लाइव न्यूज़ :

Karwa Chauth: इस करवा चौथ करें ये 6 काम, रिश्ता होगा मजबूत और बना रहेगा प्यार

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: October 16, 2019 11:00 IST

किसी एक त्योहार पर एक-दूसरे के प्रति आस्था का प्रदर्शन करने के बजाय हर दिन को त्योहार सा मानकर अपने रिश्ते को मजूबत बनाएं। इस करवा चौथ पर अपने पति की लंबी उम्र की कामना के साथ-साथ अपने रिश्ते को भी लंबी उम्र देने के लिए कुछ उपाय करें।

Open in App
ठळक मुद्देकिसी एक त्योहार पर एक-दूसरे के प्रति आस्था का प्रदर्शन करने के बजाय हर दिन को त्योहार सा मानकर अपने रिश्ते को मजूबत बनाएंअपने रिश्ते की लंबी उम्र के लिए समय जरूर निकालेंअपने जीवनसाथी की कमियों पर ध्यान देने के बजाए उनकी अच्छाईयों पर गौर करें

हमारे समाज में शादी न सिर्फ एक रस्म है बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। शादी दो दिलों का मिलन है। वही, अगर शादी सिर्फ दिखावे के लिए रह जाए और एक-दूसरे के साथ आपका मन ना लगे तो ये जिंदगीभर के लिए एक अभिशाप बन जाता है।

शादीशुदा जिंदगी से जुड़ी रस्में, परंपराएं और त्योहार आपसी प्रेम और मिलन को बनाएं रखने में मदद करते हैं। लेकिन दो लोगों के वैचारिक मतभेद और एक-दूसरे की भावनाओं का आदर न करना रिश्ते के टूटने की सबसे बड़ी वजह बन जाती है।

किसी एक त्योहार पर एक-दूसरे के प्रति आस्था का प्रदर्शन करने के बजाय हर दिन को त्योहार सा मानकर अपने रिश्ते को मजूबत बनाएं। तो इस करवा चौथ पर अपने पति की लंबी उम्र की कामना के साथ-साथ अपने रिश्ते को भी लंबी उम्र देने के लिए कुछ उपाय करें।

1-  समय

आजकल कपल की बीच की समस्याओं का मुख्य कारण एक-दूसरे को समय न दे पाना भी है। पति-पत्नी करियर में इतना खो जाते हैं कि एक-दूसरे को समय नहीं दे पाते हैं। इसलिए अपने रिश्ते की लंबी उम्र के लिए समय जरूर निकालें। एक-दूसरे के साथ कुछ लम्हें जरूर बिताएं या कहीं घूमने जाएं। एक-दूसरे की बातें जानने का समय निकालें।

2- सामंजस्य

अच्छाई और बुराई हर इंसान में होती है। भले ही कोई इंसान कितना भी अच्छा हो उसमें भी कुछ बुरी बातें हो सकती हैं। अपने जीवनसाथी की कमियों पर ध्यान देने के बजाए उनकी अच्छाईयों पर गौर करें। उनकी बुराईयों पर उनसे अच्छे से बात कर उन्हें समझाएं। आपसी तालमेल को बनाएं रखें।

3- संवाद

अक्सर पति-पत्नी के झगड़े के बाद दोनों के बीच की बातचीत बंद हो जाती है। वहीं कुछ पत्नियां गुस्से में मायके चली जाती हैं। ऐसा करने से रिश्ते में दरार आ जाती है। इसलिए मनमुटाव होने पर बातचीत से अपनी समस्याओं का हल निकालने की कोशिश करें। याद रखें कि जहां प्यार होता है वहां तकरार होना लाजमी है।

4- सराहना

प्रशंसा शब्द भले ही छोटा हो लेकिन आप जिसकी तारीफ करते हैं, उससे सामने वाला उत्साहित होता है। इसके साथ ही दोनों के रिश्तों में भी मधुरता आती है। इसलिए अच्छा काम करने प्रशंसा करने में कभी कंजूसी ना करें।

5- सरप्राइज

किसी भी रिश्ते नयापन तब बना रहेगा जब आप अपनी छोटी-छोटी चीजों से सामने वाले को सरप्राइज करेंगे। इसलिए शादी की सालगिरह, जन्मदिन पर एक-दूजे को गिफ्ट देना ना भूलें।

6- सहनशीलता

रिश्ते में अक्सर किसी न किसी बातों को लेकर आपस में झगड़े होते हैं। ऐसे में अगर गुस्से में दोनों ने दोनों को कई बात बोल दी हो जिससे आपको ठेस पहुंची हो तो संयम और धैर्य रखें। उन पर गुस्सा होने के बजाए खुद को उनके स्थान पर रखकर देखिए कि अगर आप उस जगह होते तो क्या करते?

टॅग्स :करवा चौथरिलेशनशिप टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीKarva Chauth 2025: इन यूनिक चूड़ा सेट से बढ़ाए अपने कलाई की खूबसूरती, करवा चौथ के लिए ये लेटेस्ट डिजाइन

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: वैलेंटाइन डे के दिन पार्टनर को दे ये गिफ्ट्स, देखते ही हो जाएंगे खुश; जमकर करेंगे तारीफ

रिश्ते नातेRelationship Tips: क्या आप भी कर रहीं ममाज बॉय को डेट? इन सिंपल साइन की मदद से करें पता, आपको मिल जाएगा सवाल का जवाब

रिश्ते नातेMother's Day 2024: मां के लिए अब तक नहीं खरीद पाएं हैं कोई गिफ्ट, आखिरी समय में काम आएंगे ये 5 आईडिया

स्वास्थ्यRebecca Syndrome: अपने एक्स पार्टनर को भूल नहीं पा रहे आप, रोज सोशल मीडिया पर करते हैं चेक तो हो जाए सावधान, हो सकती है ये गंभीर बीमारी

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े