लाइव न्यूज़ :

नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्वास जताने वालों का राजग में स्वागत है: भाजपा

By भाषा | Updated: August 30, 2020 04:52 IST

भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा की बिहार प्रदेश भाजपा के सांसदों के साथ हुई एक बैठक के बाद पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए संजय जायसवाल ने कहा, ‘‘कोई भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्वास व्यक्त करता है तो उसका राजग में स्वागत है।’’

Open in App
ठळक मुद्देहिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के महागठबंधन से निकल जाने के बाद अब इस गठबंधन में चार दल राजद, कांग्रेस, पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी रालोसपा और मुकेश सहनी का दल वीआईपी बचे हैं। बिहार विधानसभा में जीतन राम मांझी अपनी पार्टी हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के एक मात्र विधायक हैं।जीतन राम मांझी पिछले कुछ महीनों से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलते रहे हैं।

नयी दिल्ली: हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेकुलर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के बिहार में सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल होने की अटकलों के बीच बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल ने शनिवार को कहा कि कोई भी यदि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्वास व्यक्त करता है तो उसका गठबंधन में स्वागत है।

उल्लेखनीय है कि 20 अगस्त को हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) सेक्युलर ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेतृत्व वाले महागठबंधन में समन्वय समिति नहीं बनाए जाने पर महागठबंधन से लगभग ढाई साल बाद नाता तोड़ लिया था।

भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा की बिहार प्रदेश भाजपा के सांसदों के साथ हुई एक बैठक के बाद पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए जायसवाल ने कहा, ‘‘कोई भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्वास व्यक्त करता है तो उसका राजग में स्वागत है।’’ हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के महागठबंधन से निकल जाने के बाद अब इस गठबंधन में चार दल राजद, कांग्रेस, पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी रालोसपा और मुकेश सहनी का दल वीआईपी बचे हैं।

बिहार विधानसभा में मांझी अपनी पार्टी के एक मात्र विधायक हैं । मांझी पिछले कुछ महीनों से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलते रहे हैं। हाल ही में उन्होंने नीतीश के पटना स्थित सरकारी आवास एक, अणे मार्ग जाकर उनसे मुलाकात की थी।

नीतीश जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री के रूप में पद छोड़ने के लिए मजबूर होने के बाद मांझी ने जदयू से नाता तोड़कर अपनी नई पार्टी बना ली थी और राजग के घटक के तौर पर 2015 बिहार विधानसभा चुनाव में 21 सीटों पर चुनाव लड़ा था। किंतु जुलाई 2017 में नीतीश की राजग में वापसी होने पर वे विपक्षी महागठबंधन में शामिल हो गए थे। 

टॅग्स :बिहारबिहार विधान सभा चुनाव २०२०जीतन राम मांझीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजीवन रक्षक प्रणाली पर ‘इंडिया’ गठबंधन?, उमर अब्दुल्ला बोले-‘आईसीयू’ में जाने का खतरा, भाजपा की 24 घंटे चलने वाली चुनावी मशीन से मुकाबला करने में फेल

क्राइम अलर्टप्रेम करती हो तो चलो शादी कर ले, प्रस्ताव रखा तो किया इनकार, प्रेमी कृष्णा ने प्रेमिका सोनू को उड़ाया, बिहार के भोजपुर से अरेस्ट

भारतजमीनी कार्यकर्ताओं को सम्मानित, सीएम नीतीश कुमार ने सदस्यता अभियान की शुरुआत की

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी की टीम बिहार को हैदराबाद ने 7 विकेट से हराया, कप्तान सुयश प्रभुदेसाई ने खेली 28 गेंदों में 51 रन की पारी, जम्मू-कश्मीर को 7 विकेट से करारी शिकस्त

भारत‘सिटीजन सर्विस पोर्टल’ की शुरुआत, आम जनता को घर बैठे डिजिटल सुविधाएं, समय, ऊर्जा और धन की बचत

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा