लाइव न्यूज़ :

मप्र कांग्रेस में खींचतानः सीएम से नाराज सिंधिया, नए अध्यक्ष को लेकर सोनिया गांधी से मिले कमलनाथ

By भाषा | Updated: August 30, 2019 17:16 IST

कमलनाथ ने सोनिया से उनके आवास पर मुलाकात के बाद कहा कि राज्य में कांग्रेस को नया अध्यक्ष मिलना चाहिए और यह बात वह लोकसभा चुनाव के बाद से कह रहे हैं। उन्होंने उन खबरों को भी खारिज किया जिनमें कहा जा रहा है कि पार्टी के वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया नाराज हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपिछले साल के आखिर में मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव कमलनाथ के प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए लड़ा गया था।पार्टी ने 15 वर्षों के बाद राज्य की सत्ता में वापसी की और वह मुख्यमंत्री बने।

कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई के नए अध्यक्ष के चयन को लेकर चल रही अटकलों के बीच राज्य के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शुक्रवार को पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की।

कमलनाथ ने सोनिया से उनके आवास पर मुलाकात के बाद कहा कि राज्य में कांग्रेस को नया अध्यक्ष मिलना चाहिए और यह बात वह लोकसभा चुनाव के बाद से कह रहे हैं। उन्होंने उन खबरों को भी खारिज किया जिनमें कहा जा रहा है कि पार्टी के वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया नाराज हैं।

पिछले साल के आखिर में मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव कमलनाथ के प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए लड़ा गया था और पार्टी ने 15 वर्षों के बाद राज्य की सत्ता में वापसी की और वह मुख्यमंत्री बने। खबरों के मुताबिक बाला बच्चन, उमंग सेंगार, शोभा ओझा, अजय सिंह और कुछ अन्य नेता प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल हैं।

सूत्रों का यह भी कहना है कि सिंधिया भी प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में शामिल हैं और पार्टी इस विकल्प पर विचार कर सकती है।

टॅग्स :कांग्रेसज्योतिरादित्य माधवराव सिंधियाकमलनाथसोनिया गाँधीमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा