लाइव न्यूज़ :

इंटेलिजेंट होने के साथ लड़कियों की पहली पसंद होते हैं गंजे पुरुष, जानें क्यों

By उस्मान | Updated: April 18, 2019 12:35 IST

शोधकर्ताओं ने बताया है कि पूरी तरह से गंजे मर्द ज्यादा ताकतवर, मजबूत और लंबे लगते हैं। जाहिर है ये अध्ययन ऐसे लोगों के होंठों पर खुशी लाने के साथ उनका कॉन्फिडेंस बढ़ा सकता है। 

Open in App

दुनिया में सफल गंजे पुरुषों की कोई कमी नहीं है। इसका सबसे बड़ा कारण है उनका अधिक बुद्धिमान होना। एक रिसर्च में पता चला है कि गंजे पुरुष ज्यादा बुद्धिमान और मर्दाना होते हैं। 

अल्बर्ट ई. मन्नेस के नेतृत्व में 59 प्रतिभागियों को लेकर तीन अध्ययन किये गए। इन प्रतिभागियों को कुछ लोगों की बालों वाली और बिना बालों वाली फोटो दिखाई गई। प्रतिभागियों ने गंजेपन वाली फोटो को देखकर उन्हें अधिक प्रभावी, मर्दाना, लंबा, मजबूत और आत्मविश्वास से भरपूर बताया।  

गंजेपन का शिकार लोगों का खूब मजाक बनाया जाता है और वो अपने गंजेपन को छिपाने के लिए तरह-तरह के तरीके अपनाते हैं। एक आम धारणा यह भी है कि लड़कियां घने और विभिन्न प्रकार के हेयरस्टाइल रखने वाले लड़कों की तरफ ज्यादा आकर्षित होती हैं।

लड़कियों को पसंद आते हैं गंजे पुरुषनए अन्य अध्ययन के अनुसार, लड़कियों को बाल वालों की तुलना में गंजे लोग बहुत ज्यादा आकर्षित करते हैं। शोधकर्ताओं ने बताया है कि पूरी तरह से गंजे मर्द ज्यादा ताकतवर, मजबूत और लंबे लगते हैं। जाहिर है ये अध्ययन ऐसे लोगों के होंठों पर खुशी लाने के साथ उनका कॉन्फिडेंस बढ़ा सकता है। 

ऐसे हुआ अध्ययनपेंसिल्वेनिया विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं द्वारा किये गए एक अध्ययन के अनुसार, 1000 महिलाओं को पुरुषों की तीन श्रेणियां दिखाई गई। पहली श्रेणी में ऐसे मर्दों को शामिल किया गया, जिनके घने बाल थे, दूसरी कैटेगरी में ऐसे मर्द थे जिनमें हल्का गंजापन था और तीसरी श्रेणी में बिल्कुल क्लीन शेव सिर वाले पुरुष शामिल थे। रिसर्च के दौरान ज्यादातर महिलाओं को तीसरी श्रेणी वाले क्लीन शेव मर्द पसंद आए।

टॅग्स :रिलेशनशिप टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: वैलेंटाइन डे के दिन पार्टनर को दे ये गिफ्ट्स, देखते ही हो जाएंगे खुश; जमकर करेंगे तारीफ

रिश्ते नातेRelationship Tips: क्या आप भी कर रहीं ममाज बॉय को डेट? इन सिंपल साइन की मदद से करें पता, आपको मिल जाएगा सवाल का जवाब

रिश्ते नातेMother's Day 2024: मां के लिए अब तक नहीं खरीद पाएं हैं कोई गिफ्ट, आखिरी समय में काम आएंगे ये 5 आईडिया

स्वास्थ्यRebecca Syndrome: अपने एक्स पार्टनर को भूल नहीं पा रहे आप, रोज सोशल मीडिया पर करते हैं चेक तो हो जाए सावधान, हो सकती है ये गंभीर बीमारी

रिश्ते नातेRelationship Tips: टूटने की कगार पर है आपका रिश्ता? ये 5 तरीकों से बचाएं रिलेशनशिप

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े