लाइव न्यूज़ :

टिंडर नहीं फ्लाइट में मिलेगा आपका प्यार, सर्वे में सामने आए हैरान कर देने वाले आंकड़े

By गुलनीत कौर | Updated: September 24, 2018 15:15 IST

47 फीसदी लोगों ने यह माना कि अगर हवाई सफर लंबा है और आपको को-पैसेंजर अच्छा मिल जाए तो सफर करना आसान हो जाता है।

Open in App

'लव एट फर्स्ट साइट' तो आपने जरूर ही सुना होगा, लेकिन क्या आपने कभी 'लव एट लॉन्ग फ्लाइट' सुना है? चौंक गये ना आप! वैसे तो प्यार कैसे होता है ये एक मिस्ट्री है लेकिन एचएसबीसी बैंक द्वारा कराए गए ताजा सर्वे के आंकड़ों की मानें तो प्यार का कम से कम एक फार्मूला पता चल गया है।

एचएसबीसी बैंक द्वारा कराए गए सर्वे के अनुसार लम्बी फ्लाइट में एक साथ यात्रा करने वालों के बीच प्यार या गहरी दोस्ती की संभावना बहुत ज्यादा होती है। सर्वे में  पाया गया कि 50 में से एक को फ्लाइट के दौरान अपना लव पार्टनर मिलता है।

एचएसबीसी बैंक द्वारा कराए गए इस सर्वे में 2,150 लोगों ने हिस्सा लिया। सर्वे में 141देशों के लोगों को शामिल किया गया और उनसे उनके हवाई सफर के दौरान मिलने वाले अनुभव और साथ ही उनकी लव लाइफ के बारे में कुछ सवाल किए गए। 

इसके बाद हांगकांग, यूएई, यूएस, यूके से 6 हजार और प्रतिभागी भी इस सर्वे में जोड़े गए। सर्वे के अंत में हर पचास में से एक शख्स ऐसा निकला जिसे हवाई सफर यानी फ्लाइट के दौरान ही अपना प्यार मिला।

सर्वे के मुताबिक 12 फीसदी लोग ऐसे थे जिन्हें फ्लाइट में भले ही प्यार ना मिला हो लेकिन एक ऐसा दोस्त मिला जिनके साथ उनकी दोस्ती काफी लंबी चली। शोधकर्ताओं ने इसके पीछे लंबी हवाई यात्रा एक कारण बताया इसमें लंबे सफर के दौरान बगल में बैठे शख्स से घंटों बातें करते हुए दोस्ती हो जाती है। 

16 फीसदी लोग ऐसे निकले जिन्होंने अपने साथ बैठे शख्स के साथ अच्छी तरह बात की, दोस्ती बधाई और फिर यह दोस्ती बिज़नेस पार्टनर में भी बदल गई।

ये भी पढ़ें: प्यार तो कर लेते हैं लेकिन शादी के नाम से भागते हैं इन 4 राशियों के लोग

सर्वे का हिस्सा बने सभी प्रतिभागियों में कुल 47 फीसदी लोगों ने यह माना कि अगर हवाई सफर लंबा है और आपको को-पैसेंजर अच्छा मिल जाए तो सफर करना आसान हो जाता है। 

लेकिन वहीं कुछ लोगों का अनुभव अच्छा भी नहीं रहा। लोगों ने बताया कि फ्लाइट में साथ बैठ पैसेंजर के जूता उतारने पर, फ्लाइट अटेंडेंट से ठीक तरीके से बात ना करने पर उन्हें गुस्सा आता है। 

इतना ही नहीं, 46 फीसदी लोगों ने बताया कि अगर साथ बैठा पैसेंजर जरूरत से ज्यादा शराब पी ले, तो उनके लिए मुसीबत और भी ज्यादा बढ़ जाती है। 

तो क्या अब आपको कहीं यह तो नहीं लगने लगा है कि प्यार की तलाश में आप बेवजह टिंडर जैसे डेटिंग ऐप या वेबसाइट या मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर बेकार वक्त गवां रहे थे? 

टॅग्स :रिलेशनशिप टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: वैलेंटाइन डे के दिन पार्टनर को दे ये गिफ्ट्स, देखते ही हो जाएंगे खुश; जमकर करेंगे तारीफ

रिश्ते नातेRelationship Tips: क्या आप भी कर रहीं ममाज बॉय को डेट? इन सिंपल साइन की मदद से करें पता, आपको मिल जाएगा सवाल का जवाब

रिश्ते नातेMother's Day 2024: मां के लिए अब तक नहीं खरीद पाएं हैं कोई गिफ्ट, आखिरी समय में काम आएंगे ये 5 आईडिया

स्वास्थ्यRebecca Syndrome: अपने एक्स पार्टनर को भूल नहीं पा रहे आप, रोज सोशल मीडिया पर करते हैं चेक तो हो जाए सावधान, हो सकती है ये गंभीर बीमारी

रिश्ते नातेRelationship Tips: टूटने की कगार पर है आपका रिश्ता? ये 5 तरीकों से बचाएं रिलेशनशिप

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े