लाइव न्यूज़ :

बंगाल पुलिस को BJP नेता दिलीप घोष की धमकी, सूद समेत वापस करूंगा, जानें पूरा मामला

By अनुराग आनंद | Updated: August 7, 2020 18:53 IST

बंगाल में राम मंदिर भूमि पूजन का जश्न मनाने के दौरान लॉकडाउन के नियमों का हवाला देकर भाजपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसी के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने विवादित बयान दिया।

Open in App
ठळक मुद्देबंगाल भाजपा प्रमुख दिलीप घोष ने राज्य पुलिस को चेतावनी देते हुए कहा कि वे सही समय आने पर  इसे सूद समेत वापस कर देंगे। भाजपा नेता दिलीप घोष ने कहा कि ममता बनर्जी सरकार तुगलकी शासन कर रही है। दिलीप घोष ने कहा कि हम ममता बनर्जी सरकार की तानाशाही को नहीं चलने देंगे।

कोलकता: राम मंदिर भूमि पूजन कार्यक्रम के संपन्न होने की खुशी में पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कई जगहों पर कार्यक्रम आयोजित किया। इसी के बाद बंगाल पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं को लॉकडाउन के नियमों को तोड़ने के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद बंगाल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने पुलिस से कहा कि समय आने पर ये सब सूद समेत वापस करूंगा।

इंडिया टुडे की मानें तो दिलीप घोष ने कहा कि हम लोग यह सब इतनी आसानी से नहीं भूलने वाले हैं। सब कुछ लाल डायरी में नोट किया जा रहा है और उसमें ब्याज जुड़ता जा रहा है। भाजपा नेता ने कहा कि प्रदेश सरकार तुगलकी शासन कर रही है। यही नहीं भाजपा नेता ने ये भी कहा कि हम ममता बनर्जी सरकार की कमी को लोगों के बीच ले जा रहे हैं, इसलिए सरकार हमें परेशान कर रही है। 

ममता बनर्जी सरकार की तानाशाही को नहीं चलने देंगे-

इसके साथ ही दिलीप घोष ने कहा कि हम ममता बनर्जी सरकार की तानाशाही को नहीं चलने देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि हमें पुलिस पूजा करने से रोक रही है। राम मंदिर भूमि पूजन होने पर पुलिस हमें खुशी मनाने से रोक रही है। 

बंगाल के लोग इस बात से दुखी हैं कि उन्हें भूमि पूजन का जश्न मनाने की इजाजत नहीं दी गई। लेकिन हमने घर पर या मंदिर में विधि के अनुसार पूजा की। इसके बावजूद राज्य में एक से अधिक स्थानों पर अप्रिय घटनाएं हुई हैं। घोष ने कहा कि मंदिर में पूजा करने गये भक्तों को पुलिस ने अपराधी की तरह घसीटा और उन्हें गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया गया है।

दिलीप घोष का आरोप- पूजा करने पर सरकार जेल भेजती है-

बता दें कि दिलीप घोष ने कहा कि खड़गपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं को अभी तक जमानत नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि अगर किसी को पूजा करने व मंदिरों में जाने के लिए जेल होती है, तो साफ है कि राज्य में कुशासन व तुगलकी सरकार है। उन्होंने सवाल किया कि राज्य में कैसा शासन चल रहा है? अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं और जो लोग पूजा करने जा रहे हैं उनके साथ मारपीट की जा रही है।उन्हें गिरफ्तार किया जा रहा है। 

टॅग्स :पश्चिम बंगालभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)ममता बनर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा