लाइव न्यूज़ :

'टोलाबाज' पर सीएम ममता ने किया पलटवार, कहा-पीएम मोदी देश में सबसे बड़े ‘दंगाबाज’ हैं

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 24, 2021 18:04 IST

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, ‘‘जब तक मैं जीवित हूं, मैं किसी डर या धमकी से नहीं डरने वाली।’’ सीबीआई और ईडी से कभी नहीं डरती।

Open in App
ठळक मुद्देसीबीआई ने रविवार को रुजिरा से जांच में शामिल होने के लिए कहा था।कोयला चोरी मामले में सीबीआई अभिषेक बनर्जी की पत्नी से रुजिरा से पूछताछ की।अभिषेक बनर्जी की पत्नी से सीबीआई की पूछताछ हमारी महिलाओं का अपमान है।

कोलकाताः पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हुगली की रैली में कहा कि विधानसभा चुनावों में मैं गोलकीपर रहूंगी और भाजपा एक भी गोल नहीं कर पाएगी।

सीएम ममता ने पीए नरेंद्र मोदी पर हमला किया। नरेंद्र मोदी देश में सबसे बड़े ‘दंगाबाज’ हैं। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से भी खराब किस्मत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इंतजार कर रही है। तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी की पत्नी से सीबीआई की पूछताछ हमारी महिलाओं का अपमान है।

पश्चिम बंगाल में बढ़ते राजनीतिक तापमान के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि वह किसी से नहीं डरतीं और उन्हें जेल से या किसी अन्य चीज से नहीं डराया जा सकता। उन्होंने कहा कि उनकी मातृभाषा बांग्ला ने उन्हें बाघ की तरह लड़ना सिखाया है और वह चूहों से नहीं डरतीं। किसी व्यक्ति या किसी राजनीतिक दल का नाम लिए बिना तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि उन्होंने हारना नहीं सीखा है।

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने मुख्यमंत्री के भतीजे एवं लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी की पत्नी और साली को कोयला चोरी के मामले में नोटिस थमाकर जांच में शामिल होने को कहा था। उन्होंने कहा कि वह ऐतिहासिक 21 फरवरी के दिन सभी चुनौतियों को स्वीकार करती हैं।

बनर्जी ने कहा, ‘‘(20)21 में मुकाबला होने दीजिए, देखते हैं किसकी शक्ति ज्यादा है, (20)21 में केवल एक खेल होगा और उस मैच में, मैं गोलकीपर रहूंगी तथा देखना चाहती हूं कि कौन जीतता है और कौन हारता है।’’ मुख्यमंत्री ने किसी का नाम लिए बिना कहा, ‘‘हमने हारना नहीं सीखा है और वे हमें हरा नहीं पाएंगे।’’ पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए भाजपा और तृणमूल कांग्रेस ने एक-दूसरे के खिलाफ अपनी-अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।

(इनपुट एजेंसी)

टॅग्स :ममता बनर्जीटीएमसीपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावभारतीय जनता पार्टीनरेंद्र मोदीअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा