लाइव न्यूज़ :

योगी के मंत्री ने उनके सामने ही मुलायम को रावण, मायावती को बताया शूर्पणखा

By स्वाति सिंह | Updated: March 6, 2018 04:28 IST

कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने पीएम मोदी को श्री राम का अवतार बताया और यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ को हनुमान बताया है।

Open in App

इलाहाबाद, 6 मार्च:  उत्तर प्रदेश के योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने रविवार को चुनावी जनसभा के दौरान विवादित बयान दिया है। जनसभा के दौरान उन्होंने रामायण के पात्रों की तुलना मौजूदा नेताओं से की। उन्होंने मुलायम सिंह यादव को रावण, अखिलेश यादव को मेघनाथ तो वहीं बसपा सुप्रीमो को सूपर्णखा कहकर संबोधित किया। इसके साथ ही उन्होंने पीएम मोदी को श्री राम का अवतार बताया और यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ को हनुमान बताया है। कैबिनेट मंत्री यह बयान सीएम योगी के सामने दिया है। 

नंदी ने कहा कि भगवान राम ने रावण को जब मारा तो रावण बोला कि हे प्रभु अब मेरा जन्म कहां होगा? तब श्री राम बोले कि आप हमारे सैफई नामक ग्राम में जन्म लेंगे और आपका नाम मुलायम होगा और आप राज्य के मुख्यमंत्री होंगे। नंद आगे कहा, ''तभी मेघनाथ आगे बढ़े ओर मुस्‍कुराकर बोले, हे प्रभू, मैं तो युवराज हूं, मेरा क्‍या होगा। तब प्रभू श्रीराम ने कहा कि तुम कलयुग में अखिलेश के नाम से जाने जाओगे। तुम 2012 में जनता को मूर्ख बना कर एक बार राज्‍य के मुख्‍यमंत्री बन जाओगे, और इस वंश के आखिरी शासक साबित होगे।''नंदी ने मायावती के लिए कहा कि भागवान राम से शूर्पणखा ने कहा, 'प्रभू, हमारा क्‍या होगा? तो भगवान राम बोले, कलयुग में तुम भी अयोध्‍या पर राज करोगी। तब तुम्‍हारा नाम मायावती होगा। लेकिन तब भी तुम्‍हारी शादी नहीं होगी।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनसभा को संबोधित करते हुए बहुजन समाजवादी पार्टी और समाजवादी पार्टी के गठबंधन पर चुटकी ली है। योगी आदित्यनाथ ने कहा- 'आज फिर दोनो (बसपा-सपा) की गठबंधन की बातें सुनने में आ रही हैं। ऐसा लगता है जैसे कोई तूफान आता है तो सांप और छछूंदर एक साथ मिलकर खड़े हो जाते हैं। इनकी ये स्थिति आ चुकी है।'

बसपा-सपा गठबंधन पर योगी आदित्यनाथ ने ली चुटकी, दोनों ही पार्टियों की तुलना सांप और छछूंदर से की

बता दें कि बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी का समर्थन करने का फैसला किया है। रविवार को दोनों लोकसभा क्षेत्र के बसपा जोनल को-आर्डिनेटर ने सपा प्रत्याशी को समर्थन करने की घोषणा की। बसपा का कहना है कि बीजेपी प्रत्याशी को हराने के लिए यह फैसला किया गया है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथअखिलेश यादवमायावतीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

राजनीति अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप