लाइव न्यूज़ :

Relationship: जब टूट रहा हो आपका रिश्ता तो पार्टनर के साथ मिलकर जरूर करें ये 5 काम, शायद बन जाए बात!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 22, 2020 10:13 IST

एक रिश्ते को बचाने के लिए आप जो भी कर सकते हैं जरूर करें। प्यार के रिश्ते बड़ी मुश्किल से बनते हैं इसलिए इन्हें निभाना भी जरूरी होता है।

Open in App
ठळक मुद्देआपने अभी तक जो-जो भी अच्छी मेमोरी शेयर की है उसे भी याद जरूर करें। आप उनसे बहुत प्यार करते हैं मगर इस बात को जब तक कहेंगे नहीं उन्हें कैसे पता चलेगा।

प्यार का रिश्ता बेहद खास होता है। जब आप किसी के प्यार में होते हैं तो उसका एहसास बहुत अच्छा होता है। प्यार का रिश्ता थोड़ा खट्टा और थोड़ा मीठा होता है। इसमें प्यार की मिठास तो होती है साथ ही झगड़े के छीटें भी होते हैं, मगर इसका ये मतलब नहीं कि लोग झगड़ो के चलते अपने रिश्ते को ही खत्म कर दें। अगर ऐसी नौबत आती भी है तो आपको अपनी तरफ से पुरजोर कोशिश करनी चाहिए कि ये रिश्ता खत्म ना हो।

एक रिश्ते को बचाने के लिए आप जो भी कर सकते हैं जरूर करें। प्यार के रिश्ते बड़ी मुश्किल से बनते हैं इसलिए इन्हें निभाना भी जरूरी होता है। अगर आपके रिश्ते की भी टूटने की नौबत आ गई है तो आप कुछ आखिरी कोशिशों में इन टिप्स को फॉलो कर सकते हैं। क्या पता आपका रिश्ता भी बच जाए।

1. करें बात

कहते हैं हर बात का हल बात करने से निकल जाता है। इसलिए अगर आपका रिश्ता भी आखिरी पड़ाव पर है तो कोशिश करें अपने पार्टनर से बात करें। अपने और उनके बीच की समस्या को सुलझाने के लिए बात जरूर करें। हो सकता है इस बात से सारी चीजें हल हो जाए।

2. प्रॉब्लम बताएं नहीं सुनें भी

हमेशा अपनी कहना सही नहीं बल्कि अपने सामने वाली की सुनें भी। आपकी शिकायतों की पोटली भरी हुई है मगर सामने वालेकी बात जरूर सुनें। हो सकता है इसी से आपके बीच की समस्या खत्म हो जाए। सामने वाले से शिकायत हो तो उसे कहे और उनकी सुनें भी।

3. प्यार का इजहार करें

आप उनसे बहुत प्यार करते हैं मगर इस बात को जब तक कहेंगे नहीं उन्हें कैसे पता चलेगा। इसलिए अपने प्यार का इजहार उनसे जरूर करें। प्यार का इजहार आपको उनके करीब लेकर जाएगा हो सकता है कुछ बात बन जाए।

4. अपनी अच्छी यादों को साझा करें

अपने झगड़ो को थोड़ी देर के लिए किनारे करें। आपने अभी तक जो-जो भी अच्छी मेमोरी शेयर की है उसे भी याद जरूर करें। आपका हनीमून हो या पहली डेट। कोई ट्रिप हो या आपका कंफर्ट मोमेंट। वो सिचुएशन कुछ भी हो सकती है मगर अपने अच्छे समय को याद करके आप अपने रिश्ते को बचा सकते हैं।

5. कुछ समय दें

अगर इतनी सारी चीजों से भी बात नहीं बन रही तो खुद को और पार्टनर को कुछ समय जरूर दें। इससे पहले की सबकुछ खत्म हो जाए अपने और पार्टनर को समय जरूर दें। कुछ समय बाद एक-दूसरे से बात करने की कोशिश करें शायद बातें सही हो जाए। 

टॅग्स :रिलेशनशिप टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: वैलेंटाइन डे के दिन पार्टनर को दे ये गिफ्ट्स, देखते ही हो जाएंगे खुश; जमकर करेंगे तारीफ

रिश्ते नातेRelationship Tips: क्या आप भी कर रहीं ममाज बॉय को डेट? इन सिंपल साइन की मदद से करें पता, आपको मिल जाएगा सवाल का जवाब

रिश्ते नातेMother's Day 2024: मां के लिए अब तक नहीं खरीद पाएं हैं कोई गिफ्ट, आखिरी समय में काम आएंगे ये 5 आईडिया

स्वास्थ्यRebecca Syndrome: अपने एक्स पार्टनर को भूल नहीं पा रहे आप, रोज सोशल मीडिया पर करते हैं चेक तो हो जाए सावधान, हो सकती है ये गंभीर बीमारी

रिश्ते नातेRelationship Tips: टूटने की कगार पर है आपका रिश्ता? ये 5 तरीकों से बचाएं रिलेशनशिप

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े

रिश्ते नातेValentine’s Week 2025: शुरू हो रहा प्यार का हफ्ता, वैलेंटाइन वीक के सातों दिन होंगे खास, देखें पूरी लिस्ट

रिश्ते नातेInternational Women's Day 2024 के मौके पर अपनी लाइफ की स्पेशल वुमन को दें ये खास तोहफा, बजट फ्रेंडली होने के साथ है यूनिक

रिश्ते नातेHappy Chocolate Day 2024: चॉकलेट डे पर सिर्फ चॉकलेट से नहीं इन मैसेज से घोले मिठास, पार्टनर को भेजे ये संदेश