लाइव न्यूज़ :

चार तरह के होते हैं नवंबर में जन्मे लोग, टाइप 2 वालों से बचकर ही रहें

By गुलनीत कौर | Updated: October 29, 2018 15:57 IST

नवंबर में जन्मे लोग टैलेंटेड कहलाते हैं। इनमें कला को पहचानने और उसे खुद पर लागू करने का गजब हुनर होता है।

Open in App

अक्टूबर और नवंबर, ये साल के दो ऐसे महीने होते हैं जब भारत में त्यौहारों की लाइन लग जाती है। एक के बाद एक कई त्यौहार आते हैं और इन फेस्टिवल के बीच अगर किसी का बर्थडे हो तो वह और भी खास बन जाता है। आज हम आपको बताएंगे नवंबर में जन्मे लोगों के बारे में कुछ इंटरेस्टिंग बातें।

नवंबर में जन्मे लोग टैलेंटेड कहलाते हैं। इनमें कला को पहचानने और उसे खुद पर लागू करने का गजब हुनर होता है। स्वभाव में हंसमुख तरीके से बात करने वाले होते हैं लेकिन इनके नेचर को आसानी से समझा नहीं जा सकता है। विभिन्न अध्ययन में यह बात सामने आई  है कि नवंम्बर में जन्मे लोग चार प्रकार के होते हैं। अगर आपका या आपके किसी दोस्त-रिश्तेदार का बर्थडे नवंबर में आता है तो जानें वे इन चार में से किस केटेगरी में आते हैं। 

पहला ग्रुप - रहस्यमयी लोग

1 से 8 नवंबर में जन्मे लोग पहली केटेगरी के बेहतर आते हैं। ये लोग स्वभाव में संवेदनशील होते हैं। छोटी छोटी बातें भी इनके दिल को लग जाती हैं। लेकिन जिन्दगी कितनी ही मुश्किलों भरी क्यों ना हो जाए, हर परेशानी को काटकर सफल कहलाते हैं ये लोग। 

नवंबर में जन्मे हर व्यक्ति की तरह ये रहस्यमयी व्यक्तित्व के मालिक होते हैं। इनके काम करने का तरीका पारंपरिक ही होता है, मेहनती और सीरियस होकर काम करना। बात परिवार या दोस्तों की आए तो उनपर जान छिड़कते हैं। किसी बाहरी पर जल्दी भरोसा नहीं करते। 

दूसरा ग्रुप - इनके गुस्से से बचें

9 से 15 नवंबर के बीच बर्थडे आता है तो आप दूसरे नंबर की केटेगरी में आते हैं। ये लोग विशवास पात्र होते हैं। अगर आप इनके पास आपका कोई सीक्रेट लेकर जाते हैं तो जिन्दगी भर ये उन्हें अपने तक सीमित रख सकते हैं। दोस्ती और परिवार इनके लिए इम्पोर्टेन्ट होती है। लेकिन कई बार ये लोग दूसरे से ज्यादा खुद की सोचने लगते हैं। 

ये लोग सोसाइटी से अलग नहीं होते हैं। लोगों की सोच के साथ मिलकर चलने वाले होते हैं। दोस्तों बनाना और सोशल लाइफ को एक्टिव रखना इनकी आदत मने शामिल होता अहै। हां कभी कभार ये लोग अपने गुस्से को छिपा नहीं पाते हैं, लेकिन इनका गुस्सा कभी भी नाजायज़ नहीं होता है।

यह भी पढ़ें: शादी के लिए लड़का ढूंढ रही हैं तो उसमें जरूर देखें ये एक गुण, वरना बाद में होगा पछतावा

तीसरा ग्रुप - सोच से अलग लोग

अगर आपका बर्थडे 16 से 22 नवंबर के बीच आता है तो आप इस केटेगरी में आते हैं। आपको अक्सर अपने टैलेंट को लेकर लोगों से काफी तारीफ़ सुनने को मिलती होगी। मेहनत करना और काम को सफल बनाना आपकी आदत का हिस्सा है। ये लोग लिटरेचर के भी शौक़ीन होते हैं। इसलिए इनमें से अधिकतर लोग लेखक, कवि, प्रोफेसर, आदि प्रोफेशन को चुनते हैं।

स्वभाव की बात करें तो किसी विशेष परिस्थिति में ये किस तरह से बर्ताव करेगे, यह अनुमान लगाना ही बेकार है। क्योंकि हर बार ये अपने व्यक्तित्व के एक नए पहलू के साथ सामने आते हैं। नवंबर में जन्मे सभी लोगों की तरह फॅमिली इनके लिए इम्पोर्टेन्ट है और उन्हें ये समय जरूर देते हैं। 

चौथा ग्रुप - बेसब्र लोग

अब है आखिरी ग्रुप की बारी, यानी 23 नवंबर से लेकर नवंबर की अंतिम तिथि तक जन्मे लोग। इन लोगों में सब्र की कमी होती है इसलिए इन्हें गुस्सा भी जल्दी आता है। पलक झपकते ही भड़क जाते हैं ये लोग लेकिन अपनी गलती समझ आने पर वापस आकर माफी भी मांगते हैं और अपनी भूल भी सुधारते हैं। 

सफलता जल्दी इनके हाथ नहीं लगती लेकिन फिर भी कभी हार नहीं मानते। तब तक कोशिश करते हैं जब तक कुछ हासिल ना कर लें। और हर बार गिरने के बाद एक नई और पहले से भी बेहतर कोशिश के साथ आगे बढ़ते हैं। बतौर जीवनसाथी ये लोग काफी अच्छे होते हैं क्योंकि अपने रिश्ते को सफल बनाने के लिए ये कुछ भी कर जाएंगे। 

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े