लाइव न्यूज़ :

Assembly Elections 2023: 'मुझे लगता है कि मुझे संन्यास ले लेना चाहिए', वसुंधरा राजे ने ऐसा क्यों कहा!

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: November 4, 2023 12:14 IST

झालावाड़ में एक सार्वजनिक बैठक में बोलते हुए राजे ने कहा, "अपने बेटे की बात सुनने के बाद, मुझे लगता है कि मुझे संन्यास ले लेना चाहिए क्योंकि आप सभी ने उसे इतनी अच्छी तरह से प्रशिक्षित किया है कि मुझे उस पर दबाव डालने की जरूरत नहीं है।"

Open in App
ठळक मुद्देवसुंधरा की भूमिका को लेकर अटकलों का दौर जारी है 200 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव के लिए वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगीझालावाड़ विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए तैयार हैं राजे

Rajasthan Assembly Elections 2023: राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा है कि उन्हें लगता है कि वह अब संन्यास ले सकती हैं। भारतीय जनता पार्टी नेता ने ये टिप्पणी  बेटे दुष्यंत सिंह की राजनीति में सक्रिय भागीदारी को देखते हुए आई है। दुष्यंत सिंह, लोकसभा में झालावाड़-बारां का प्रतिनिधित्व करते हैं और इन दिनों चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं।

झालावाड़ में एक सार्वजनिक बैठक में बोलते हुए राजे ने कहा, "अपने बेटे की बात सुनने के बाद, मुझे लगता है कि मुझे संन्यास ले लेना चाहिए क्योंकि आप सभी ने उसे इतनी अच्छी तरह से प्रशिक्षित किया है कि मुझे उस पर दबाव डालने की जरूरत नहीं है।" इस दौरान उनके पुत्र दुष्यंत सिंह भी वहां मौजूद थे।

वसुंधरा राजे ने कहा, "सभी विधायक यहां हैं और मुझे लगता है कि उन पर नजर रखने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि वे अपने दम पर लोगों के लिए काम करेंगे। यह झालावाड़ है।" अपने दौरे पर राजे ने सड़कों, जल आपूर्ति परियोजनाओं और हवाई और रेल कनेक्टिविटी का उल्लेख करते हुए पिछले तीन दशकों में क्षेत्र में विकास कार्यों पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने लोगों से उनकी समस्याओं के बारे में भी बात की।

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने राज्य में सरकारी भर्ती प्रश्नपत्र लीक की घटनाओं और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर राज्य में कांग्रेस सरकार पर हमला करते हुए कहा कि राजस्थान तभी फिर से नंबर एक राज्य बनेगा जब लोग भाजपा को वापस सत्ता में लेकर आएंगे। राजे 25 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए  झालावाड़ विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए तैयार हैं। 200 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव के लिए वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी।

हालांकि इस बार ये चर्चाएं भी हैं कि अगर बीजेपी सत्ता में आती है तो राज्य में मुख्यमंत्री पद पर राजे की जगह किसी और की ताजपोशी हो सकती है।  बीते कुछ महीने से भाजपा के चुनाव जीतने की सूरत में पांच बार की सांसद और चार बार की विधायक वसुंधरा की भूमिका को लेकर अटकलों का दौर जारी है।

टॅग्स :राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023वसुंधरा राजेBJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

राजस्थान अधिक खबरें

राजस्थानUdaipur Communal Tensions: स्कूल छात्र की लड़ाई में उदयपुर सुलगा, सांप्रदायिक तनाव के बाद इंटरनेट सेवाएं बंद

राजस्थानबीकानेर: रोट्रेक्ट मरुधरा ने "हर घर राम" अभियान के तहत 2100 राम लला प्रतिमाओं का किया वितरण

राजस्थानIAF Aircraft Crash: जैसलमेर में एयरफोर्स का फाइटर प्लेन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, धूं-धूं जलकर हुआ खाक

राजस्थानराजस्थान में चलाई रामलहर, गुरु कृपा और शास्त्र ज्ञान के धनी हैं विनायक शर्मा

राजस्थानRajasthan Budget 2024: गरीब बालिकाओं के जन्म पर 1 लाख रुपए का बॉन्ड देगी सरकार, वित्त मंत्री दिया कुमारी ने की घोषणा