लाइव न्यूज़ :

रिलेशनशिप में जरूर होनी चाहिए ये 5 चीजें, पार्टनर से नहीं होगें दूर  

By धीरज पाल | Updated: March 31, 2018 19:28 IST

रिलेशनशिप को बचाने के लिए एक दूसरे की भावनाओं की कद्र करना उसका आदर करना जरूरी है।

Open in App

आज रिश्ते बनाना उतना मुश्किल नहीं है जितना उसे संभाल कर रखना। रिश्ते आजकल रोजना फेसबुक, व्हाट्सएप्प, रेल, मेट्रो और बस में बन जाते हैं। रिश्ते इलसिए बनते हैं क्योंकि किसी का हमें स्वभाव अच्छा लगता है किसी की बातें अच्छी लगती है इसलिए लोग एक दूसरे के करीब आते हैं। लेकिन जब वही अनजान रिश्ता आपके इतने करीब हो जाता है वो आपका पार्टनर बन जाता है। लेकिन कुछ दिन बाद आपके और आपके पार्टनर के बीच दूरियां बढ़ने लगती है। कुछ चीजें आपको उसकी गलत लगने लगती है, जिससे रिलेशनशिप में नजदीकियां के बजाय दूरियां बढ़ने लगती है। रिलेशनशिप को बचाने के लिए एक दूसरे की भावनाओं की कद्र करना उसका आदर करना और एक दूसरे की भावनाओं को समझते हुए उसकी खुशी का ख्याल रखना जरूरी होता है।

प्यार किसी से भी जबरदस्ती नहीं किया जाता है बल्कि वह किसी से कब और कैसे साथ मे क्यों हो जाए खुद भी इंसान को पता नहीं चलता है। प्यार में हिंसा की कोई जगह नहीं है। प्यार एक तरह से पूरी तरह से मासूम होता है। कहीं से भी छल कपट इसमें आपको दिखाई नहीं देगा। अगर आप चाहते हैं कि पार्टनर से हमेशा की तरह प्यार बरकरार रहे तो आपको कुछ चीजों का ख्याल रखना चाहिए।  

पार्टनर से न करें ईगो में बात

एक बात का ध्यान हर व्यक्ति को हमेशा रखना चाहिए कि प्यार बहुत ही साफ होता है। इसलिए इस रिश्ते में इगो नाम की चीज होनी ही नहीं चाहिए। जिस रिलेशनशिप में ईगो (अहंकार) आ जाता है वह रिलेशनशिप उसी वक्त खत्म हो जाता है। इसलिए बिना ईगो की एक दूसरे को अपनाएं और एक दूसरे के साथ अपनी जिंदगी जिए।

पार्टनर को आप पर विश्वास होना है जरुरी

अब बात आती है विश्वास कि तो अगर प्यार में विश्वास है तो कोई भी अगर आप दोनों के बीच में झगड़ा लगाने की कोशिश करेगा तो खुद ही नाकाम हो जाएगा। इसलिए हमेशा अपने प्यार पर भरोसा करें। शक नाम की चीज को अपने रिश्ते के बीच में आने ही ना दे। 

यह भी पढ़ें - बेहद रोमांटिक होती हैं इन 4 राशियों की महिलाएं

पार्टनर को दें आजादी

लड़कों को उन लड़कियों से बहुत नफरत होती है। जो हमेशा उनके पास चिपकी रहती है। एक बात का ध्यान हमेशा रखें कि हर एक रिश्ते में थोड़ी सी स्पेस होने बहुत ही जरूरी है। क्योंकि हर किसी की लाइफ पर्सनल होती है इसलिए अपने पार्टनर को थोड़ी सी स्पेस जरूर दें।

यह भी पढ़ें- मां-बाप अपने बच्चों को दें ये एक चीज, बुढ़ापे तक देगा उनका साथ

पार्टनर की फिक्र करना है जरूरी

किसे अच्छा नहीं लगता कि कोई उसकी छोटी छोटी चीजों का ख्याल रखेगी। इसलिए लड़कियों को चाहिए कि वह अपने पार्टनर की रोजमर्रा की जिंदगी की छोटी से छोटी चीजों का ख्याल  रखें और उन्हें इस बात का एहसास दिलाते रहे कि आप उनकी जिंदगी में कितनी अहमियत रखते हैं।

पार्टनर को समय देना है जरूरी

कई बार ऐसा होता है जब कपल आपस में बैठते हैं तो घर परिवार के बारे में बात करने लगते हैं। जिसकी वजह से आपस में झगड़ा होने लगता है। इसलिए जब आप दोनों को अकेले में समय बिताने का टाइम मिले तो घर परिवार की बातें ले कर ना बैठे। बल्कि उन लम्हों को याद करे जो आप दोनों के लिए स्पेशल रह चुके हैं।

टॅग्स :रिलेशनशिपरिलेशनशिप टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'शादीशुदा पुरुष का वयस्क महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना अपराध नहीं'

ज़रा हटकेबिहार के पूर्वी चंपारण जिले में "वीरू" की चाहत में "बसंती" चढ़ गई हाईवोल्टेज बिजली के टावर पर, प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी

ज़रा हटकेभारत के इस शहर में सबसे ज्यादा लोग दे रहे हैं पार्टनर को धोखा! कहीं आपका शहर भी तो नहीं शामिल? जानिए

ज़रा हटके“जब तक मेरे महबूब को रिहा नहीं किया जाएगा, तब तक नीचे नहीं उतरूंगी'': बिहार के गोपालगंज जिले में प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर प्रेमिका चढ़ गई मोबाइल टावर पर

भारतबिहार के पूर्णिया जिले में होने वाले दामाद के साथ फुर्र हुई सास, कहा- “अभी मेरी उम्र ही क्या है?”

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े