लाइव न्यूज़ :

परफेक्ट कपल्स में होती हैं ये 10 अच्छी आदतें, बनाती हैं रिश्ते को सफल

By गुलनीत कौर | Updated: January 1, 2019 16:07 IST

प्यार में सिर्फ रोमांस हो तो एक समय के बाद हम बोर हो जाते हैं। लेकिन प्यार में कुछ खट्टे-मीठे पल भी हों तो ये रिश्ते को जवां बनाए रखते हैं। जो कपल एक दूसरे को चिड़ाते हैं, मौज मस्ती करते हैं वे परफेक्ट रिलेशनशिप को जीते हैं।

Open in App

परफेक्ट कपल कैसा होता है? क्या उसे देखते ही पहचाना जा सकता है? या उनके बता करने के तरीके से हम जान जाएंगे कि ये परफेक्ट कपल है? नहीं, एक कपल सिर्फ और सिर्फ ओनी आदतों से परफेक्ट बनाता है। ऐसी आदतें जहां वे एक दूसरे के लिए कुछ अच्छा करते हैं। एक दूसरे की खुशी के लिए डेली रूटीन में कुछ चीजों को शामिल करते हैं। समय के साथ ये चीजें आदत बन जाती हैं और सारी जिन्दगी रिश्ते को खुशी से चलाने में मदद करती हैं। 

परफेक्ट कपल्स एक दूसरे के लिए करते हैं ये 10 काम:

1) आई लव यू: एक परफेक्ट कूप रोजाना एक दूसरे को दिन में एक बार आई लाइव यू जरूर कहता है। लेकिन क्या आई लव यू कहना जरूरी है? शायद नहीं। इसकी जगह आप कुछ ऐसा भी कर सकते हैं जिससे सामने वाले को खुशी मिले। बस आपको यह काम रोज करना होगा।

2) गले लगाते हैं: विभिन्न शोध में भी यह पाया गया है कि जो कपल एक दूसरे को रोजाना दिन में कम से कम एक बार गले से लगाते हैं, वे दूसरे कपल्स की तुलना में अधिक खुश रहते हैं। पार्टनर को गले लगाना केयर को दर्शाता है। 

3) एक दूसरे का मजाक बनाना: प्यार में सिर्फ रोमांस हो तो एक समय के बाद हम बोर हो जाते हैं। लेकिन प्यार में कुछ खट्टे-मीठे पल भी हों तो ये रिश्ते को जवां बनाए रखते हैं। जो कपल एक दूसरे को चिड़ाते हैं, मौज मस्ती करते हैं वे परफेक्ट रिलेशनशिप को जीते हैं।

4) लेकिन सराहना भी करते हैं: अगर किसी बात से चिड़ाते हैं तो परफेक्ट पार्टनर एक दूसरे की हर छोटे से बड़ी बात के लिए सराहना भी करते हैं। क्योंकि वे जानते हैं कि जिन्दगी में कांफिडेंस को बनाए रखना कितना जरूरी है और एक दूसरी की सराहना करने से ही यह मुमकिन होता है।

5) मिलकर फ्यूचर प्लान करते हैं: आज क्या करें कि भविष्य अच्छा हो जाए। भविष्य में क्या करने से लाइफ सेट हो सकती है। जो कपल्स मिलकर इस तरह के प्लान बनाते हैं उनेहं कम दिक्कतों का सामना करना पड़ता है और वे हैप्पी कपल्स कहलाते हैं।

6) लेकिन जरूरत पड़ने पर प्लान बदल भी लेते हैं: अगर हम बनाए गए प्लान पर ही चलते रहें और कोई एक्सपेरिमेंट ना करें तो सब कितना बोरिंग लगने लगता है। परफेक्ट कपल्स वही हैं जो समय आने पर एक दूसरे को सही सलाह देते हैं और एक्सपेरिमेंट करते हुए चीजों को बदल लेते हैं।

7) एक दूसरे को कम्फर्टेबल बनाते हैं: जिस कम्फर्ट के बारे में आप यहां सोच रहे हैं हम उसकी बात नहीं कर रहे। परफेक्ट कपल वही है जो सुख हो या दुख, हर घड़ी में एक दूसरे को कम्फर्टेबल बनाए। जब पार्टनर को उनकी जरूरत महसूस हो वे तैयार रहें।

8) एक दूसरे की सुनते हैं: सिर्फ अपनी बात कहा देना और सामने वाले एकी ना सुनना, यह एक का दूसरे पर हावी होना दर्शाता है। लेकिन परफेक्ट कपल्स के बीच एक दूसरे की बात को ध्यान से सुना जाता है। सामने वाले के विचारों पर भी गौर किया जाता है। यह एक दूसरे को सम्मान देना का ही तरीका है।

यह भी पढ़ें: नए साल में पार्टनर के साथ ना हो झगड़ा, बना रहे दोनों के बीच प्यार, तो उनसे करें ये एक वादा

9) डेट पर जाते हैं: रिलेशनशिप या स्धादी को बहुत साल हो गए तो क्या डेट पर नहीं जा सकते? ऐसा कहीं नहीं लिखा है। परफेक्ट कपल्स अपने बिजी शेड्यूल में से कुछ पल निकालकर पार्टनर को देते हैं। वीकडेज नहीं तो वीकेंड में घूमने, डिनर या मूवी देखने का प्लान बनाते हैं। या फिर घर पर ही रोमांटिक माहौल बनाकर एन्जॉय करते हैं। ऐसा करने से रिश्ता मजबूत बना रहता है।

10) एक दूसरे के साथ जीना-मरना चाहते हैं: परफेक्ट कपल्स केवल नाम के ही नहीं, असल में परफेक्ट बनकर दिखाते हैं। ये लोग दोस्तों की तरह साथ में जीतें हैं और साथ ही जिन्दगी के आख़िरी पड़ाव तक पहुँचने की ख्वाहिश दिल में रखते हैं। किस्मत को क्या मंजूर है ये एक अलग बात है, लेकिन ये साथ ही जीना-मरना चाहते हैं। 

टॅग्स :रिलेशनशिप टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: वैलेंटाइन डे के दिन पार्टनर को दे ये गिफ्ट्स, देखते ही हो जाएंगे खुश; जमकर करेंगे तारीफ

रिश्ते नातेRelationship Tips: क्या आप भी कर रहीं ममाज बॉय को डेट? इन सिंपल साइन की मदद से करें पता, आपको मिल जाएगा सवाल का जवाब

रिश्ते नातेMother's Day 2024: मां के लिए अब तक नहीं खरीद पाएं हैं कोई गिफ्ट, आखिरी समय में काम आएंगे ये 5 आईडिया

स्वास्थ्यRebecca Syndrome: अपने एक्स पार्टनर को भूल नहीं पा रहे आप, रोज सोशल मीडिया पर करते हैं चेक तो हो जाए सावधान, हो सकती है ये गंभीर बीमारी

रिश्ते नातेRelationship Tips: टूटने की कगार पर है आपका रिश्ता? ये 5 तरीकों से बचाएं रिलेशनशिप

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े

रिश्ते नातेValentine’s Week 2025: शुरू हो रहा प्यार का हफ्ता, वैलेंटाइन वीक के सातों दिन होंगे खास, देखें पूरी लिस्ट

रिश्ते नातेInternational Women's Day 2024 के मौके पर अपनी लाइफ की स्पेशल वुमन को दें ये खास तोहफा, बजट फ्रेंडली होने के साथ है यूनिक

रिश्ते नातेHappy Chocolate Day 2024: चॉकलेट डे पर सिर्फ चॉकलेट से नहीं इन मैसेज से घोले मिठास, पार्टनर को भेजे ये संदेश