लाइव न्यूज़ :

उन्हें आपसे प्यार है या नहीं, ये रिश्ता चलेगा या नहीं, 6 संकेतों से पाएं हर सवाल का जवाब

By गुलनीत कौर | Updated: April 19, 2019 17:01 IST

पर्सनल स्पेस और ब्रेक की तरह ही अगर पार्टनर कहे कि एक छत के नीचे, एक ही कमरे में एक ही लाइफ बांटने के बावजूद भी तुम अपनी लाइफ जीयो, मैं अपनी, तो यह रिश्ते के लिए गलत है। इस तरह के फैसले रिलेशनशिप को कमजोर बनाते हैं।

Open in App

प्यार के रिश्ते में एक मोड़ पर आकर हर किसी के मन में यह सवाल आता है कि यह रिश्ता चलेगा या नहीं? क्या इस रिश्ते का कोई फ्यूचर है या फिर एक समय के बाद यह ख़त्म हो जाएगा? जब कभी भी आपको अपने रिश्ते पर इस तरह का कोई संदेह हो तो इसके पीछे की सच्चाई जानने के लिए 6 संकेतों पर ध्यान दें। ये संकेत ही आपको बताएंगे कि आपका रिश्ता अंत तक चलेगा या फिर बीच रास्ते ही टूट जाएगा। 

1) भावनात्मक जुड़ाव है या नहीं

प्यार भावनाओं से बनता है और भावनाएं ही इसे बनाए भी रखती हैं। इसकी कमी के कारण एक ना एक दिन रिश्ता टूट ही जाता है। अगर साथी आपसे सीधा यह कहे कि उसे आपके साथ कोई भावनात्मक जुड़ाव नहीं है तो ऐसा रिश्ता अधिक समय तक नहीं टिक पाएगा।

2) अतीत पीछा नहीं छोड़ता

आप किसी ऐसे इंसान के साथ हैं जिसे आपसे लगाव है, आपसे प्यार है लेकिन आज भी वह अपने अतीत यानी पुराने प्यार में दोब्बा है तो आपका रिश्ता खतरे में है। या तो आप उन्हें समझाएं कि अतीत की वजह से वर्तमान खराब हो रहा है या फिर इस रिश्ते को लेकर कुछ फैसला लें। 

3) फ्यूचर को टालने की बात

आप दोनों लव रिलेशनशिप में है। लंबे समय से एक दूसरे के साथ हैं और अब आपको लगता है कि इस रिश्ते को एक नाम देना चाहिए। लेकिन हर बार इस बारे में बात करने पर सामें से उपयुक्त जवाब नहीं मिलता है। आपकी बात को टाल दिया जाता है। अगर यह लंबे समय तक चले तो इसे खतरे का संकेत समझें।

4) ब्रेक की जरूरत पड़े

आजकल के मॉडर्न रिलेशनशिप में 'स्पेस' और 'ब्रेक' जैसे शब्द साधारण हो गए हैं। हर किसी को पार्टनर से कुछ समय की फिजिकल दूरी चाहिए। उन्हें लगता है कि इससे मुद्दे सुलझ जाते हैं। लेकिन यही दूरी हमें पार्टनर से अलग रहने की आदत में ढाल देती है जो कि धीरे धीरे रिश्ते को कमजोर बनाती है। अगर पार्टनर बार बार इस चीज की मांग करे तो यह सही बात नहीं है। 

5) एक नहीं, अलग अलग लाइफ की मांग

पर्सनल स्पेस और ब्रेक की तरह ही अगर पार्टनर कहे कि एक छत के नीचे, एक ही कमरे में एक ही लाइफ बांटने के बावजूद भी तुम अपनी लाइफ जीयो, मैं अपनी, तो यह रिश्ते के लिए गलत है। इस तरह के फैसले रिलेशनशिप को कमजोर बनाते हैं। ये फैसले नासमझी की निशानी होते हैं। एक दूसरे के साथ रहकर, बड़ी से छोटी परेशानी में एक दूजे की ढाल बनकर चलना ही असल रिश्ता कहलाता है।

6) इमोशनल ब्लैकमेल

बिना किसी चीज की उम्मीद किए किसी से प्यार करना और उसके लिए कुछ करना, इस तरह की भावना की रिश्ते को लंबा चलाती है। लेकिन मैनें तुम्हारे लिए ये किया, तुमने ये नहीं किया, या तुम इतना भी नहीं कर सकते, इस तरह की बातें रिश्ते को खोखला बनाती हैं। ऐसे रिश्ते ज्यादा समय तक चल नहीं पाते हैं। 

टॅग्स :रिलेशनशिप टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: वैलेंटाइन डे के दिन पार्टनर को दे ये गिफ्ट्स, देखते ही हो जाएंगे खुश; जमकर करेंगे तारीफ

रिश्ते नातेRelationship Tips: क्या आप भी कर रहीं ममाज बॉय को डेट? इन सिंपल साइन की मदद से करें पता, आपको मिल जाएगा सवाल का जवाब

रिश्ते नातेMother's Day 2024: मां के लिए अब तक नहीं खरीद पाएं हैं कोई गिफ्ट, आखिरी समय में काम आएंगे ये 5 आईडिया

स्वास्थ्यRebecca Syndrome: अपने एक्स पार्टनर को भूल नहीं पा रहे आप, रोज सोशल मीडिया पर करते हैं चेक तो हो जाए सावधान, हो सकती है ये गंभीर बीमारी

रिश्ते नातेRelationship Tips: टूटने की कगार पर है आपका रिश्ता? ये 5 तरीकों से बचाएं रिलेशनशिप

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े