हमारे नाम का पहला अक्षर हमारे व्यक्तित्व और पर्सनालिटी के बारे में काफी कुछ बताता है। शास्त्रों में प्रसिद्ध ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिस तरह से व्यक्ति के जन्म की तिथि और समय का उसके भविष्य से संबंध होता है, ठीक इसी तरह से उसके नाम के पहले अक्षर का भी उसके आने वाले कल पर विशेष प्रभाव पड़ता है। इस अक्षर से उसके स्वभाव की कई सारी बातें जानी जा सकती हैं। इससे पहले हमने आपको अंग्रेजी के 'ए' अक्षर से शुरू होने वाले नाम के लोगों के बारे में बताया था, आज बताते हैं अंग्रेजी के 'बी' अक्षर से शुरू होने वाले नाम के लोग कैसे होते हैं।
1. जिन लोगों का नाम अंग्रेजी की 'बी' अक्षर और हिंदी में 'ब' या 'भ' से शुरू होता है वे लोग अंतर्मुखी होते हैं। ये लोग कम बोलते हैं और अपनी बात खुलकर किसी को बताते नहीं हैं। खुद के विचारों और बातों को अपने तक ही सीमित रखना पसंद करते हैं।
2. इनके इसी अंतर्मुखी स्वभाव के कारण इनके दोस्त भी कम होते हैं। लेकिन जितने भी दोस्त होते हैं उनके साथ इनकी दोस्ती काफी अच्छी होती है।
3. बी अक्षर से शुरू होने वाले नाम के लोग स्वभाव से खुशमिजाज होते हैं। इन्हें गुस्सा बहुत कम आता है लेकिन जब भी आता है तो ये काफी ज्यादा भड़क जाते हैं।
4. ये लोग मूडी भी होते हैं, यानी कभी आपको बहुत खुश दिखाई देंगे और कभी अचानक उदास भी हो जाते हैं। अगर इनका मूड होगा तो ये बात करेंगे नहीं तो चुप रहना ही पसंद करते हैं।
5. स्वभाव से सेंसिटिव भी होते हैं ये लोग। छोटी से छोटी बात इनके दिल को लग जाती है। अपने इसी स्वभाव के चलते ये लोग जल्दी किसी पर विश्वास नहीं कर पाते हैं।
6. बी अक्षर से शुरू होने वाले नाम के लोग मेहनती और अपने करियर को लेकर काफी सीरियस होते हैं। छोटे-छोटे लक्ष्य बनाना और उन्हें हासिल करना इन्हें पसंद है। लेकिन कई बार अपनी इस सफलता का इन्हें घमंड भी होने लगता है।
7. रिश्तों की बात करें तो बी अक्षर के लोग हर किसी को सम्मान देने वाले होते हैं। चूंकि ये कम बोलते हैं तो इनके सभी से रिश्ते ठीक ही होते हैं लेकिन बहुत कम लोगों के करीब होते हैं ये लोग।
8. प्यार में रोमांटिक होते हैं ये लोग। ये लोग अरेंज्ड से अधिक लव मैरिज में विश्वास रखते हैं। ये लोग भावनात्मक होते हैं इसलिए अपनी ओर से रिश्ते को पूरा समय देना और उसमें वफादार रहना इनके स्वभाव का ही हिस्सा होता है।
9. इसलिए इनकी तरफ से कभी भी प्यार में धोखा नहीं मिल सकता। लेकिन अगर इन्हें प्यार में धोखा मिले तो ये खुद को संभाल लेते हैं।
10. बी अक्षर से शुरू होने वाले के लोग एक सफल जिंदगी जीते हैं। क्योंकि ये लोग बेवजह की बहस और परेशानियों में पड़ने से बचते हैं, इसलिए इनकी लाइफ में कभी कोई बड़ी परेशानी देखते को नहीं मिलती है।