रेंड के सामने खुद फोन इस्तेमाल करे तो कोई दिक्कत नहीं है लेकिन जैसे ही गर्लफ्रेंड बात करने की बजाय किसी और को मैसेज करने लगे, वह ही किसी लड़के को, तो पूरी तरह जल-भुन जाते हैं लड़के। 

देर रात तक काम

गर्लफ्रेंड ऑफिस में अधिक देर तक काम करे तो इससे बॉयफ्रेंड को कोई दिक्कत नहीं होती है लेकिन जब गर्लफ्रेंड बिना उन्हें बताए देर तक ऑफिस में रुकती है तब उन्हें शक होने लगता है और कहीं ना कहीं वे जलन की भावना भी रखने लगते हैं।

यह भी पढ़ें: ये 10 बातें जिस भी लड़की में दिखें, बना लें उसे अपनी 'लाइफ पार्टनर'

सेलिब्रिटी क्रश

दोनों साथ में बैठकर मूवी देख रहे हैं और वह भी लड़की के पसंदीदा स्टार की और जैसे ही वह स्क्रीन पर आया तो लड़की का ध्यान बॉयफ्रेंड से हटकर फिल्म स्टार पर चला गया। बस इसी बात से जलन खाने लगते हैं लड़के। खैर वे जानते हैं कि उनकी गर्लफ्रेंड केवल उस स्टार को एक 'फैन' की नजर से ही देखती है लेकिन फिर भी वे अपनी जलन की भावना पर कंट्रोल नहीं कर पाते हैं। 

Web Title: Things women do that make guys feel jealous

रिश्ते नाते से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे