लाइव न्यूज़ :

Assembly Elections 2023: "गहलोत सरकार ने 'वोटबैंक' की खातिर तुष्टीकरण की सभी हदें पार कर दीं", अमित शाह ने कांग्रेस शासन को फेल बताते हुए कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: November 23, 2023 13:41 IST

अमित शाह ने राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर हमला करते हुए कहा कि जब यहां पर दंगे हुए तो वो खामोश रहे क्योंकि उन दंगाईयों के खिलाफ एक्शन लेकर वो अपना 'वोट बैंक' नहीं खोना चाहते थे।

Open in App
ठळक मुद्देअमित शाह ने जयपुर में किया मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर बेहद तीखा हमला गृहमंत्री शाह ने कहा कि जब राजस्थान में कई जगहों पर दंगे हुए तो सीएम गहलोत खामोश रहे अशोक गहलोत ने दंगाईयों के खिलाफ इसलिए एक्शन नहीं लिया कि उन्हें 'वोट बैंक' खोने की चिंता थीथे।

जयपुर: राजस्थान विधानसभा चुनाव में भाजपा के लिए प्रचार करने के लिए जयपुर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को सत्तारूढ़ कांग्रेस सरकार की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि पूरे सूबे में योजनाबद्ध तरीके से सांप्रदायिक झड़पें हुईं और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत खामोश रहे क्योंकि उन दंगाईयों के खिलाफ एक्शन लेकर वो अपना 'वोट बैंक' नहीं खोना चाहते थे।

राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार के आखिरी दिन जयपुर में पत्रकारों से बात करते हुए अमित शाह ने कहा कि राज्य में गहलोत के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार को कानून-व्यवस्था के मामले में पूरी तरह से फेल बताते हुए कहा कि अपराध में राजस्थान अव्वल नंबर पर है क्योंकि गहलोत सरकार ने दंगाईयों पर एक्शन लेने की बजाय आंखें चुरा लीं।

अमित शाह ने कहा, "गहलोत सरकार के दौरान तुष्टीकरण की राजनीति ने सभी हदें पार कर दीं। पिछले 5 वर्षों में छबड़ा, भीलवाड़ा, करौली, जोधपुर, चित्तौड़गढ़, नोहर, मेवात, मालपुरा और जयपुर में साजिश के तहत दंगे हुए। वोट बैंक की राजनीति के कारण गहलोत सरकार ने दंगाइयों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। सालासर में राम दरबार पर बुलडोजर चलाया। अलवर में ड्रिल मशीन से शिवलिंग तोड़ा। कठूमर में गौशाला पर बुलडोजर चढ़ाया। पिछले पांच सालों में कई ऐसे मामले देख सकते हैं आप।"

इसके साथ ही गृहमंत्री शाह ने विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत पर भरोसा जताया।

उन्होंने कहा, "पिछले 6 महीनों से मैं राजस्थान का दौरा कर रहा हूं। मैंने पूरे राजस्थान का दौरा किया है और मैं विश्वास के साथ कहता हूं कि राजस्थान में अगली सरकार भाजपा की बनेगी। हर जगह लोगों में बदलाव का मूड है।"

अमित शाह ने चुनाव से पहले व्यापक रूप से चर्चित रेड डायरी का भी जिक्र किया और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की कार्यशैली पर सवाल उठाया।

गृहमंत्री ने कहा, "राजस्थान में लोग 'लाल डायरी' को लेकर अशोक गहलोत से सवाल कर रहे हैं। वे इससे क्यों डरते हैं? जनता को बताएं कि उस लाल डायरी में ऐसा क्या है, जिससे गहलोत और पूरी कांग्रेस खौफ खा रही है।"

मालूम हो कि राजस्थान में 25 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं और वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी। 200 विधानसभा सीटों में से 199 सीटों पर 25 नवंबर को चुनाव होगा क्योंकि करणपुर निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव कांग्रेस उम्मीदवार गुरमीत सिंह कूनर के निधन के कारण स्थगित कर दिया गया है।

टॅग्स :राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023विधानसभा चुनाव 2023अमित शाहअशोक गहलोतकांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

राजस्थान अधिक खबरें

राजस्थानUdaipur Communal Tensions: स्कूल छात्र की लड़ाई में उदयपुर सुलगा, सांप्रदायिक तनाव के बाद इंटरनेट सेवाएं बंद

राजस्थानबीकानेर: रोट्रेक्ट मरुधरा ने "हर घर राम" अभियान के तहत 2100 राम लला प्रतिमाओं का किया वितरण

राजस्थानIAF Aircraft Crash: जैसलमेर में एयरफोर्स का फाइटर प्लेन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, धूं-धूं जलकर हुआ खाक

राजस्थानराजस्थान में चलाई रामलहर, गुरु कृपा और शास्त्र ज्ञान के धनी हैं विनायक शर्मा

राजस्थानRajasthan Budget 2024: गरीब बालिकाओं के जन्म पर 1 लाख रुपए का बॉन्ड देगी सरकार, वित्त मंत्री दिया कुमारी ने की घोषणा