लाइव न्यूज़ :

बेहद रोमांटिक होती हैं इन 4 राशियों की महिलाएं

By गुलनीत कौर | Updated: March 29, 2018 18:08 IST

पार्टनर के हाथों में हाथ डालकर चलना, छोटी-छोटी बात पर किस करना, करीब जाना, यह इन महिलाओं के स्वभाव का हिस्सा है।

Open in App

आपकी गर्लफ्रेंड या पत्नी रोमांटिक है या नहीं इसका पता तो समय के साथ ही चलता है। लेकिन क्या रिलेशनशिप शुरू होने से पहले ही यह जाना जा सकता है कि वह रोमांटिक है या नहीं? ज्योतिष शास्त्र इसमें आपकी कुछ मदद कर सकता है। ज्योतिष शास्त्र द्वारा प्रदान की गई 12 राशियां व्यक्ति के चरित्र, स्वभाव, पसंद,नापसंदगी के बारे में बताती हैं। तो चलिए ज्योतिष शास्त्र की राशियों की मदद से जानते हैं कि प्यार में किस राशि की महिला कैसी होती है और किस राशि की महिलाएं हैं सबसे अधिक रोमांटिक। 

वृष राशि

रोमांस की बात करें तो वृष राशि की महिलाएं सबसे अधिक रोमांटिक मानी जाती हैं। देखने में भले ही ये आपको शांत, सौम्य और शर्मीले मिजाज की लगें, लेकिन जब प्यार जताने की बात आती है तो इसमें ये परफेक्ट हैं। अपने प्यार को ये सबसे अधिक 'तोहफों' के माध्यम से दर्शाती हैं। पार्टनर को हर छोटे से लेकर बड़े अवसर पर तोहफे देकर खुश करना इनकी आदत में शामिल है। बात अगर बंद कमरे में प्यार जताने की हो तो यहां भी वृष राशि की महिलाएं कुछ पाने की बजाय अपने पार्टनर को खुशी देने में अधिक यकीन करती हैं। रोमांस के मामले में इन्हें सबसे अधिक 'क्रिएटिव' कहा जा सकता है।'

यह भी पढ़ें: आपकी इन बातों पर फिदा हो जाएगी गर्लफ्रेंड, करेगी हमेशा स्पेशल फील

कर्क राशि

कर्क राशि की महिला हो या पुरुष, इन्हें सबसे अधिक इमोशनल कहा जाता है और इनके ये इमोशन इनके प्यार में भी दीखते हैं। भावनाओं की कद्र करते हैं इस राशि के लोग। रोमांस की बात की जाए तो इस राशि की महिलाएं अपने पार्टनर की हर जरूरत को जानती और समझती हैं। इसलिए कई बार इनके ख्याल रखने के अंदाज में ही इनका रोमांस दिखता है। अपने पार्टनर को खुश करने के लिए ये हर संभव प्रयास करती हैं। 

कन्या राशि

अगर आपकी गर्लफ्रेंड या पत्नी का राशि चिह्न कन्या है तो शायद आप उनके रोमांटिक होने की बात को नहीं मानेंगे लेकिन ज्योतिष शास्त्र इस राशि की महिलाओं को प्यार में रोमांटिक मानता है। इसके पीछे दो बड़े कारण हैं, पहला एब कि इस राशि की महिलाएं अपने पार्टनर की खुशी का हर पल ख्याल रखती हैं। उन्हें क्या पसंद है, उसे समय रहते पार्टनर के सामने हाजिर कर अपने प्यार को जाहिर करती हैं। भले ही मुंह से कुछ ना बोलें लेकिन ये उनके प्यार को जताने का एक परफेक्ट तरीका है। दूसरा कारण जो इन्हें रोमांटिक बनाता है वो है इनकी प्लानिंग करने का तरीका। पार्टनर के साथ वक्त बिताने के लिए ये नए-नए आइडियाज के साथ आती हैं। इनका यही अंदाज इन्हें रोमांटिक महिलाओं की लिस्ट में शामिल करता है।

यह भी पढ़ें: ये 10 बातें जिस भी लड़की में दिखें, बना लें उसे अपनी 'लाइफ पार्टनर'

मीन राशि

रोमांस को तकनीकी बारीकियों के साथ कैसे सफल बनाया जाता है, यह कोई इस राशि की महिलाओं से सीखे। एक परफेक्ट दस्ते से लेकर पार्टनर के साथ कमरे में भी शाम को कैसे खास बनाया जाए, इसकी पूरी प्लानिंग कर सकती हैं ये महिलाएं। मीन राशि की महिलाओं को पार्टनर के हाथों में हाथ डालकर चलना, छोटी-छोटी बात पर किस करना, करीब जाना, यह सब पसंद है। और इनका यही अंदाज इनके पार्टनर को भी इनसे जोड़े रखता है। इसलिए इन्हें केवल ज्योतिष शास्त्र ही नहीं, इनके पार्टनर भी रोमांटिक गर्लफ्रेंड कहते हैं। 

टॅग्स :राशिचक्रज्योतिषीय संकेतज्योतिष शास्त्ररिलेशनशिप टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 02 April 2026: आज पूर्णिमा पर इन 6 राशियों की कटेगी चांदी, शुभ समाचार मिलने की संभावना

पूजा पाठPanchang 01 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े