लाइव न्यूज़ :

त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड विधानसभा चुनावों में बीजेपी की धमक, जानें कहां बन रही है किसकी सरकार?

By आदित्य द्विवेदी | Updated: March 3, 2018 13:50 IST

एग्जिट पोल के मुताबिक पूर्वोत्तर के तीनों राज्यों में बीजेपी को बड़ा फायदा हो सकता है। चुनावी रुझान भी इसी ओर इशारा कर रहे हैं। यहां देखिए चुनावी नतीजों के पल-पल की अपडेट....

Open in App

पूर्वोत्तर के तीन राज्यों त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड विधानसभा चुनावों की मतगणना जारी है। रुझानों में बीजेपी ने तीनों ही राज्यों में धमाकेदार उपस्थिति दर्ज की है। इससे पहले अलग-अलग एजेंसियों के एग्जिट पोल ने भी तीनों राज्यों में भारतीय जनता पार्टी गणबंधन को फायदा मिलने की उम्मीद जताई थी। त्रिपुरा में 25 सालों से वाम पार्टी की सरकार है लेकिन इस बार के रुझान बीजेपी को बढ़त दिखा रहे हैं।

त्रिपुराः- त्रिपुरा विधान सभा चुनाव 2018 के अब तक के रुझान बीजेपी के लिए खुशखबरी लेकर आए हैं। सुबह 11.22 बजे तक बीजेपी और उसकी साझीदार आईएफटीपी 38 सीटों पर आगे चल रहे हैं। सीपीएम 19 सीटों पर आगे है।

- त्रिपुरा विधानसभा नतीजों के लाइव अपडेट्स के लिए क्लिक कीजिए

मेघालयः- ताजा रुझानों के मुताबिक कांग्रेस-26, एनपीपी-12, बीजेपी 8 सीटों पर आगे, अन्य को 13 सीटों पर बढ़त हासिल है।

- मेघालय विधानसभा नतीजों के लाइव अपडेट्स के लिए क्लिक कीजिए

नागालैंडः- नागालैंड विधानसभा की 60 में से 59 सीटों के लिए मतगणना जारी है। ताजा रुझानों में एनडीपीपी 12 सीटों पर, बीजेपी 5 सीटों पर और एनपीएफ 18 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

- नागालैंड विधानसभा नतीजों के लाइव अपडेट्स के लिए यहां क्लिक कीजिए

त्रिपुरा में इस बार 91 प्रतिशत मतदान हुआ था। इसके अलावा मेघालय में 67 और नागालैंड में 75 प्रतिशत वोट पड़े। तीनों राज्यों में 60 विधानसभा सीटें हैं। नागालैंड में 59 सीटों पर मतदान हुए जिसके लिए 193 लोगों ने चुनाव लड़ा। त्रिपुरा की 60 विधानसभा सीट के लिए 292 उम्मीदवार मदैान में थे। मेघालय में भी 59 सीटों के लिए मतदान हुआ।

2013 के  नागालैंड विधानसभा चुनावों में नगा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ) को 38 सीटें मिली थी। एनपीएफ की सहयोगी एनपीएफ को 4 सीटें मिली थी। कांग्रेस के खाते में 8 सीटें आई थी जो 2008 के मुकाबले 15 सीट कम थी। एनपीएफ ने पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाई।

त्रिपुरा में दो दशकों से ज्यादा समय से वामपंथी शासन है। सीपीएम नेता माणिक सरकार राज्य के मुख्यमंत्री हैं। सीपीएम राज्य में लगातार सात बार विधान सभा चुनाव जीत चुकी है। पार्टी को यकीन है कि वो आठवीं बार भी चुनावी जीत हासिल करेगी।

मेघालय के मुख्यमंत्री मुकुल संगमा ने आत्मविश्वास के साथ कहा कि कांग्रेस दोबारा से सत्ता में वापसी करेगी। संगमा ने कहा कि उनकी पार्टी 60 सदस्यीय राज्य विधानसभा में 31 के जादुई आंकड़े को पार करेगी। संगमा ने पत्रकारों से कहा, “मुझे राज्य के लोगों पर पूरा विश्वास है। मेरा मानना है कि उनका कांग्रेस पार्टी में पूरा विश्वास है। हम जादुई आंकड़े को जरूर पार करेंगे।

पूर्वोत्तर के तीनों राज्यों की विधानसभा चुनाव के नतीजों की पूरी कवरेज के लिए यहां क्लिक कीजिए- विधानसभा चुनाव 2018

टॅग्स :विधानसभा चुनावमेघालय विधानसभा चुनाव 2018त्रिपुरा विधानसभा चुनाव 2018नागालैंड विधानसभा चुनाव 2018
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारतक्या महिला आरक्षण लॉटरी के जरिए मिलेगा?, उपसभापति की दौड़ दिलचस्प?

भारतAssembly elections 2026: राष्ट्रीय राजनीति भी तय करेंगे विधानसभा चुनाव

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026ः सीएम बनर्जी को पहला झटका?, मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया, नंदिनी की जगह दुष्यंत को मुख्य सचिव और गृह सचिव मीना की जगह घोष?

राजनीति अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप