लाइव न्यूज़ :

डेटिंग के दौरान लड़के से ना करें ये 5 सवाल, बनती बात बिगड़ जाएगी

By गुलनीत कौर | Updated: December 18, 2018 17:07 IST

जब तक लड़का खुद अपने पास्ट रिलेशनशिप के बारे में बात ना करे, तब तक उसे उसके बीते हुए कल से जुड़ा कोई भी सवाल नहीं करना चाहिए। कितनी गर्लफ्रेंड थीं, रिलेशनशिप किस वजह से टूटा, इस तरह के सवाल ना करें।

Open in App

जब आप किसी को डेट करना शुरू करते हैं तो उसके बारे में हर बात जानने की इच्छा मन में आती है। उसके स्वभाव से लेकर उसकी पसंद और उसके पास्ट रिलेशनशिप तक को जानने की उत्सुकत हमारे भीतर होती है। लेकिन इसी एक्साइटमेंट के चलते कई बारे हम कुछ गलतियां कर बैठते हैं, जिन्हें हमें डेटिंग की शुरुआत में बिलकुल नहीं करना चाहिए।

अगर आप एक लड़की हैं और आपने हाल फिलहाल में ही किसी लड़के को डेट करना शुरू किया है तो कम से कम कुछ मुलाकातों तक आप उनसे ऐसे सवाल ना पूछें जिनसे उनका मन बदल जाए। लड़के कभी भी अपने इमोशन को चेहरे पर नहीं लाते हैं, इसलिए आपकी कौन सी बात उन्हें बुरी लगे, वो आपको नहीं बताएंगे। तो आइए जानते हैं 5 ऐसे सवालों के बारे में, जो आपको डेटिंग के शुरुआती दौर में नहीं पूछने चाहिए।

1) शादी के बारे में क्या ख्याल है?

अभी अभी तो आप मिले हैं और अभी से ही शादी की बात? सुनने में आपको हुड भी अजीब लग रहा होगा? तो फिर ऐसा सवाल लड़के से क्यों किया जाए? डेटिंग की शुरुआत में केवल एक दूसरे के बिहेवियर को समझने की कोशिश करनी चाहिए। शादी की राय अतब लें जब रिश्ता गहरा हो जाए। 

2) क्या मैं मोटी लग रही हूं?

क्या चाहकर भी लड़का इस सवाल का जवाब 'हां' में दे सकता है? अगर आप मोटी नहीं लग रही होंगी तो वो 'ना' कहेगा। लेकिन अगर लग भी रही होंगी तो वो 'हां' कहकर डेट को खराब नहीं करना चाहेगा। बल्कि बातों को घुमाते हुए जवाब देगा। और अंत में उसे एक अजीब एहसास होगा जो कि डेट के दौरान बिलकुल भी नहीं होना चाहिए।

3) तुम किससे बात कर रहे हो?

लड़के का फोन बजे या फिर उसे किसी का मैसेज आए, अगर वह जवाब दे रहा है तो उसे उसका काम खत्म करने दें और थोड़ा इन्तजार करें। हम समझते हैं कि उस सौरान मन में झिझक होती है कि नाजाने किससे बात कर रहा है। उसकी जिन्दगी में कोई और तो नहीं और अगर फोन पर कोई लड़की हो तो चिंता और भी बढ़ जाती है। लेकिन यह समय सवाल करने का नहीं है। केवल एक समझने का है कि आपका टोकना उन्हें बुरा लगेगा।

यह भी पढ़ें: प्यार में दिल तोड़ने में माहिर होते हैं इन 6 राशियों के लोग, पीछे मुड़कर भी नहीं देखते

4) तुम कितना कमाते हो?

इस तरह का सवाल लड़कों से या तो नौकरी बदलते समय इंटरव्यू ले रही कंपनी द्वारा पूछा जाता  है या फिर जब उसकी शादी होने जा रही हो तो लड़की वाले ये सवाल करते हैं। मगर आपका डेटिंग के शुरुआती दिनों में ही ऐसा सवाल करना उनके अहम को ठेस पहुंचाने जैसा साबित होगा। लड़के की सैलरी कम हो या ज्यादा, वह उसे बताने में कतराता है।

5) तुम्हारी कितनी गर्लफ्रेंड रहीं?

जब तक लड़का खुद अपने पास्ट रिलेशनशिप के बारे में बात ना करे, तब तक उसे उसके बीते हुए कल से जुड़ा कोई भी सवाल नहीं करना चाहिए। कितनी गर्लफ्रेंड थीं या पास्ट रिलेशनशिप किस वजह से टूटा या किसने किसको छोड़ा, इस तरह के सवाल उसे शर्मिन्दा कर सकते हैं। इसलिए ऐसे सवाल बिलकुल ना करें जिस वजह से लड़के का मूड खराब हो और साथ ही आपका डेटिंग सेशन भी बर्बाद हो जाए। 

टॅग्स :रिलेशनशिप टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: वैलेंटाइन डे के दिन पार्टनर को दे ये गिफ्ट्स, देखते ही हो जाएंगे खुश; जमकर करेंगे तारीफ

रिश्ते नातेRelationship Tips: क्या आप भी कर रहीं ममाज बॉय को डेट? इन सिंपल साइन की मदद से करें पता, आपको मिल जाएगा सवाल का जवाब

रिश्ते नातेMother's Day 2024: मां के लिए अब तक नहीं खरीद पाएं हैं कोई गिफ्ट, आखिरी समय में काम आएंगे ये 5 आईडिया

स्वास्थ्यRebecca Syndrome: अपने एक्स पार्टनर को भूल नहीं पा रहे आप, रोज सोशल मीडिया पर करते हैं चेक तो हो जाए सावधान, हो सकती है ये गंभीर बीमारी

रिश्ते नातेRelationship Tips: टूटने की कगार पर है आपका रिश्ता? ये 5 तरीकों से बचाएं रिलेशनशिप

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े