लाइव न्यूज़ :

आपका राशि चिह्न खोज सकता है आपके लिए 'परफेक्ट सेक्स पार्टनर'

By गुलनीत कौर | Updated: April 2, 2018 17:16 IST

बारह राशियों से बनने वाली इन 6 जोड़ियों के बीच बन सकते हैं परफेक्ट सेक्स रिलेशनशिप।

Open in App

राशि अनुसार बारह में से किस राशि के साथ हमारी जोड़ी परफेक्ट रहेगी, किस राशि के साथ हम प्रेम संबंध या शादी को सफल बना पाएंगे, इस सबकी जानकारी मिल जाती है। लेकिन राशि अनुसार किसके साथ हमारे सेक्सुअल रिलेशनशिप अच्छे होंगे, क्या यह जाना है आपने? जी हां... ज्योतिष की यह बारह राशियां जहां व्यक्ति के स्वभाव, उसकी अच्छाई-बुराई, उसकी पसंद-नापसंद के बारे में बताती हैं वहीं यह भी बता सकती हैं कि किस राशि के लड़के या लड़की की किसके साथ जोड़ी बनेगी और किसके साथ सेक्स संबंध भी अच्छे होंगे। तो चलिए जानते हैं बारह राशियों से बनने वाली 6 जोड़ियों के बारे में जिनके बीच परफेक्ट सेक्स रिलेशनशिप बनते हैं।

मेष और तुला राशि

मेष राशि के लोग जोशीले और एनर्जी से भरपूर होते हैं। बात प्यार दिखाने की हो या बेड पर उसे जताने की, इनमें एनर्जी और शो-ऑफ दोनों देखने को मिलता है। दूसरी ओर तुला राशि के लोग जिस तरह से लाइफ में बैलेंस होते हैं वैसे ही सेक्सुअल रिलेशनशिप में भी होते हैं। ये लोग मेष राशि के हर मूव की इज्जत करते हैं और जहां जरूरत हो अपने सहयोग से सेक्स को और भी रोमांचक बनाने की कोशिश करते हैं। ये दोनों राशियां मिलकर सेक्स में एक्सपेरिमेंट करती हैं।

यह भी पढ़ें: बेहद रोमांटिक होती हैं इन 4 राशियों की महिलाएं

मिथुन और धनु राशि

यह कपल एक दूसरे से बिलकुल अपोजिट है। एक तरफ हंसमुख और खुले विचारों वाले धनु राशि के जातक और दूसरी तरफ अपने दोहरे स्वभाव के लिए फेमस होते हैं मिथुन राशि के लोग। इन दोनों की जोड़ी बने या ना बने लेकिन जहां तक बात सेक्सुअल लाइफ की है तो इसमें ये परफेक्ट हो सकते हैं। क्योंकि ससेक्स में रोमांच की कोई सीमा नहीं होती इसे ये दोनों ही अच्छी-से समझते हैं और एन्जॉय भी करते हैं।

वृष और वृश्चिक राशि

हर फीलिंग और मूवमेंट को गहराई से महसूस करना, ये वृष और वृश्चिक दोनों ही राशि के लोगों को अच्छे-से आता है। एक तरफ वृश्चिक राशि के जातक अपने पार्टनर को अच्छा महसूस कराने में दिलचस्पी लेते हैं तो दूसरे तरह वृष राशि के जातक खुद ही चाहते हैं कि उनका पार्टनर उन्हें सेक्स के दौरान एक्सपेरिमेंट करते हुए खुश करे। इसलिए यह सेक्स रिलेशनशिप के लिए एक परफेक्ट जड़ी बन सकती है।

कर्क और मकर राशि

अंग्रेजी में वो कहते हैं ना कि 'अपोजिट अट्रैक्ट' यानी दो अलग-अलग व्यक्तित्व वाले लोग भी एक दूसरे के प्रति आकर्षित हो सकते हैं। ऐसी जोड़ियां भीड़ से अलग बनती हैं। भावनाओं से भरपूर कर्क राशि के जातक मकर राशि की सादगी को पसंद करते हैं। इन दोनों को आप एक पोल के दो धुर कह सकते हैं जो जब सामने आते हैं तो एक दूसरे के प्रति काफी आकर्षित हो जाते हैं। और बात सेक्सुअल रिलेशनशिप की करें तो यहां ये लोग बिना किसी रूल के आगे बढ़ते हैं और इसे पूरी तरह एन्जॉय करते हैं।

यह भी पढ़ें: यौन संबंध बनाने के तुरंत बाद जरूर करें ये 7 काम

सिंह और कुंभ राशि

सिंह राशि के जातक बेस्ट होते हैं, ऐसा केवल सिंह राशि के लोग कहते ही नहीं हैं बल्कि दुनिया से भी चाहते हैं कि इस बात को माना जाए। और बात सेक्स संबंध बनाने की हो तो इसमें उन्हें कोई ऐसा चाहिए जो अपने आप में ही परफेक्ट हो। यही कारण है कि कुंभ राशि के लोग सिंह राशि के जातक के लिए परफेक्ट सेक्स पार्टनर बन सकते हैं। कुंभ राशि के लोग एक्सपेरिमेंट करते हैं, नई-नई चीजों के साथ आते हैं और उन एक्सपेरिमेंट को और भी रोमांचक कैसे बनाया जाए इसे सिंह राशि के जातका बाखूबी जानते हैं।

कन्या और मीन राशि

यह वाकई एक ऐसा कॉम्बिनेशन है जिसके बारे में सोचना थोड़ा मुश्किल है, फिर सेक्स में इनकी जोड़ी परफेक्ट कैसे हो सकती है? फैक्ट और लॉजिक तक ही सीमित रहने वाले कन्या राशि के लोग हंसमुख और दिलदार मीन राशि के लोगों के साथ हों, यह समझना कुछ कठिन है। लेकिन यह जोड़ी भी सेक्स के मामले में परफेक्ट हो सकती है और इसका पूरा श्रेय मीन राशि के जातकों को ही जाता है। मीन राशि के जातक कन्या राशि के शर्मीले स्वभाव को बाहर निकालकर उन्हें कम्फर्टेबल बनाते हैं और इसके बाद कन्या राशि के जातक एक्सपेरिमेंट करने के स्टेज पर आ जाते हैं। ये दोनों मिलकर एक वाइल्ड सेक्स को अंजाम देते हैं। 

टॅग्स :सेक्सरिलेशनशिप टिप्सराशिचक्रज्योतिषीय संकेतज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 02 April 2026: आज पूर्णिमा पर इन 6 राशियों की कटेगी चांदी, शुभ समाचार मिलने की संभावना

पूजा पाठPanchang 01 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े