लाइव न्यूज़ :

किस राशि का लड़का आपके लिए होगा परफेक्ट बॉयफ्रेंड, जानिए

By गुलनीत कौर | Updated: May 20, 2018 15:27 IST

वृश्चिक राशि की लड़कियों के अशांत स्वभाव को मकर राशि के लड़के कंट्रोल कर लेते हैं। इसलिए ये इनके लिए परफेक्ट बॉयफ्रेंड बनते हैं।

Open in App

मेष राशि (Aries- 21 मार्च से 19 अप्रैल)

बोल्ड और अट्रैक्टिव मिजाज की मेष राशि की लड़कियों को अपनी ओर खींच पाना आसान नहीं होता है। लेकिन अगर इन्हें लड़के में कुछ अलग और इंटरेस्टिंग दिखे तो ये दिल दे बैठती हैं। मेष राशि की लकड़ियों को कर्क राशि के लड़कों का चरम और मीन राशि के लड़कों की भावनाएं अपनी ओर खींचती हैं। लेकिन मिथुन और सिंह राशि के लड़के इनके लिए गलत चॉइस साबित होते हैं। 

वृष राशि (Taurus- 20 अप्रैल से 20 मई)

प्यार में वृष राशि की लड़कियां वफादार होती हैं। एक बार किसी को दिल दे दें तो फिर उसे रिश्ते को दिल से निभाती हैं और अपने साथी से भी ऐसी ही उम्मीद रखती हैं। वृष और कर्क राशि के लड़के इनके लिए परफेक्ट बॉयफ्रेंड बन सकते हैं। लेकिन सिंह और धनु राशि के लड़कों के साथ एडजस्ट करना मुश्किल होता है।

मिथुन राशि (Gemini- 21 मई से 20 जून)

इस राशि की लड़कियां रोमांटिक मिजाज की होती हैं। नए दोस्त बनाना और एडवेंचर भी पसंद करती हैं। लेकिन प्यार में भावनाओं को अहमियत देने वाली होती हैं। कर्क राशि के लड़कों का इमोशनल सपोर्ट और तुला राशि के लड़कों के खुले विचारों से प्रभावित होती हैं। लेकिन अगर इनकी जिंदगी में वृश्चिक या कन्या राशि का लड़का आ जाए तो रिश्ता लंबे समय तक चलाना मुश्किल हो जाता है।

यह भी पढ़ें: बेहद रोमांटिक होती हैं इन 4 राशियों की महिलाएं

कर्क राशि (Cancer- 21 जून से 22 जुलाई)

प्यारा में सिर्फ और सिर्फ भावनाओं को अहमियत देती हैं कर्क राशि की लड़कियां और इनके इमोशंस को तुला और वृष राशि के लड़के बखूबी समझते हैं। मगर वृश्चिक और कन्या राशि के लड़कों के साथ इनकी तालमेल नहीं बैठती है।

सिंह राशि (Leo- 23 जुलाई से 22 अगस्त)

इस राशि की लड़कियों में गुस्सा और अहम दोनों होता है, और ये इन दोनों कमियों को सबके सामने स्वीकार भी करती हैं। इसलिए चाहती हैं कि इनकी इन दो कमियों को जो लड़का आपना ले, उसी के साथ एब खुश रहेंगी। इनके लिए मिथुन और वृश्चिक राशि के लड़के परफेक्ट बॉयफ्रेंड बनते हैं। लेकिन कुंभ और मकर राशि के लड़कों के साथ इनकी लंबे समय तक नहीं बन पाती है।

कन्या राशि (Virgo- 23 अगस्त से 22 सितम्बर)

अपनी ख्यालों में खोई-खोई रहती हैं कन्या राशि की लड़कियां। इन्हें समझना आसान नहीं होता। लेकिन तुला राशि के लड़के इनके लिए परफेक्ट पार्टनर साबित होते हैं। जो इन्हें समझते भी हैं और इनके साथ बैलेंस बनाते हुए अपना लव रिलेशनशिप चलाते हैं। कन्या राशि की लकड़ियों की कर्क और मीन राशि के लड़कों के साथ कभी नहीं बन सकती है।

यह भी पढ़ें: आपकी इन बातों पर फिदा हो जाएगी गर्लफ्रेंड, करेगी हमेशा स्पेशल फील

तुला राशि (Libra- 23 सितम्बर से 23 अक्टूबर)

इस राशि की लड़कियां लाइफ को लेकर बहुत क्लियर होती हैं। इन्हें पार्टनर में क्या चाहिए, किस चीज से इन्हें खुशी मिलेगी, हर बात दिमाग में साफ होती है। और इनकी इस सोच को धनु और सिंह राशि के लड़के समझ जाते हैं। लेकिन मकर और मीन राशि के लड़के तुला राशि की लकड़ियों की कुछ बातों को स्वीकार नहीं कर पाते हैं। 

वृश्चिक राशि (Scorpio- 23 अक्टूबर से 21 नवंबर)

इस राशि की लड़कियां भावुक होती हैं, लेकिन साथ ही ईर्ष्या की भावना भी इनमें होती है। मेंटली और फिजिकली दोनों तरह से जोशीली होती हैं। वृश्चिक राशि की लड़कियों के अशांत स्वभाव को मकर राशि के लड़के कंट्रोल कर लेते हैं। इसलिए ये इनके लिए परफेक्ट बॉयफ्रेंड बनते हैं। लेकिन इन्हें वृश्चिक राशि के ही लड़के के साथ कभी रिलेशनशिप में नहीं जाना चाहिए, एक जैसी कमियों की वजह से बैलेंस बनाना मुश्किल हो जाता है।

धनु राशि (Sagittarius- 22 नवंबर से 21 दिसम्बर)

धनु राशि की लड़कियां दूसरी लड़कियों से थोड़ी अलग होती हैं। खुश रहना, लोगों को खुश रखना और 'ड्रामा क्वीन' के नाम पर जीरो होती हैं। मेष और कुंभ राशि के लड़कों की ओर जल्दी आकर्षित होती हैं धनु राशि के लड़कियां। इनकी वृष और कन्या राशि के लड़कों के साथ अधिक समय तक नहीं बन पाती है।

यह भी पढ़ें: ये 10 बातें जिस भी लड़की में दिखें, बना लें उसे अपनी 'लाइफ पार्टनर'

मकर राशि (Capricorn- 22 दिसम्बर से 19 जनवरी)

मकर राशि की लड़कियां प्यार में सीरियस और फ्यूचर को हमेशा दिमाग में रखने वाली होती हैं। ये लड़कियां टाइमपास रिलेशनशिप में बिलकुल भी विश्वास नहीं करती हैं। मीन राशि के लड़कों का सेंसिटिव नेचर और कन्या राशि की सच्ची भावनाओं की ओर आकर्षित होती हैं। लेकिन सिंह और मेष राशि के लड़कों के 'अहम' से जल्दी परेशान होकर रिश्ता तोड़ देती हैं। 

कुंभ राशि (Aquarius- 20 जनवरी से 18 फरवरी)

इस राशि की लड़कियां अपनी क्रिएटिव दुनिया में रहती हैं। इसलिए इन्हें अपनी स्वतंत्रता से भी बहुत प्यार होता है। रिलेशनशिप में इनका पार्टनर इन्हें अपने हिसाब से भी चलने दी, ऐसी डिमांड रखती हैं और इनके इस बिहेवियर को तुला और मिथुन राशि के लड़के समझ पाते हैं। लेकिन वृश्चिक और मीन राशि के लड़कों के साथ इनके नहीं बनती है।

मीन राशि (Pisces- 19 फरवरी से 20 मार्च)

मीन राशि की लड़कियों को समझ पाना आसान अन्हीं होता है। सेंसिटिव और इमोशनल दोनों होती हैं। साथ ही दूसरे की भावनाओं को भी बखूबी समझती हैं। इनके इस इमोशनल बिहेवियर को कर्क और मकर राशि के लड़के समझते हैं। मिथुन और तुला राशि के लड़कों के साथ कमिटमेंट रखना इनके लिए मुश्किल हो जाता है। 

टॅग्स :ज्योतिष शास्त्रज्योतिषीय संकेतराशिचक्ररिलेशनशिप टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े