लाइव न्यूज़ :

First Date Tips: पहली डेट पर क्या पहनें? अपने राशि अनुसार कीजिए आउटफिट का सेलेक्शन-बन जाएगी बात

By मेघना वर्मा | Updated: March 13, 2020 11:05 IST

हर आदमी चाहता है कि उसकी पहली डेट यादगार हो जाए। पहली डेट की तैयारी वो हफ्तों पहले से शुरू कर देता है। 

Open in App
ठळक मुद्देधनु राशि वाले अपने नेचर में यूनीक होते हैं इसलिए उन्हें आउटफिट भी यूनीक ही चुनना चाहिए। मकर राशि के लोग इंडियन आउटफिट ट्राई कर सकते हैं।

पहली डेट और पहला प्यार दोनों ही बेहद खास होता है। किसी अंजान से मिलने और उसे प्यार करने के लिए एक-दूसरे को समझना भी जरूरी होता है। फर्स्ट डेट पर जाना सभी के लिए एक्साइटमेंट भरा होता है। हर आदमी चाहता है कि उसकी पहली डेट यादगार हो जाए। पहली डेट की तैयारी वो हफ्तों पहले से शुरू कर देता है। 

कहां जाएंगे, क्या खाएंगे क्या पहनेंगे, क्या बोलेंगे...इतनी लम्बी लिस्ट को पूरा करके वो अपनी पहली डेट के लिए जाते हैं। वैसे आपको भी अगर अपनी डेट के लिए कोई आउटफिट नहीं समझ आ रहा है तो आप इसमें अपने राशि की मदद ले सकते हैं। 

आइए आपको बताते हैं पहली डेट पर आपको किस तरह के कपड़े पहनना चाहिए और वो भी अपनी राशि के अनुसार-

मेष राशि

मेष राशि वाले आत्मविश्वास से भरे होते हैं। इसलिए उन्हें बेहद कंफर्टेबल कपड़ें पहनना चाहिए। अपना फेवरेट टाउजर या अपनी फेवरेट ड्रेस आप कैरी कर सकते हैं। जिसे पहनने के बाद आप को किसी भी तरह से असहज ना फील हो। अगर आप लाल रंग पहनेंगे तो ये आपके लिए फायदेमंद होगा।

वृषभ राशि

इस राशि के लोग बेहद प्रैक्टिकल होते हैं। कभी घुमा फिरा के बातें नहीं करते। आप नेचर और फैशन सेंस दोनों से ही कूल होते हैं। बहुत ज्यादा स्किनी और फिटेड कपड़े आपको पसंद नहीं। इसलिए आप अपने कंफर्ट को दांव पर ना लगाएं। रेग्युलर कूल दिखने वाले कपड़े आप पहन सकते हैं। कलर्स में भी आप अपने फेवरेट कलर को कैरी कर सकते हैं।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के इंटैलिजेंट को कोई मैच नहीं कर सकता। आप चाहें तो आप थोड़ा फ्लर्टी भी हो जाते हैं। आपके साथ डेट करके अक्सर लोग अच्छा एक्सपीरिएंस ही ले जाते हैं। आप फन लविंग नेचर के हैं तो अपने लिए ब्राइट कलर को चुनें। अपने फुटवियर को भी किसी ब्राइट कलर का चुन सकते हैं। 

कर्क राशि

कर्क राशि के लोग किसी भी रोमांटिक मोमेंट को अपनी फैमिली से कनेक्ट कर लेते हैं। उन्हें अपनी फैमिली से बहुत प्यार होता है मगर जब कपड़ों की बात आती है तो आप बहुत अनकंफर्टेबल कपड़े चुनते हैं मगर ऐसा ना करें अपने लिए कंफर्ट कपड़े ही कैरी करें।

सिंह राशि

आपको लाइमलाइट, ड्रामा और अटेंशन पसंद है। ऐसे में आप वैसे ही ड्रेसअप हों जो आपको तीनों ही चीजें दें। इसलिए डेट के लिए आप ऐसे आउटफिट चुनें जो आपने स्पेशल डे के लिए रखा हो।

कन्या राशि

कन्या राशि के लिए डेट बहुत मेमोरेबल होती है। ऐसे में कुछ ऐसे आउटफिट को चुनें जो कंफर्ट हो। ऐसे में अपनी फेवरेट शर्ट पहनें और इसके साथ अपनें कंफर्टेबल शूज पहनें। 

तुला राशि

तुला राशि वाले हमेशा सबकुछ बैलेंस बना कर चलते हैं। ऐसे में आपको अपना डिसीजन लेने में कोई सोचने की जरूरत नहीं पड़ती। आप अपने आउटफिट में कुछ नॉर्मल सा पहन सकते हैं। जैसे जैकेट के साथ सकार्फ कैरी कर सकते हैं।

मकर राशि

मकर राशि के लोग इंडियन आउटफिट ट्राई कर सकते हैं। आप चाहें तो साड़ी के साथ बढ़ियां नेकपीस पहन सकते हैं। अगर आप साड़ी में कंफर्टेबल नहीं हैं तो सूट पहन सकते हैं। जिसके साथ आप अपनी पसंदीदा ऐसेसीरीज कैरी कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि

वृ्श्चिक राशि के लोग पैशनेट लवर होते हैं। आप कोई ऐसी ड्रेस कैरी कर सकते हैं जो सेक्स अपीलिंग हो। जो आपके बॉडी शेप को परफेक्टली दिखाएं। इसके साथ ही परफ्यूम लगाना ना भूलें।

धनु राशि

धनु राशि वाले अपने नेचर में यूनीक होते हैं इसलिए उन्हें आउटफिट भी यूनीक ही चुनना चाहिए। अपनी फर्स्ट डेट पर आप कोई यूनिक ड्रेस पहन सकते हैं। आप चाहें तो मिक्स एंड मैच आउटफिट ट्राई कर सकते हैं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले आजादी से प्यार करते हैं। उन्हें किसी भी अच्छे आउटफिट की जरूरत नहीं होता वो अपने इंटेलिजेंस से ही सामने वाले को इंप्रेस कर देते हैं। आप भी कुंभ राशि के हैं तो सिंपल आउटफिट कैरी करें।

मीन राशि

मीन राशि वालें ख्यालों की दुनिया में रहना पसंद करते हैं। उन्हें फैनटेसी वर्ल्ड पसंद होता है। ऐसे में वो अपनी सबसे पसंदीदा ड्रेस पहनते हैं। इसमें ब्राइट कलर भी होता है और सेक्स अपीलिंग भी। मीन राशि वाले किसी की नहीं बस अपने दिल की सुनते हैं और उसी हिसाब से अपनी आउटफिट चुनते हैं।

टॅग्स :रिलेशनशिप टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: वैलेंटाइन डे के दिन पार्टनर को दे ये गिफ्ट्स, देखते ही हो जाएंगे खुश; जमकर करेंगे तारीफ

रिश्ते नातेRelationship Tips: क्या आप भी कर रहीं ममाज बॉय को डेट? इन सिंपल साइन की मदद से करें पता, आपको मिल जाएगा सवाल का जवाब

रिश्ते नातेMother's Day 2024: मां के लिए अब तक नहीं खरीद पाएं हैं कोई गिफ्ट, आखिरी समय में काम आएंगे ये 5 आईडिया

स्वास्थ्यRebecca Syndrome: अपने एक्स पार्टनर को भूल नहीं पा रहे आप, रोज सोशल मीडिया पर करते हैं चेक तो हो जाए सावधान, हो सकती है ये गंभीर बीमारी

रिश्ते नातेRelationship Tips: टूटने की कगार पर है आपका रिश्ता? ये 5 तरीकों से बचाएं रिलेशनशिप

रिश्ते नाते अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो