लाइव न्यूज़ :

Rajasthan Assembly Elections: भाजपा में टिकट कटने के बाद दावेदारों के रोने का सिलसिला जारी, कोटपूतली से टिकट नहीं मिलने पर फूट-फूट कर रोये मुकेश गोयल

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: October 12, 2023 11:44 IST

राजस्थान विधानसभा चुनाव में विपक्षी पार्टी भाजपा जितना सत्ताधारी प्रतिद्वंदी कांग्रेस से परेशान नहीं है, उससे ज्यादा परेशानी भाजपा को अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं से हो रही है।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान विधानसभा चुनाव में विपक्षी पार्टी भाजपा सत्ताधारी कांग्रेस से ज्यादा अपनों से परेशान भाजपा द्वारा 41 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी करते ही असंतोष और बगावत सुर उठने लगेकोटपूतली से भाजपा का टिकट न मिलने से पिछली बार के प्रत्याशी मुकेश गोयल फूट-फूट कर रोये लगे।

कोटपूतली: राजस्थान विधानसभा चुनाव में विपक्षी पार्टी भाजपा जितना सत्ताधारी प्रतिद्वंदी कांग्रेस से परेशान नहीं है, उससे ज्यादा परेशानी भाजपा को अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं से हो रही है। दरअसल बीते सोमवार को चुनाव आयोग द्वारा मतदान की तारीखों के ऐलान किया गया और उसके बाद भाजपा ने अपने 41 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी।

उसके बाद से पार्टी में असंतोष और नाराजगी का लंबा सिलसिला जारी है। इसी क्रम में कोटपूतली सीट से टिकट नहीं मिलने पर भाजपा नेता मुकेश गोयल इतने आहत हुए सार्वजनिक तौर पर सबके सामने फूट-फूट कर रोने लगे।

साल 2018 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने मुकेश गोयल को कोटपूतली से मैदान में उतारा था लेकिन वो कांग्रेस के राजेंद्र सिंह यादव से 13,000 से अधिक मतों के अंतर से हार गए थे। लेकिन उसके बाद भी मुकेश गोयल क्षेत्र में काफी सक्रिय थे और उन्हें उम्मीद है कि पार्टी इस बार भी उन्हें कोटपूतली से मैदान में उतारेगी।

लेकिन पार्टी ने गोयल का टिकट काटते हुए हंसराज पटेल गुर्जर को कोटपूतली से अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया। मुकेश गोयल ने बुधवार शाम को अपने निर्वाचन क्षेत्र में अपने समर्थकों के साथ बैठक की, जिसमें वो फूट-फूट कर रोने लगे।

मालूम हो कि भाजपा ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए 41 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर दी है। बीते 1 अक्टूबर को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक में उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप दिया गया।

पार्टी की ओर से जारी की गई लिस्ट में झोटवाड़ा से सांसद राज्यवर्धन राठौड़ को मैदान में उतारा है, जबकि दूसरी सांसद दीया कुमारी को विद्याधर नगर से मैदान में उतारा गया है। वहीं तिजारा से बाबा बालकनाथ को और सवाई माधोपुर से पार्टी ने किरोड़ी लाल मीना को मैदान में उतारा है।

राजस्थान चुनाव में एक और दिलचस्प बात हुई है और वो निर्वाचन आयोग से जुड़ी हुई है। आयोग ने बुधवार को राजस्थान विधानसभा चुनाव की तारीखें, जो पहले 23 नवंबर निर्धारित थीं। उसे बदलकर 25 नवंबर कर दिया है। इसके बाद से राजस्थान की सभी 200 सीटों पर एक साथ 25 नवंबर को मतदान होगा।

इस संबंध में चुनाव आयोग के प्रवक्ता ने कहा, "मतदान की तारीख में बदलाव विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों की अपील पर किया गया था। राजनीतिक दलों का कहना है कि 23 नवंबर के दिन बड़े पैमाने पर समाज में शादी-विवाह के समारोह आयोजित हैं, जिसके कारण लोगो को भारी असुविधा हो सकती है और मतदान में लोगों की भागीदारी कम हो सकती है।"

इससे पूर्व चुनाव आयोग ने सोमवार को पांच राज्यों छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में 7 से 30 नवंबर के बीच चुनाव का ऐलान किया था। इन चुनावों के नतीजे 3 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।

टॅग्स :राजस्‍थान चुनावविधानसभा चुनाव 2023BJPकांग्रेसजेपी नड्डा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

राजस्थान अधिक खबरें

राजस्थानUdaipur Communal Tensions: स्कूल छात्र की लड़ाई में उदयपुर सुलगा, सांप्रदायिक तनाव के बाद इंटरनेट सेवाएं बंद

राजस्थानबीकानेर: रोट्रेक्ट मरुधरा ने "हर घर राम" अभियान के तहत 2100 राम लला प्रतिमाओं का किया वितरण

राजस्थानIAF Aircraft Crash: जैसलमेर में एयरफोर्स का फाइटर प्लेन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, धूं-धूं जलकर हुआ खाक

राजस्थानराजस्थान में चलाई रामलहर, गुरु कृपा और शास्त्र ज्ञान के धनी हैं विनायक शर्मा

राजस्थानRajasthan Budget 2024: गरीब बालिकाओं के जन्म पर 1 लाख रुपए का बॉन्ड देगी सरकार, वित्त मंत्री दिया कुमारी ने की घोषणा