लाइव न्यूज़ :

ये 7 इशारे देखते ही समझ जाएं कि वो आपको 'किस' करना चाहती है, लेकिन...

By गुलनीत कौर | Updated: March 5, 2018 13:07 IST

कैफे में बैठे हुए अचानक वो आपके कुछ करीब आ जाए, दोनों के हाथ-पांव टच करने लगें तो यह भी एक इशारा है।

Open in App

एक बेहतरीन शाम बिताने के बाद जब आप उसे घर पर ड्राप करते हैं। वो दरवाजे की ओर बढ़ती है फिर पीछे मुड़कर आपकी ओर देखती है। आप भी टकटकी लगाकर उसे देखते हैं और सोचते हैं कि क्या यह किस करने का सही समय है? अक्सर माना जाता है कि लड़कियां किस करने के मामले में शर्मीली होती हैं और खुद से आगे नहीं बढ़ती हैं। लेकिन फिर भी वे ऐसे कई संकेत दे जाती हैं जिन्हें अगर उनका साथी समय से समझ जाए तो दोनों के बीच करीबी बन सकती है। 

1. आप पूछें और उसका जवाब 'हां' में आए

प्यार के रिश्ते में दिल में अगर कोई बात आए तो उसे जाहिर कर देना चाहिए। तो अगर आपका किस करने का मन है और पूछने पर अगर आपकी पार्टनर तुरंत 'हां' में जवाब दे तो यह प्यार भरे मोमेंट के साथ बेहद क्यूट मोमेंट भी बन जाता है। जो लंबे समय तक दोनों को याद रहता है।

यह भी पढ़ें: क्या आपका पार्टनर वाकई आपकी 'केयर' करता है, इन 5 बातों से पता लगाएं

2. जब वो रिलैक्स मोड में हो

किसी मुद्दे पर दोनों के बीच सीरियस बातचीत हुई और उसे रिलैक्स करने के लिए आपने उसे गले लगाया। फिर किस करने के लिए जब आप उसे थोड़ा पीछे करते हैं और अगर इस समय पर उसके चेहरे पर परेशानी और शिकन दिखे तो उसे किस करने की भूल ना करें। यह किस शायद उसे अच्छी ना लगे। लेकिन अगर आपके गले लगाने के बाद वह शांत महसूस करने लगे, चेहरे से रिलैक्स लगे तो यह किस करने का सही समय है।

3. जब वो खुद आगे बढ़े

बहुत कम लड़कियां होती हैं जो किस करने के लिए या शारीरिक नजदीकी बढ़ाने के लिए खुद आगे आती हैं। अगर आपकी पार्टनर ऐसा कुछ करती है तो खुद को भाग्यशाली मानें और इस मौके को एक बेहतरीन मोमेंट में बदल दें। ऐसे में तब तक किस कर सकते हैं जब तक वो खुद मना ना करे। 

4. वो स्पेशल मोमेंट

जैसा कि हम फिल्मों में देखते हैं, बात करते करते अचानक लड़का लड़की चुप कर जाते हैं। एक दूसरे की आंखों में देखते हैं, वो प्यार उमड़ता है, नजदीकी बढ़ती है और किस हो जाती है। ऐसा सिर्फ फिल्मों में ही नहीं साला जिंदगी में भी संभव है। इस तरह के मोमेंट में दोनों ही भावनाओं में बहकर एक दूसरे के करीब आने लगते हैं।

यह भी पढ़ें: अगर आपके रिलेशन में भी हैं ये 7 बातें तो समझें सही इंसान के साथ हैं आप

5. उसका नजदीक आना

किसी कैफे या रेस्तरां में बैठे हुए अचानक आप नोटिस करें कि वो आपके कुछ करीब आ गई है, उसके पांव या हाथ आपको टच कर रहे हैं। उसकी तरफ से की गई ये कोशिश यह नहीं कहती कि उसे अभी आपको किस करना है, लेकिन हां यह एक संकेत है कि वो आपके करीब आने में कम्फर्टेबल है।

6. आपको टच करे

अचानक हाथ पकड़ना, अपने हाथों से आपके हाथों को 'रब' करना, पांव से पांव को टच करना, यह इस बात का संकेत है कि वह आपके करीब आने के लिए तैयार है। इसके बाद आपको सोचना होगा कि कैसे आगे बढ़ना है और इस मोमेंट को हैप्पी मोमेंट बनाना है। 

7. जब घर पर ड्रॉप करें

डेट पर जाने के बाद जब आप उसे उसके घर पर ड्रॉप करें। आप उन्हें बाय कहें वो आपको कहे, लेकिन इसके बाद भी अगर वह कार से नहीं उतरी है तो यह उसकी तरफ से एक इशारा है। अमूमन लड़कियां ऐसे समय में खामोश हो जाती हैं और अपने मेल पार्टनर से ही उम्मीद करती हैं कि वो आगे बढ़े।

यह भी पढ़ें: वो करता है प्यार? WhatsApp चैट के इन 5 तरीकों से भांपे उसके दिल की बात

Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े