लाइव न्यूज़ :

रिश्ता टूटने का बड़ा कारण बन रही है ये आदत, युवा लड़के-लड़कियां ज्यादा प्रभावित

By उस्मान | Updated: February 26, 2019 18:20 IST

कैनेडियन जर्नल ऑफ ह्यूमन सेक्सुअलिटी द्वारा किए गए एक शोध के अनुसार

Open in App

कई अध्ययन इस बात की पुष्टि कर चुकी हैं कि ज्यादा पोर्न देखने से जर्नल और मेंटल हेल्थ के साथ सेक्स लाइफ पर भी बुरा असर पड़ता है। पोर्न आपके रिश्ते को बर्बाद कर सकता है। लेकिन कुछ शोध बताते हैं कि अगर कपल्स एकसाथ पोर्न एन्जॉय करें, तो उनका रिश्ता मजूबत बनता है।  

पोर्न और रिलेशनशिप को लेकर कुछ नए शोधों में कई बातें सामने आई हैं और आज हम आपको बताएंगे कि रोजाना पॉर्न देखने वालों और कभी कभी पॉर्न देखने वाले लोगों में क्या अंतर होता है। उनकी इस आदत से उनके रिश्ते पर कितना असर पड़ता है। 

पॉर्न देखने वाली लड़कियां

कैनेडियन जर्नल ऑफ ह्यूमन सेक्सुअलिटी द्वारा किए गए एक शोध के अनुसार पॉर्न देखने वाली लड़कियों की अपने पार्टनर से सेक्स में उम्मीदें बढ़ जाती हैं। वे लड़कियां जो रोजाना पॉर्न देखती हैं वे अपने पार्टनर की पॉर्न स्टार से तुलना करने लगती हैं और यह उपेक्षा करने लगती हैं कि उनका पार्टनर भी इसी तरह से परफॉर्म करेगा। यदि उनकी इच्छानुसार बात ना बने तो रिश्ते में निराशा आ जाती है।

रोजाना पॉर्न देखने वाले लड़के

ह्यूमन कम्युनिकेशन रिसर्च की एक रिपोर्ट के अनुसार वे लड़के जो रोजाना पॉर्न देखते हैं उनकी सेक्स लाइफ कभी-कभी या पॉर्न ना देखने वाले लड़कों की तुलना में खराब होती है। ऐसे लड़के अपने पार्टनर से एक रोमांटिक और इमोशनल जुड़ाव बना पाने में असक्षम रहते हैं। 

पार्टनर की तारीफ करना नहीं जानते

लड़का हो या लड़की, रोजाना पॉर्न देखने वाले अपने पार्टनर को अहमियत कम देते हैं और उनकी तारीफ करना नहीं जानते। जाने अनजाने में ये लोग अपने पार्टनर के अच्छे गुणों को कभी पहचान ही नहीं पाते हैं।

जर्नल ऑफ सोशल एंड क्लिनिकल साइकोलॉजी में छपे एक शोध के अनुसार पॉर्न अधिक देखने से लोगों की अपने पार्टनर से सेक्स के दौरान उम्मीदें बहुत बढ़ जाती हैं। जिस तरह से पॉर्न मूवी में पॉर्न स्टार परफेक्शन के साथ संबंध बनाते हैं, ठीक उसी तरह की उम्मीद वे अपने पार्टनर से करने लगते हैं। इसके चलते वे अपने पार्टनर की कोशिशों को नजरअंदाज कर देते हैं।

धोखेबाज भी होते हैं ये लोग

आर्काइव्ज ऑफ सेक्सुअल बिहेवियर में छपी एक रिपोर्ट पर अगर गौर करें तो आपको जानकर हैरानी होगी कि पॉर्न देखने वाले लोग रिश्ते में धोखेबाज पाए गए हैं। ऐसे लोग कभी भी अपने पार्टनर को धोखा दे सकते हैं। लेकिन सभी पॉर्न देखने वाले धोखेबाज बन सकते हैं, यह कहना सही नहीं है।

अगर दोनों मिलकर देखें तो

अकेले में पॉर्न मूवी देखने की बजाय अगर दोनों पार्टनर एक साथ बैठकर पॉर्न देखें तो ऐसे कपल का रिश्ता बिगड़ना की बजाय और मजबूत बनता है। एक अंतर्राष्ट्रीय शोध की मानें तो एक साथ पॉर्न देखने वाले कपल सेक्स में बेहतर परफॉर्म करते हैं, एक दूसरे से निराश नहीं होते हैं और ऐसे कपल्स का रिश्ता लंबा भी चलता है।

टॅग्स :रिलेशनशिप टिप्ससेक्स
Open in App

संबंधित खबरें

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: वैलेंटाइन डे के दिन पार्टनर को दे ये गिफ्ट्स, देखते ही हो जाएंगे खुश; जमकर करेंगे तारीफ

रिश्ते नातेRelationship Tips: क्या आप भी कर रहीं ममाज बॉय को डेट? इन सिंपल साइन की मदद से करें पता, आपको मिल जाएगा सवाल का जवाब

रिश्ते नातेMother's Day 2024: मां के लिए अब तक नहीं खरीद पाएं हैं कोई गिफ्ट, आखिरी समय में काम आएंगे ये 5 आईडिया

स्वास्थ्यRebecca Syndrome: अपने एक्स पार्टनर को भूल नहीं पा रहे आप, रोज सोशल मीडिया पर करते हैं चेक तो हो जाए सावधान, हो सकती है ये गंभीर बीमारी

रिश्ते नातेRelationship Tips: टूटने की कगार पर है आपका रिश्ता? ये 5 तरीकों से बचाएं रिलेशनशिप

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े