लाइव न्यूज़ :

Griha Lakshmi Guarantee: हर परिवार में एक महिला को सालाना 10000 रुपए, 1.04 करोड़ परिवारों को 500 रुपए में गैस सिलेंडर, जानें सीएम गहलोत की बड़ी घोषणा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 25, 2023 20:21 IST

Rajasthan Congress Griha Lakshmi Guarantee: 500 रुपए में गैस सिलेंडर देने की अपनी मौजूदा योजना का विस्तार करते हुए सभी 1.04 करोड़ परिवारों को इसके दायरे में लाने की घोषणा भी की।

Open in App
ठळक मुद्दे झुंझुनू के अरड़ावता में एक जनसभा को संबोधित करते हुए इन दो 'गारंटियों' की घोषणा की।अवसर पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी मौजूद थीं।गृहलक्ष्मी गारंटी-हर घर में एक महिला को साल में एक बार 10,000 रुपए दिए जाएंगे।

Rajasthan Congress Griha Lakshmi Guarantee: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान में महिलाओं के लिए बड़ी चुनावी घोषणा करते हुए बुधवार को कहा कि दोबारा सरकार बनने पर हर परिवार में एक महिला को सालाना 10000 रुपए की सम्मान राशि दी जाएगी।

गहलोत ने इसके साथ ही 500 रुपए में गैस सिलेंडर देने की अपनी मौजूदा योजना का विस्तार करते हुए सभी 1.04 करोड़ परिवारों को इसके दायरे में लाने की घोषणा भी की। उन्होंने झुंझुनू के अरड़ावता में एक जनसभा को संबोधित करते हुए इन दो 'गारंटियों' की घोषणा की। इस अवसर पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी मौजूद थीं।

गहलोत ने सभा के बाद 'एक्स' पर लिखा,‘‘गृहलक्ष्मी गारंटी-हर घर में एक महिला को साल में एक बार 10,000 रुपए दिए जाएंगे। कांग्रेस के चुनाव जीतने के कुछ दिन बाद ही गृहलक्ष्मी गारंटी योजना की शुरुआत की जाएगी।’’ उन्होंने लिखा,‘‘मैंने यह निश्चय किया है कि 2030 तक राजस्थान को देश का ‘नंबर वन’ राज्य बनाना है।

लेकिन ऐसा करने के लिए महिलाओं का योगदान जरूरी है। इसके लिए आज प्रियंका गांधी ने राजस्थान की महिलाओं को आर्थिक तौर पर मजबूत बनाने के लिए एक नई पहल की है।’’ इसके साथ ही 500 रुपए में रसोई गैस सिलेंडर संबंधी घोषणा के बारे में उन्होंने लिखा,‘‘कांग्रेस पूरे राजस्थान में किसी भी घर में अंगीठी या लकड़ी पर खाना नहीं बनने देगी।

इंदिरा गांधी गैस सब्सिडी योजना- जिससे सिलेंडर सिर्फ 500 में भरवाया जाता है- के तहत अब एक करोड़ चार लाख परिवारों को सिलेंडर दिया जाएगा। बस कांग्रेस के चुनाव जीतने के कुछ दिनों में ही।’’ राजस्थान की 200 विधानसभा सीट के लिए 25 नवंबर को मतदान होगा और वोटों की गिनती तीन दिसंबर को होगी।

टॅग्स :विधानसभा चुनावविधानसभा चुनाव 2023राजस्थानअशोक गहलोतकांग्रेसमल्लिकार्जुन खड़गेप्रियंका गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

राजस्थान अधिक खबरें

राजस्थानUdaipur Communal Tensions: स्कूल छात्र की लड़ाई में उदयपुर सुलगा, सांप्रदायिक तनाव के बाद इंटरनेट सेवाएं बंद

राजस्थानबीकानेर: रोट्रेक्ट मरुधरा ने "हर घर राम" अभियान के तहत 2100 राम लला प्रतिमाओं का किया वितरण

राजस्थानIAF Aircraft Crash: जैसलमेर में एयरफोर्स का फाइटर प्लेन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, धूं-धूं जलकर हुआ खाक

राजस्थानराजस्थान में चलाई रामलहर, गुरु कृपा और शास्त्र ज्ञान के धनी हैं विनायक शर्मा

राजस्थानRajasthan Budget 2024: गरीब बालिकाओं के जन्म पर 1 लाख रुपए का बॉन्ड देगी सरकार, वित्त मंत्री दिया कुमारी ने की घोषणा