जवानी की ये 8 गलतियां 40 के बाद बन जाती हैं सज़ा, हर लड़का-लड़की करते हैं पांचवीं गलती

By गुलनीत कौर | Published: March 8, 2019 05:31 PM2019-03-08T17:31:23+5:302019-03-08T17:31:23+5:30

लड़के लड़कियां अक्सर ये सभी गलतियां 20 से 30 की उम्र के बीच ही करते हैं। और फिर 40 की उम्र तक आते आते उन्हें अपनी इन गलतियों के बुरे परिणामों को देखते हुए पछतावा होने लगता है। तब समझ आता है कि काश हमें ऐसा ना किया होता तो आज मुसीबत में ना होते।

8 major mistakes everyone do in their 30s that ruin their life after 40s | जवानी की ये 8 गलतियां 40 के बाद बन जाती हैं सज़ा, हर लड़का-लड़की करते हैं पांचवीं गलती

जवानी की ये 8 गलतियां 40 के बाद बन जाती हैं सज़ा, हर लड़का-लड़की करते हैं पांचवीं गलती

एक इंटरनेशनल शोध की मानें तो हमारी आदतें हमारे स्वभाव के बारे में काफी कुछ बताती हैं। लेकिन ये ही आदतें हमारे भविष्य को बनाती या बिगाड़ती भी हैं। इसलिए समय रहते बुरी आदतों को छोड़, अच्छी को अपनाने की सलाह दी जाती है। लेकिन फिर जाने अनजाने में हम जवानी के दौरान ऐसी कई गलतियां कर बैठते हैं जिसका हमें बाद में पछतावा होता है। 

लड़के लड़कियां अक्सर ये सभी गलतियां 20 से 30 की उम्र के बीच ही करते हैं। और फिर 40 की उम्र तक आते आते उन्हें अपनी इन गलतियों के बुरे परिणामों को देखते हुए पछतावा होने लगता है। तब समझ आता है कि काश हमें ऐसा ना किया होता तो आज मुसीबत में ना होते। आइए जानते हैं उन 8 गलतियों के बारे में:

1) अचानक लाइफ बदलने की जल्दबाजी - फैसलों को समय से ले लेना चाहिए, यह अच्छी आदत है। लेकिन जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। करियर बदलने का फैसला, शादी करने का फैसला, शहर बदलने का फैसला कुछ ऐसी चीजें हैं जिनपर सोचकर ही आगे बढ़ना चाहिए। 

2) एक जगह बैठे रहना - आजकल की यंग जनरेशन घंटों तक सोफा पर बैठकर खाते रहने की बुरी आदत से ग्रस्त है। यह ना केवल उन्हें शारीरिक, बल्कि मानसिक रूप से भी बीमार बनाता है। 40 की उम्र तक आते आते गंभीर बीमारियों से जूझते हैं ऐसे लोग।

3) बढ़े ना होने की जिद्द - उम्र और शारीरिक रूप से तो बढ़े हो गए लेकिन 'दिल अभी भी बच्चा है'। जिम्मेदारियों और परिवार जैसी चीजों से भागते हैं। ऐसे लोगों पर जब जिम्मेदारियां अचानक पड़ती हैं तो संभालना मुश्किल हो जाता है। 

4) सीखने की इच्छा ना रखना - कुछ लोग 12वीं और फिर ग्रेजुएशन करने के बाद कुछ भी नया सीखने की इच्छा को खत्म कर देते हैं। लेकिन सच तो यह है कि हमेशा सीखते रहने की चाह में ही जीवन की सफलता छिपी है।

5) मजेदार चीजों से दूरी बना लेना - एक समय था जब आप कपड़ों से लेकर घूमने फिरने की जगहों के लिए भी एक्सपेरिमेंट करते थे लेकिन जल्द ही यह सब छोड़ देना आपको जीवन भर की बोरियत देगा।  बढ़ती उम्र में पछतावा होगा कि काश कुछ और अच्छा किया होता।

6) जॉब से प्यार नहीं - अगर अपनी जॉब से प्यार नहीं तो उसे लंबे समय तक ना करें। मानसिक और भावनातमक रूप से जॉब के असंतुष्टि आपको बीमार बनाती है।

7) चीजों पर अधिक खर्च - जवानी में अगर चीजों से अधिक प्यार करेंगे और लम्हों को एन्जॉय नहीं करेंगे, तो अन्दर से कभी खुश नहीं रह पाएंगे। खर्च करना है तो घूमने-फिरने पर करें। महंगी चीजें, मोबाइल, गैजेट्स में कुछ नहीं रखा।

8) सेविंग - जवानी के जोश में आकर अक्सर लोग जितना कमाते हैं, उतना लुटा भी देते है९न। सेविंग के नाम पर कुछ नहीं रखते। भविष्य में जब परेशानी का पहाड़ टूटा है तो बैकअप में कुछ ना होने से सोल्यूशन के नाम पर कुछ नहीं मिलता। 

Web Title: 8 major mistakes everyone do in their 30s that ruin their life after 40s

रिश्ते नाते से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे