लाइव न्यूज़ :

दुर्गापूजाः पश्चिम बंगाल के लोगों को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, कैलाश विजयवर्गीय बोले-22 अक्टूबर को डिजिटल माध्यम से जुड़ेंगे

By भाषा | Updated: October 12, 2020 21:25 IST

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने कुछ दिन पहले कहा था कि पार्टी की बंगाल इकाई प्रधानमंत्री से लोगों से यह आह्वान करने का अनुरोध करेगी कि वे आगामी दुर्गापूजा के दौरान कोविड-19 नियमों का पालन करें।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस माह के आखिर में होने वाली दुर्गा पूर्जा के मौके पर पश्चिम बंगाल के लोगों को संबोधित करेंगे।तृणमूल कांग्रेस सरकार पहले ही घोषणा कर चुकी है कि इस साल दुर्गा पूजा का आयोजन कोविड-19 नियमों का कड़ाई से पालन करते हुए किया जाएगा। विजयवर्गीय ने कहा कि दुर्गापूजा से पहले केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह की संभावित बंगाल यात्रा की तारीख अभी अंतिम रूप से तय नहीं हुई है।

कोलकाताः भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस माह के आखिर में होने वाली दुर्गा पूर्जा के मौके पर पश्चिम बंगाल के लोगों को संबोधित करेंगे।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने कुछ दिन पहले कहा था कि पार्टी की बंगाल इकाई प्रधानमंत्री से लोगों से यह आह्वान करने का अनुरोध करेगी कि वे आगामी दुर्गापूजा के दौरान कोविड-19 नियमों का पालन करें। विजयवर्गीय ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर राज्य के लोगों को संबोधित करेंगे। वह 22 अक्टूबर को डिजिटल माध्यम से लोगों से जुड़ेंगे।’’

ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस सरकार पहले ही घोषणा कर चुकी है कि इस साल दुर्गा पूजा का आयोजन कोविड-19 नियमों का कड़ाई से पालन करते हुए किया जाएगा। विजयवर्गीय ने कहा कि दुर्गापूजा से पहले केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह की संभावित बंगाल यात्रा की तारीख अभी अंतिम रूप से तय नहीं हुई है।

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘वह दुर्गापूजा से पहले बंगाल की यात्रा करेंगे। हालांकि, तारीख अबतक तय नहीं हुई है। पार्टी सूत्रों के अनुसार 2021 में होने वाले पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के संगठनात्मक पहलुओं पर विचार करने के लिए पूजा से पहले शाह की बंगाल यात्रा होने की संभावना है। राजनीतिक रूप से ध्रुवीकृत पश्चिम बंगाल में दशकों तक सीमित उपस्थिति के बाद भाजपा 2019 के आम चुनाव में 42 में से 18 सीटें जीतकर सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस की मुख्य प्रतिद्वंद्वी के रूप में उभरी है। 

टॅग्स :वेस्ट बंगाल विधानसभा चुनावममता बनर्जीनरेंद्र मोदीटीएमसीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कोलकाताकैलाश विजयवर्गीयअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा