लाइव न्यूज़ :

Rajasthan Elections 2023 Updates: 11 बजे तक 12.09 प्रतिशत मतदान, पाली में राजनीतिक दल के एजेंट की मौत, जानें अपडेट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 25, 2023 11:27 IST

Rajasthan Elections 2023 Updates: 200 विधानसभा सीट में से 199 पर मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ। करणपुर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी के निधन के कारण चुनाव स्थगित कर दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देशनिवार को सुबह 11 बजे तक 12.9 प्रतिशत मतदान हुआ है।जयपुर जिले के कोटपूतली विधानसभा क्षेत्र में 12.04 प्रतिशत मतदान हुआ है।जयपुर जिले में सबसे कम मतदान बगरू में हुआ, जहां 7.86 प्रतिशत वोट पड़े। 

Rajasthan Elections 2023 Updates: राजस्थान में मतदान धीरे-धीरे बढ़ रहा है। कई मतदाता, युवा और बुजुर्ग भी सुबह सात बजे मतदान शुरू होने से पहले ही मतदान केंद्रों पर कतार में खड़े हो गए। राज्य में 5.25 करोड़ से अधिक पात्र मतदाता 1,862 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे, जिनमें से लगभग 33% 30 वर्ष से कम उम्र के हैं।

मुख्यमंत्री गहलोत ने जोधपुर में मतदान किया

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को जोधपुर में मतदान किया। मतदान के बाद उन्होंने विश्वास जताया कि राज्य में फिर कांग्रेस की सरकार बनेगी। गहलोत अपने परिवार के साथ मतदान करने पहुंचे। मतदान के बाद उन्होंने कहा, ‘‘राजस्थान में जो माहौल है उसके अनुसार हम कह सकते हैं कि सरकार हमारी बनेगी।

राजस्थान में ‘अंडरकरंट’ (समर्थन की शांत लहर) चल रहा है।’’ इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पक्ष में ‘अंडरकरंट’ होने का पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का दावा खोखला है। गहलोत ने कहा, ‘‘अंडरकरंट का हमारा दावा ठोस है।’’ राज्य में मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ। शाम छह बजे तक वोट डाले जाएंगे।

राज्य की 200 विधानसभा सीट में से 199 पर मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ। करणपुर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी के निधन के कारण चुनाव स्थगित कर दिया गया है। मतदान शाम छह बजे तक होगा।राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को सुबह 11 बजे तक 12.9 प्रतिशत मतदान हुआ है।

जयपुर जिले के कोटपूतली विधानसभा क्षेत्र में 12.04 प्रतिशत मतदान हुआ जो जिले के 19 निर्वाचन क्षेत्रों में सबसे अधिक मतदान प्रतिशत है। सुबह नौ बजे तक शाहपुरा में 11.78 प्रतिशत, झोटवाड़ा में 11.28 प्रतिशत, चाकसू में 11.07 प्रतिशत और विराट नगर में 11.04 प्रतिशत (सभी जयपुर में) मतदान हुआ। जयपुर जिले में सबसे कम मतदान बगरू में हुआ, जहां 7.86 प्रतिशत वोट पड़े। 

राजस्थान: राजनीतिक दल के एजेंट की मौत

राजस्थान के पाली जिले में एक राजनीतिक दल के एजेंट की शनिवार को मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि एजेंट शांति लाल की संभवत: हृदय गति रुकने के कारण मौत हुई। एक अधिकारी ने बताया कि सुमेरपुर निर्वाचन क्षेत्र में बूथ संख्या 47 पर राजनीतिक दल के एजेंट शांति लाल मतदान केंद्र पर ही गिर गये।

अधिकारी ने बताया कि शांति लाल को पहले नजदीकी अस्पताल और फिर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अधिकारी ने कहा, "संभवत: हृदय गति रुकने के कारण ऐसा हुआ।" राज्य की 200 विधानसभा सीट में से 199 पर मतदान शनिवार सुबह सात बजे शुरू हो गया। करणपुर सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी के निधन के कारण इस सीट पर मतदान स्थगित कर दिया गया है।

टॅग्स :विधानसभा चुनावविधानसभा चुनाव 2023राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023BJPकांग्रेसअशोक गहलोतवसुंधरा राजेसचिन पायलट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

राजस्थान अधिक खबरें

राजस्थानUdaipur Communal Tensions: स्कूल छात्र की लड़ाई में उदयपुर सुलगा, सांप्रदायिक तनाव के बाद इंटरनेट सेवाएं बंद

राजस्थानबीकानेर: रोट्रेक्ट मरुधरा ने "हर घर राम" अभियान के तहत 2100 राम लला प्रतिमाओं का किया वितरण

राजस्थानIAF Aircraft Crash: जैसलमेर में एयरफोर्स का फाइटर प्लेन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, धूं-धूं जलकर हुआ खाक

राजस्थानराजस्थान में चलाई रामलहर, गुरु कृपा और शास्त्र ज्ञान के धनी हैं विनायक शर्मा

राजस्थानRajasthan Budget 2024: गरीब बालिकाओं के जन्म पर 1 लाख रुपए का बॉन्ड देगी सरकार, वित्त मंत्री दिया कुमारी ने की घोषणा