लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी के विरोध में उतरे हिन्दू हृदय सम्राट नेता, पार्टी बनाकर लोकसभा चुनाव में देंगे टक्कर

By भाषा | Updated: January 3, 2019 03:49 IST

जोधपुर के एक दिवसीय दौरे पर आये तोगड़िया ने दावा किया कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है।

Open in App

अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने बुधवार को कहा कि वह एक महीने के भीतर एक राजनीति दल बनाएंगे और आगामी लोकसभा चुनावों में लगभग सभी सीटों पर उम्मीदवारों को उतारेंगे। 

उन्होंने कहा कि पार्टी बनाने की तैयारियां पहले ही शुरू कर दी गई हैं। वह जल्द ही पार्टी के नाम की घोषणा करेंगे।

जोधपुर के एक दिवसीय दौरे पर आये तोगड़िया ने दावा किया कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है और देश के लोगों को एक विकल्प की जरूरत है। 

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण, जम्मू कश्मीर में हिंदूओं को वापस लाने, युवाओं के रोजगार और किसानों के मुद्दे पर कुछ नहीं किया।

उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी जल्द से जल्द राम मंदिर बनाने, स्वामीनाथन रिपोर्ट की सिफारिशों को लागू करके किसानों के मुद्दे हल करने और वालमार्ट के कारण बंद हुए छोटे उद्यमों और छह करोड़ दुकानों को फिर से खड़ा करने के एजेंडे पर काम करेगी।

टॅग्स :लोकसभा चुनावनरेंद्र मोदीप्रवीण तोगड़िया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा