लाइव न्यूज़ :

2019 में मोदी के सामने कोई चुनौती नहीं, विपक्ष करें 2024 की तैयारी: रामविलास पासवान

By भाषा | Updated: August 25, 2018 23:27 IST

एलजेपी के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री ने विपक्षी दलों का उपहास उड़ाते हुए कहा कि उन्हें 2024 के संसदीय चुनाव के लिए ध्यान केंद्रित करना चाहिए।

Open in App

नई दिल्ली, 25 अगस्त: बीजेपी की सहयोगी एलजेपी के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने शनिवार को दावा किया कि 2019 में सत्ता बरकरार रखने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने किसी भी तरह की चुनौती नहीं है। उनकी यह टिप्पणी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बयान की पृष्ठभूमि में आयी है।कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा है कि लोकसभा चुनाव में सत्तारूढ़ राजग से मुकाबले के लिए विपक्षी दल एकजुट होंगे। लोकजनशक्ति पार्टी (एलजेपी) के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री ने विपक्षी दलों का उपहास उड़ाते हुए कहा कि उन्हें 2024 के संसदीय चुनाव के लिए ध्यान केंद्रित करना चाहिए।

बी पी मंडल की जयंती की याद में एक कार्यक्रम में पासवान संवाददाताओं से बात कर रहे थे। वह मंडल आयोग के नाम से चर्चित कमेटी के प्रमुख थे। उनकी रिपोर्ट से अन्य पिछड़ा समुदायों के लिए आरक्षण की राह तैयार हुई थी। उनका जन्म आज ही के दिन 1918 में हुआ था। 

केंद्रीय मंत्री पासवान ने ओबीसी के ‘मसीहा’ होने का दावा करने वाले नेताओं पर भी निशाना साधते हुए कहा कि समुदाय में केवल दो मसीहा हुए हैं, एक मंडल और दूसरे पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह, जिन्होंने उनकी रिपोर्ट को लागू किया।

उन्होंने कहा कि सिंह ने तब अपने राजनीतिक करियर को दांव पर लगाया और लहर के खिलाफ जाने का फैसला किया जब उन्होंने घोषणा की कि उनकी सरकार रिपोर्ट को लागू करेगी। उन्होंने इसे बहुत साहस वाला फैसला बताया।

कांग्रेस पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी के नेतृत्व वाली सरकारें 1980 में सुपुर्द की गयी रिपोर्ट को दबाए रही और इस पर कोई कदम नहीं उठाया।

टॅग्स :रामविलास पासवानबिहारलोक जनशक्ति पार्टीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

राजनीति अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव